जरूर पढ़ें

Gold Price Today: तीन दिनों से लगातार गिर रहा सोने का भाव, जानिए अपने शहर का लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: तीन दिनों से लगातार गिर रहा सोने का भाव, जानिए अपने शहर का लेटेस्ट रेट
Gold Price Today: तीन दिनों से लगातार गिर रहा सोने का भाव, जानिए अपने शहर का लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: तीन दिनों की लगातार गिरावट के बाद आज सोने की कीमतों में स्थिरता देखने को मिली है। हाल के दिनों में सोने के भाव में तेज उतार-चढ़ाव ने निवेशकों का ध्यान खींचा है.

Updated:

Gold Price Today: इन दिनों सोने-चांदी की कीमतों में बड़ा उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. तीन दिनों तक लगातार सोने के भाव में गिरावट देखने को मिली. तीन दिनों की गिरावट के बाद आज 15 मार्च को सोने के भाव स्थिर हैं. ताजा आंकड़ों के अनुसार आज 15 मार्च को भारत में 24 कैरेट सोने का भाव ₹15,981 प्रति ग्राम और 22 कैरेट सोने का भाव ₹14,650 प्रति ग्राम है. वहीं 18 कैरेट सोने का भाव ₹11,989 प्रति ग्राम है.

तीन दिनों में 350 रुपये सस्ता हुआ सोना

बीते दिनों की गिरावट पर एक नजर डालें तो 12 मार्च को 24 कैरेट सोने की कीमत में 109 रुपये प्रति ग्राम की गिरावट दर्ज हुई थी. वहीं 13 मार्च को सबसे बड़ी गिरावट देखने को मिली थी. इस दिन 24 कैरेट सोना 153 रुपये प्रति ग्राम सस्ता हुआ था. कल यानि 14 मार्च को सोने का भाव देखें तो, कल 24 कैरेट सोने की कीमत में 103 रुपये प्रति ग्राम की गिरावट दर्ज हुई थी. इन तीन दिनों में 24 कैरेट सोने की कीमत 350 रुपये प्रति ग्राम से अधिक सस्ता हुआ है.

विभिन्न शहरों में सोने के भाव

विभिन्न शहरों में सोने के भाव देखें तो आज 15 मार्च को राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत ₹15,981 प्रति ग्राम है. वहीं मुंबई में ₹15,966, पटना में ₹15,971, कोलकाता में ₹15,966 और सूरत में ₹15,971 प्रति ग्राम है. उल्लेखनीय है कि राज्यवार टैक्स और अन्य शुल्क के कारण सोने के भाव में अंतर देखने को मिलता है.

शहर 24 कैरेट सोना (1 ग्राम) 22 कैरेट सोना (1 ग्राम) 18 कैरेट सोना (1 ग्राम)
लखनऊ ₹15,981 ₹14,650 ₹11,989
जयपुर ₹15,981 ₹14,650 ₹11,989
दिल्ली ₹15,981 ₹14,650 ₹11,989
पटना ₹15,971 ₹14,640 ₹11,979
मुंबई ₹15,966 ₹14,635 ₹11,974
अहमदाबाद ₹15,971 ₹14,640 ₹11,979
पुणे ₹15,966 ₹14,635 ₹11,977
कोलकाता ₹15,966 ₹14,635 ₹11,974
मेरठ ₹15,981 ₹14,650 ₹11,989
लुधियाना ₹15,981 ₹14,650 ₹11,989
गुवाहाटी ₹15,966 ₹14,635 ₹11,974
जलगांव ₹15,966 ₹14,635 ₹11,974
इंदौर ₹15,971 ₹14,640 ₹11,979
कानपुर ₹15,981 ₹14,650 ₹11,989
सूरत ₹15,971 ₹14,640 ₹11,979
नागपुर ₹15,966 ₹14,635 ₹11,974
चंडीगढ़ ₹15,981 ₹14,650 ₹11,989
नासिक ₹15,969 ₹14,638 ₹12,054
बैंगलोर ₹15,966 ₹14,635 ₹11,974
अयोध्या ₹15,981 ₹14,650 ₹11,989

डिस्क्लेमर: राष्ट्र भारत पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को राष्ट्र भारत की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।

Dipali Kumari

दीपाली कुमारी पिछले तीन वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में कार्यरत हैं। उन्होंने रांची के गोस्सनर कॉलेज से स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है। सामाजिक सरोकारों, जन-जागरूकता और जमीनी मुद्दों पर लिखने में उनकी विशेष रुचि है। आम लोगों की आवाज़ को मुख्यधारा तक पहुँचाना और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्नों को धारदार लेखन के माध्यम से सामने लाना उनका प्रमुख लक्ष्य है।