Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. बीते कुछ दिनों में चांदी की कीमत में जबरदस्त गिरावट आई है. इस गिरावट से एक ओर जहां आम खरीददारों को थोड़ी राहत मिल रही है, वहीं दूसरी ओर निवेशकों की धडकनें बढ़ रही है. हालांकि आज चांदी की कीमत स्थिर है. ताजा आंकड़ों की बात करें तो आज 15 मार्च को भारत में चांदी की कीमत ₹275 प्रति ग्राम है. वहीं एक किलो चांदी की कीमत ₹2,75,000 है.
तीन दिनों में 15,000 रुपये सस्ता हुआ चांदी
बीते दिनों चांदी की कीमत में आई गिरावट पर एक नजर डालें तो 12 मार्च को चांदी की कीमत में 10,000 रुपये की बड़ी गिरावट दर्ज हुई थी. इसके अगले दिन 13 मार्च को चांदी की कीमतें स्थिर रही लेकिन, अगले ही दिन 14 मार्च को एक बार फिर जबरदस्त गिरावट देखने को मिली. कल 14 मार्च को चांदी में कीमत में 5,000 रुपये की गिरावट दर्ज हुई. बीते तीन दिनों में ही चांदी 15,000 रुपये सस्ता हो गया है.
विभिन्न शहरों में चांदी की कीमत
विभिन्न शहरों में चांदी की कीमत देखें तो आज 15 मार्च को राजधानी दिल्ली में चांदी की कीमत ₹2,750 प्रति 10 ग्राम है. वहीं मुंबई, पटना, जयपुर समेत कई मुख्य शहरों में भी आज चांदी की कीमत सामान्य ही है. हालांकि कुछ अन्य शहरों में चांदी की कीमत में अंतर देखने को मिल सकता है.
डिस्क्लेमर: राष्ट्र भारत पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को राष्ट्र भारत की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।