जरूर पढ़ें

जाकिर खान की बिगड़ी तबीयत! लीलावती हॉस्पिटल से सामने आया VIDEO, फैंस परेशान

जाकिर खान की बिगड़ी तबीयत! लीलावती हॉस्पिटल से सामने आया VIDEO, फैंस परेशान
जाकिर खान की बिगड़ी तबीयत! लीलावती हॉस्पिटल से सामने आया VIDEO, फैंस परेशान (Pic Credit- IG @arbazkhan0513)

स्टैंड-अप कॉमेडियन जाकिर खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह अस्पताल के कमरे में नजर आ रहे हैं। यह वीडियो उनके भाई के रमजान व्लॉग का हिस्सा है। वीडियो सामने आने के बाद फैंस उनकी सेहत को लेकर चिंतित हैं और उनके जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं।

Updated:

Zakir Khan: पॉपुलर स्टैंड-अप कॉमेडियन जाकिर खान का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में जाकिर अस्पताल के कमरे में दिखाई दे रहे हैं. जाकिर खान को अस्पताल के बेड पर देखते ही फैंस परेशान हो गए. जाकिर के फैंस लगातार कमेंट कर उनकी सेहत के बारे में जानना चाह रहे हैं. साथ ही उनके जल्द स्वस्थ होने की दुआ कर रहे हैं.

छोटे भाई के व्लॉग में दिखे जाकिर खान

दरअसल यह वीडियो जाकिर के छोटे भाई अरबाज खान के रमजान व्लॉग का हिस्सा है। व्लॉग में परिवार के साथ बिताए गए कुछ खास और निजी पलों को दिखाया गया है। वीडियो में अरबाज कैमरा लेकर उस कमरे में जाते हैं, जहां जाकिर ठहरे हुए नजर आते हैं।

वीडियो में जाकिर खान जिस ड्रेस में दिखाई दे रहे हैं, उस पर मुंबई के मशहूर लीलावती हॉस्पिटल का नाम लिखा हुआ है। इससे साफ संकेत मिलता है कि यह वीडियो उसी अस्पताल का है। हालांकि जाकिर किस वजह से अस्पताल में भर्ती हुए या उनकी तबीयत कैसी है, इस बारे में अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

टी20 वर्ल्ड कप का मैच देखते नजर आये जाकिर खान

व्लॉग के एक हिस्से में जाकिर अपने भाई के साथ भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप का मैच देखते भी नजर आते हैं। मैच देखते समय वह अपने खास मजाकिया अंदाज में कहते हैं, “मैच अभी फंसा हुआ है।” अस्पताल के माहौल में भी उनका यह हल्का-फुल्का अंदाज देखकर कई फैंस ने राहत की सांस ली, लेकिन साथ ही उनकी सेहत को लेकर चिंता भी जताई।

जाकिर खान ने लिया काम से ब्रेक

गौरतलब है कि इससे पहले जनवरी में हैदराबाद में अपने एक शो के दौरान जाकिर खान ने काम से लंबा ब्रेक लेने की बात कही थी। उन्होंने बताया था कि वह अपनी सेहत और निजी जिंदगी पर ध्यान देने के लिए कुछ सालों तक काम से दूर रह सकते हैं।

जाकिर ने मंच से कहा था कि वह करीब तीन से पांच साल तक का ब्रेक ले सकते हैं और संभव है कि 2028, 2029 या 2030 के आसपास ही फिर से पूरी तरह एक्टिव नजर आएं।

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।

Dipali Kumari

दीपाली कुमारी पिछले तीन वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में कार्यरत हैं। उन्होंने रांची के गोस्सनर कॉलेज से स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है। सामाजिक सरोकारों, जन-जागरूकता और जमीनी मुद्दों पर लिखने में उनकी विशेष रुचि है। आम लोगों की आवाज़ को मुख्यधारा तक पहुँचाना और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्नों को धारदार लेखन के माध्यम से सामने लाना उनका प्रमुख लक्ष्य है।