जरूर पढ़ें

Nagpur Breaking: वर्धा रोड पर चलती स्विफ्ट कार में लगी आग, दरवाजे लॉक होने से फंसे चालक ने कांच तोड़कर बचाई जान

Nagpur Car Fire News, Wardha Road
(Photo: RB / Jassi)

Nagpur Car Fire News, Wardha Road: नागपुर के वर्धा रोड पर यशोधरा नगर निवासी अहमद खान की चलती स्विफ्ट कार के बोनट में अचानक आग लग गई। आग लगते ही चारों दरवाजे लॉक हो गए, किसी तरह कांच तोड़कर वे बाहर निकले और बाल-बाल बचे। फायर ब्रिगेड के पहुंचने तक कार पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी।

Updated:

नागपुर। वर्धा रोड स्थित पुलिया के ऊपर एक चलती स्विफ्ट कार में अचानक आग लग जाने से बड़ा हादसा होते-होते टल गया। यशोधरा नगर निवासी अहमद खान अस्पताल में चेकअप कराने के बाद खापरी की ओर जा रहे थे, तभी उनकी कार के बोनट से धुआं उठता दिखाई दिया।

Car fire Wardha Road Nagpur Swift car burned News: वर्धा रोड पर चलती स्विफ्ट कार में लगी आग | Nagpur Breaking
(Photo: RB / Jassi)

चारों दरवाजे लॉक, कांच तोड़कर निकले

Nagpur Car Fire News, Wardha Road: कुछ समझ पाते इससे पहले ही कार में आग भड़क उठी। आग लगते ही कार के चारों दरवाजे अपने आप लॉक हो गए, जिससे अहमद खान अंदर फंस गए। भारी मशक्कत के बाद उन्होंने कार का शीशा तोड़कर बाहर निकलने में सफलता पाई। तब तक आग ने विकराल रूप ले लिया था।

Nagpur Car Fire News, Wardha Road: फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग बुझाई, लेकिन तब तक स्विफ्ट कार पूरी तरह जलकर राख हो चुकी थी। अहमद खान सुरक्षित बच गए।

यह घटना वाहनों में अचानक आग लगने की बढ़ती घटनाओं की ओर ध्यान दिलाती है और विशेषज्ञ नियमित वाहन जांच की सलाह देते हैं।


रिपोर्ट: Jassi, नागपुर


Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।

Gangesh Kumar

Rashtra Bharat में Writer, Author और Editor। राजनीति, नीति और सामाजिक विषयों पर केंद्रित लेखन। BHU से स्नातक और शोधपूर्ण रिपोर्टिंग व विश्लेषण के लिए पहचाने जाते हैं।