Rashtra Bharat Logo

हरदा-बैतूल सीमा पर कार पलटी, उज्जैन से नागपुर लौट रहे श्रद्धालु की मौत, दो की हालत गंभीर

हरदा-बैतूल सीमा पर कार पलटी, उज्जैन से नागपुर लौट रहे श्रद्धालु की मौत, दो की हालत गंभीर
Harda car accident Nagpur pilgrims: हरदा-बैतूल सीमा पर कार पलटने से नागपुर के एक श्रद्धालु की मौत, दो गंभीर। चारों बगलामुखी मंदिर दर्शन कर लौट रहे थे। (Photo by Reporter Jassi)

Harda car accident Nagpur pilgrims: हरदा और बैतूल सीमा पर कार पलटने से एक युवक की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए। सभी उज्जैन से नागपुर लौट रहे थे। शुरुआती जांच में हादसे का कारण चालक को नींद आना बताया गया है। दो घायलों की हालत गंभीर है और उन्हें भोपाल रेफर किया गया है।

Updated:
·by
Asfi Shadab
Asfi Shadab
Share:

विषयसूची

हरदा में कार हादसा, एक युवक की मौत

Harda car accident Nagpur pilgrims: हरदा | गुरुवार सुबह बैतूल और हरदा जिले की सीमा पर ग्राम ढेकना के पास हर्रई क्षेत्र में एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में नागपुर के सदर निवासी शुभम की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल दो लोगों को भोपाल रेफर किया जा रहा है।

क्या था मामला?

नागपुर के सदर इलाके के चार युवक – अमन जायसवाल (26), जतिन कनोजिया (34), पारस और शुभम – उज्जैन के नलखेड़ा स्थित बगलामुखी मंदिर के दर्शन कर वापस नागपुर लौट रहे थे। गुरुवार सुबह करीब 8:30 बजे ग्राम ढेकना के पास उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

नींद का झोंका बना हादसे की बड़ी वजह

पुलिस की प्रारंभिक जांच के अनुसार, कार चालक पारस को नींद का झोंका आने से वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया।

घायल अमन जायसवाल ने बताया, “मैं और शुभम पीछे सो रहे थे, जबकि पारस कार चला रहे थे।”

मदद को आगे आया राहगीर

हादसे के बाद पीछे से आ रही एक टवेरा के चालक अंकित तिवारी (निवासी कल्याणपुर, बैतूल) ने घायलों को कार से बाहर निकाला। उन्होंने एम्बुलेंस की मदद से दो घायलों को टिमरनी अस्पताल पहुंचाया, जबकि दो अन्य को सीधे जिला अस्पताल लाया गया।

अस्पताल पहुंचने से पहले ही शुभम की मौत

जिला अस्पताल पहुंचने से पहले ही शुभम की मृत्यु हो चुकी थी। अमन जायसवाल के हाथ में फ्रैक्चर आया है। जतिन और पारस की हालत गंभीर बनी हुई है, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद भोपाल रेफर किया जा रहा है।

पुलिस मामले की जांच कर रही है।


रिपोर्ट: जस्सी, महाराष्ट्र

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।
Asfi Shadab

Asfi Shadab

असफ़ी शादाब वरिष्ठ पत्रकार और संवाददाता हैं, जो राष्ट्र भारत में महाराष्ट्र और कोलकाता से क्राइम, राजनीति, खेल और सरकारी नीतियों से जुड़े विषयों की ग्राउंड रिपोर्टिंग करते हैं। उन्हें जमीनी पत्रकारिता, प्रशासनिक मामलों और समसामयिक घटनाक्रमों की गहरी समझ है। उनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक, शोध आधारित और आधिकारिक स्रोतों पर आधारित होती है, जिससे पाठकों को विश्वसनीय और स्पष्ट जानकारी प्राप्त होती है। अनुभव : पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्य करते हुए उन्होंने महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल के विभिन्न क्षेत्रों से ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है। प्रशासनिक कार्यवाहियों, सरकारी नीतियों, राजनीतिक घटनाक्रम और अपराध से जुड़े मामलों की फील्ड कवरेज उनकी प्रमुख पहचान रही है। वर्तमान भूमिका : राष्ट्र भारत में वरिष्ठ संवाददाता के रूप में वे क्राइम, राजनीति, खेल और सरकारी नीतियों से संबंधित खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। वे जमीनी सच्चाई को सरल और आम पाठक की भाषा में प्रस्तुत करने को प्राथमिकता देते हैं। भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस महाराष्ट्र और कोलकाता रहा है, जहां वे स्थानीय प्रशासन, राजनीतिक गतिविधियों, अपराध और खेल जगत से जुड़े विषयों को करीब से कवर करते हैं। उनकी क्षेत्रीय समझ और फील्ड अनुभव उनकी रिपोर्टिंग को अधिक प्रामाणिक बनाते हैं। मुख्य विशेषज्ञता (Core Expertise) : • क्राइम रिपोर्टिंग : अपराध, पुलिस जांच, प्रशासनिक कार्रवाई और कानून व्यवस्था से जुड़े मामलों की तथ्यपरक कवरेज। • राजनीति और शासन : सरकारी नीतियों, प्रशासनिक फैसलों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर विश्लेषणात्मक रिपोर्टिंग। • खेल पत्रकारिता : खेल जगत की प्रमुख घटनाओं, खिलाड़ियों और प्रतियोगिताओं से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग। • ग्राउंड रिपोर्टिंग : फील्ड विजिट, स्थानीय स्रोतों और आधिकारिक जानकारी के आधार पर जमीनी सच्चाई सामने लाना। • जनहित पत्रकारिता : आम लोगों से जुड़े मुद्दों और प्रशासनिक प्रभावों को सरल एवं स्पष्ट भाषा में प्रस्तुत करना। विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तथ्यों की सटीकता, आधिकारिक स्रोतों पर आधारित रिपोर्टिंग और जमीनी अनुभव ने असफ़ी शादाब को एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है। क्राइम, राजनीति और प्रशासनिक विषयों पर उनकी निरंतर फील्ड रिपोर्टिंग पाठकों के बीच उनकी विश्वसनीयता को मजबूत बनाती है।