Rashtra Bharat Logo

महाज्योति की बड़ी पहल! प्रतियोगी परीक्षाओं की मुफ्त कोचिंग के लिए आवेदन शुरू, 10 जुलाई तक करें अप्लाई

महाज्योति की बड़ी पहल! प्रतियोगी परीक्षाओं की मुफ्त कोचिंग के लिए आवेदन शुरू, 10 जुलाई तक करें अप्लाई
महाज्योति की बड़ी पहल! प्रतियोगी परीक्षाओं की मुफ्त कोचिंग के लिए आवेदन शुरू, 10 जुलाई तक करें अप्लाई

महाराष्ट्र की महाज्योति संस्था ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के निःशुल्क ऑफलाइन प्रशिक्षण कार्यक्रम हेतु आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। ओबीसी, व्हीजेएनटी और एसबीसी वर्ग के पात्र विद्यार्थियों को प्रशिक्षण, छात्रवृत्ति, अध्ययन सामग्री और अन्य सुविधाओं का लाभ मिलेगा।

Updated:
·by
Dipali Kumari
Dipali Kumari
Share:

विषयसूची

Mahajyoti Competitive Exam Training 2026: महाराष्ट्र सरकार के इतर मागास बहुजन कल्याण विभाग के अंतर्गत कार्यरत महात्मा ज्योतिबा फुले अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्था (महाज्योति) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के निःशुल्क ऑफलाइन प्रशिक्षण कार्यक्रम हेतु आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस योजना का लाभ अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी), विमुक्त जाति-भटक्या जमाती (व्हीजेएनटी) और विशेष पिछड़ा वर्ग (एसबीसी) के विद्यार्थियों को मिलेगा।

विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की कराई जाती है तैयारी

महाज्योति के प्रबंध निदेशक मिलिंद नारिंगे ने बताया कि प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत आईबीपीएस पीओ, एलआईसी एएओ, रेलवे भर्ती परीक्षा, एमबीए (सीईटी/कैट), पुलिस एवं सैन्य भर्ती, यूजीसी-नेट/सेट, एसएससी-सीजीएल, टीएआईटी समेत विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराई जाएगी। इसके अलावा उच्च शिक्षा और विदेश अध्ययन के लिए जीआरई, टोफेल, आईईएलटीएस तथा विदेशी भाषा प्रशिक्षण की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी।

आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 जुलाई

संस्था ने प्रवेश पूर्व चयन परीक्षा के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है। चयनित विद्यार्थियों को निःशुल्क प्रशिक्षण के साथ अध्ययन सामग्री, मासिक छात्रवृत्ति, आवास एवं भोजन व्यवस्था के लिए आर्थिक सहायता तथा प्रशिक्षण शुरू होने पर एकमुश्त आकस्मिक निधि भी प्रदान की जाएगी। अभ्यर्थियों का चयन स्क्रीनिंग परीक्षा के आधार पर तैयार मेरिट सूची के जरिए किया जाएगा।

आवश्यक दस्तावेज

महाज्योति के अध्यक्ष एवं राज्य के इतर मागास बहुजन कल्याण मंत्री अतुल सावे ने विद्यार्थियों से आवेदन करते समय सभी आवश्यक दस्तावेज सही तरीके से अपलोड करने की अपील की है। आवेदन के साथ आधार कार्ड, जाति प्रमाणपत्र, वैध नॉन-क्रीमीलेयर प्रमाणपत्र, 12वीं उत्तीर्ण प्रमाणपत्र, स्नातक या स्नातकोत्तर शैक्षणिक दस्तावेज तथा दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांगता प्रमाणपत्र संलग्न करना अनिवार्य होगा।

ऐसे करें आवेदन

इच्छुक विद्यार्थी महाज्योति की आधिकारिक वेबसाइट www.mahajyoti.org.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर 0712-2870120 और 0712-2870121 पर संपर्क किया जा सकता है। संस्था ने विद्यार्थियों से अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय रहते आवेदन करने की अपील की है।

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।
Dipali Kumari

Dipali Kumari

दीपाली कुमारी सक्रिय पत्रकार और हिंदी कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन वर्षों का अनुभव है। उन्होंने रांची के गोस्सनर कॉलेज से स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है। सामाजिक सरोकारों, जन-जागरूकता और जमीनी मुद्दों पर तथ्यपरक एवं संवेदनशील लेखन उनकी प्रमुख पहचान है। आम लोगों की आवाज़ को मुख्यधारा तक पहुँचाना और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत करना उनकी पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य है। अनुभव : पिछले तीन वर्षों से वे सक्रिय पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट लेखन से जुड़ी हुई हैं। इस दौरान उन्होंने सामाजिक मुद्दों, जनहित विषयों और स्थानीय समस्याओं पर लगातार लेखन किया है। उनकी रिपोर्टिंग और लेखन शैली जमीनी समझ, स्पष्ट प्रस्तुति और पाठक-केंद्रित दृष्टिकोण को दर्शाती है। वर्तमान फोकस : वे समाज, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, जन-जागरूकता और सामाजिक बदलाव से जुड़े विषयों पर लेखन करती हैं। उनकी प्राथमिकता ऐसी खबरें और लेख तैयार करना है, जो आम लोगों से सीधे जुड़ाव बनाएं और सकारात्मक सामाजिक प्रभाव उत्पन्न करें। मुख्य विशेषज्ञता (Core Expertise) : • सामाजिक मुद्दों पर लेखन : जनहित, सामाजिक बदलाव और आम लोगों से जुड़े विषयों पर संवेदनशील और प्रभावशाली रिपोर्टिंग। • जमीनी रिपोर्टिंग : स्थानीय समस्याओं और वास्तविक परिस्थितियों को सरल एवं स्पष्ट भाषा में प्रस्तुत करना। • जन-जागरूकता आधारित कंटेंट : शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक जागरूकता से जुड़े विषयों पर जानकारीपूर्ण लेखन। • हिंदी कंटेंट निर्माण : पाठकों के लिए सहज, विश्वसनीय और प्रभावी हिंदी कंटेंट तैयार करने में विशेषज्ञता। विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : जमीनी मुद्दों की गहरी समझ, निष्पक्ष दृष्टिकोण और समाज-केंद्रित लेखन शैली ने दीपाली कुमारी को एक संवेदनशील और भरोसेमंद हिंदी पत्रकार के रूप में स्थापित किया है। जनहित से जुड़े विषयों पर उनकी निरंतर सक्रियता और तथ्यपरक लेखन उनकी विश्वसनीयता को मजबूत बनाते हैं।