रसोई गैस महंगी, शहर में बढ़ा संकट
Kolkata LPG crisis auto stand queues: कोलकाता में LPG की बढ़ती कीमतों के बाद अब गैस की भारी किल्लत भी सामने आ गई है। शहर के ऑटो स्टैंड सूने पड़े हैं – गैस न मिलने के कारण ऑटो चालक वाहन नहीं निकाल पा रहे। मध्यरात्रि से ही लोगों की लंबी कतारें लग रही हैं लेकिन सिलेंडर नहीं मिल रहे।
कोलकाता में LPG संकट, आधी रात से ऑटो स्टैंड पर लंबी कतारें, INTUC का सिलेंडर लेकर प्रतिबंध मार्च#LPGPriceHike #CityCrisis #KolkataNews #GasPrice #AutoShortage #IndiaNews pic.twitter.com/0HkTX7eYxe
— Rashtra Bharat (@RBharatdigital) March 27, 2026

इस स्थिति ने एक बड़ा राजनीतिक सवाल खड़ा कर दिया है: जब से युद्ध की परिस्थितियाँ बनीं, क्या केंद्र सरकार ने ऊर्जा आपूर्ति को लेकर कोई दीर्घकालिक योजना बनाई थी? इस “एनर्जी लॉकडाउन” जैसी स्थिति के लिए जिम्मेदार कौन है – और क्या जनता की ज़रूरत वोट की राजनीति पर भारी पड़ेगी?

इन्हीं सवालों को लेकर INTUC सेवादल कल एक अभिनव प्रदर्शन करेगा। घरों में पड़े खाली गैस सिलेंडर सिर पर रखकर प्रदर्शनकारी मोहम्मद अली पार्क से सेंट्रल एवेन्यू स्थित BJP कार्यालय तक मार्च निकालेंगे। यह विरोध प्रत्यक्ष रूप से केंद्र सरकार की ऊर्जा नीति को कठघरे में खड़ा करता है।

खाली सिलेंडर लेकर लोगों का अनोखा विरोध शुरू

ज़मीनी रिपोर्टिंग में सामने आया है कि शहर के कई इलाकों में घरों में खाली सिलेंडर पड़े हैं और लोग रिफिल के लिए दर-दर भटक रहे हैं। कल के मार्च पर सबकी नजरें टिकी हैं – प्रशासन का रुख और BJP का जवाब, दोनों पर।
रिपोर्ट: एकबाल, पश्चिम बंगाल