जरूर पढ़ें

Kolkata News: सुजित बोस की गिरफ्तारी, वोटर सूची विवाद और शुभेंदु अधिकारी के असम दौरे पर दिलीप घोष का बड़ा बयान

Sujit Bose ED arrest West Bengal: सुजित बोस की गिरफ्तारी, वोटर सूची विवाद और शुभेंदु अधिकारी के असम दौरे पर दिलीप घोष का बड़ा बयान
Sujit Bose ED arrest West Bengal: सुजित बोस की गिरफ्तारी, वोटर सूची विवाद और शुभेंदु अधिकारी के असम दौरे पर दिलीप घोष का बड़ा बयान (Photo: RB / Ekbal)

Sujit Bose ED arrest West Bengal: पश्चिम बंगाल में भाजपा नेता दिलीप घोष ने कई अहम राजनीतिक मुद्दों पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने पूर्व मंत्री सुजित बोस की ईडी गिरफ्तारी, वोटर सूची विवाद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान और शुभेंदु अधिकारी के असम दौरे पर अपनी बात रखी। साथ ही उन्होंने बताया कि उन्हें तीन मंत्रालयों की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Updated:

पश्चिम बंगाल की राजनीति में फिर बढ़ा सियासी तनाव

Sujit Bose ED arrest West Bengal: कोलकाता। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पश्चिम बंगाल सरकार के पूर्व मंत्री सुजीत बसु को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई मंगलवार को की गई।

सुप्रीम कोर्ट का टीएमसी (TMC) को निर्देश

सुप्रीम कोर्ट ने अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस एआईटीीसी (AITC) को सलाह दी है कि यदि चुनाव आयोग द्वारा मतदाता सूची के ‘स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन’ एसआईआर (SIR) को लेकर उनकी कोई आपत्ति है, तो वे इस विषय पर अलग से मामला दायर करें। तृणमूल का आरोप है कि इस संशोधन का सीधा असर विधानसभा चुनाव के नतीजों पर भी पड़ा है।

Sujit Bose ED arrest West Bengal: सुजित बोस की गिरफ्तारी, वोटर सूची विवाद और शुभेंदु अधिकारी के असम दौरे पर दिलीप घोष का बड़ा बयान
Sujit Bose ED arrest West Bengal: सुजित बोस की गिरफ्तारी, वोटर सूची विवाद और शुभेंदु अधिकारी के असम दौरे पर दिलीप घोष का बड़ा बयान (Photo: RB / Ekbal)

सुनवाई के दौरान अदालत ने यह भी स्पष्ट किया कि मतदाता सूची में नाम जुड़वाने से संबंधित लंबित आवेदनों पर कलकत्ता हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश से रिपोर्ट मांगी जाएगी, और इन मामलों के शीघ्र निपटारे पर विचार किया जाएगा।

सुजित बोस की गिरफ्तारी और वोटर सूची विवाद पर गरमाई राजनीति

दिलीप घोष का बयान

भाजपा नेता और पश्चिम बंगाल की राजनीति में सक्रिय दिलीप घोष ने बताया कि उन्हें तीन मंत्रालयों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। साथ ही उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की “पेट्रोल कम इस्तेमाल करें, सोना कम खरीदें” वाली टिप्पणी को लेकर कांग्रेस बार-बार हमला कर रही है।

शुभेन्दु आज असम में

पश्चिम बंगाल के विपक्ष के नेता शुभेन्दु अधिकारी आज असम के मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेने के लिए असम रवाना हुए।

सुजीत बसु की गिरफ्तारी के बाद राजनीतिक हलचल तेज होने की संभावना है और टीएमसी (TMC) की अगली कानूनी रणनीति पर सबकी निगाहें टिकी हैं।

Sujit Bose ED arrest West Bengal: सुजित बोस की गिरफ्तारी, वोटर सूची विवाद और शुभेंदु अधिकारी के असम दौरे पर दिलीप घोष का बड़ा बयान
Sujit Bose ED arrest West Bengal: सुजित बोस की गिरफ्तारी, वोटर सूची विवाद और शुभेंदु अधिकारी के असम दौरे पर दिलीप घोष का बड़ा बयान (Photo: RB / Ekbal)

रिपोर्ट: एकबाल, पश्चिम बंगाल

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।

Asfi Shadab

असफ़ी शादाब राष्ट्र भारत के वरिष्ठ संवाददाता हैं, जो महाराष्ट्र और कोलकाता से क्राइम, राजनीति, खेल और सरकारी नीतियों की ग्राउंड रिपोर्टिंग करते हैं। वे प्रशासनिक कार्यवाहियों, नीतिगत फैसलों और जमीनी सच्चाई को आम पाठक की भाषा में प्रस्तुत करने में विशेषज्ञ हैं। उनकी रिपोर्टिंग तथ्यों, आधिकारिक स्रोतों और फील्ड अनुभव पर आधारित होती है।