कोलकाता पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, एयरपोर्ट पर शुभेंदु अधिकारी ने किया स्वागत

Amit Shah Kolkata airport visit Suvendu Adhikari welcome: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार सुबह बीएसएफ के विमान से दिल्ली से कोलकाता पहुंचे। उनके आगमन पर कोलकाता एयरपोर्ट पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही। भाजपा नेता और नव निर्वाचित विधायक शुभेंदु अधिकारी ने एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया। पश्चिम बंगाल की राजनीति में इस दौरे को महत्वपूर्ण माना जा रहा है और इसे लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है।
विषयसूची
कोलकाता पहुंचते ही अमित शाह के दौरे को लेकर बढ़ी राजनीतिक चर्चा
Amit Shah Kolkata airport visit Suvendu Adhikari welcome: कोलकाता | केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार सुबह BSF के विशेष विमान से दिल्ली से कोलकाता के लिए रवाना हुए। कुछ ही देर में वे कोलकाता पहुंचने वाले हैं।
कोलकाता हवाई अड्डे पर गृह मंत्री के स्वागत के लिए पहुंचे विदाई लेते विपक्षी दल के नेता एवं नवनिर्वाचित विधायक शुभेंदु अधिकारी। अधिकारी इस समय विपक्ष के नेता के पद से विदाई ले रहे हैं और हाल ही में विधायक के रूप में पुनः निर्वाचित हुए हैं।



एयरपोर्ट पर शुभेंदु अधिकारी ने किया केंद्रीय गृह मंत्री का स्वागत
ग्राउंड ज़ीरो से हमारे संवाददाता पलाश नस्कर कोलकाता एयरपोर्ट पर मौजूद हैं और स्थिति पर सीधी नज़र बनाए हुए हैं।
गृह मंत्री के कोलकाता आगमन के बाद उनके कार्यक्रम और बैठकों की जानकारी सामने आने की उम्मीद है।


रिपोर्ट: एकबाल, पश्चिम बंगाल

