आसनसोल बस्तिन बाजार दुर्गा मंदिर में फिर शुरू हुई नित्य पूजा, विधायक कृष्णेंदु मुखर्जी ने की पूजा
Asansol Bastin Bazar Durga Temple puja resumed: आसनसोल के बस्तिन बाजार दुर्गा मंदिर में करीब 13 साल बाद फिर से नित्य पूजा शुरू हो गई। आसनसोल उत्तर के नवनिर्वाचित विधायक कृष्णेंदु मुखर्जी ने जिला अध्यक्ष के साथ मंदिर पहुंचकर पूजा की। स्थानीय लोगों ने इसे खुशी का पल बताया। लोगों का कहना है कि लंबे समय बाद मंदिर में फिर से धार्मिक माहौल लौट आया है।
विषयसूची
बस्तिन बाजार दुर्गा मंदिर में फिर शुरू हुई नित्य पूजा
Asansol Bastin Bazar Durga Temple puja resumed: आसानसोल (पश्चिम बर्धमान)। पश्चिम बर्धमान जिले के आसानसोल उत्तर विधानसभा क्षेत्र के नवनिर्वाचित विधायक कृष्णेन्दु मुखर्जी ने जिला अध्यक्ष के साथ आसानसोल के बस्तिन बाजार स्थित दुर्गा मंदिर में पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर मंदिर में वर्षों की खामोशी टूटी और एक बार फिर मंत्रोच्चार गूंजा।
13 साल से बंद थी नित्य पूजा
उल्लेखनीय है कि इस मंदिर में लगभग 13 वर्षों से नित्य पूजा बाधित थी। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, यह बंदी राजनीतिक षड्यंत्र का परिणाम थी, जिसके चलते श्रद्धालु वर्षों से पूजा से वंचित थे।


बीजेपी (BJP) की जीत के बाद लिया था संकल्प
भारतीय जनता पार्टी के चुनाव जीतने के बाद पार्टी ने यह निर्णय लिया था कि बस्तिन बाजार दुर्गा मंदिर में नित्य पूजा को पुनः शुरू किया जाएगा। आज वह संकल्प पूरा हुआ, जब विधायक कृष्णेन्दु मुखर्जी ने स्वयं उपस्थित होकर पूजन संपन्न कराया।
विधायक कृष्णेन्दु मुखर्जी ने इस अवसर पर अपनी बात रखी। (बाइट: विधायक कृष्णेन्दु मुखर्जी)
मंदिर में नित्य पूजा की पुनःशुरुआत को स्थानीय श्रद्धालुओं ने एक महत्वपूर्ण कदम बताया है। अब देखना होगा कि यह नियमित पूजा आगे किस प्रकार जारी रहती है।

रिपोर्ट: एकबाल, पश्चिम बंगाल

