Rashtra Bharat Logo

Kolkata News: तारातला हादसे पर अग्निमित्रा पाल ने फिरहाद हाकिम पर साधा निशाना, कहा दोषियों को नहीं छोड़ा जाएगा

Kolkata News: तारातला हादसे पर अग्निमित्रा पाल ने फिरहाद हाकिम पर साधा निशाना, कहा दोषियों को नहीं छोड़ा जाएगा
Taratala Incident Agnimitra Paul Targets Firhad Hakim: तारातला हादसे पर अग्निमित्रा पाल ने फिरहाद हाकिम पर साधा निशाना, कहा- दोषियों को नहीं छोड़ा जाएगा (Photo: RB / Ekbal)

Taratala Incident Agnimitra Paul Targets Firhad Hakim: तारातला में निर्माणाधीन गोदाम की छत गिरने से 15 लोगों की मौत और 18 लोग घायल हुए। मामले में कालीचरण बंद्योपाध्याय की गिरफ्तारी के बाद मंत्री अग्निमित्रा पाल ने पूर्व मंत्री फिरहाद हाकिम पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि घटना से जुड़े किसी भी व्यक्ति को नहीं छोड़ा जाएगा। मामले की जांच के लिए एसआईटी काम कर रही है।

Updated:
·by
Asfi Shadab
Asfi Shadab
Share:

विषयसूची

हादसे के बाद जांच और सियासत दोनों तेज

Taratala Incident Agnimitra Paul Targets Firhad Hakim: कोलकाता के तारातला इलाके में निर्माणाधीन गोदाम की छत गिरने से 15 लोगों की मौत हो गई और 18 लोग जख्मी हुए हैं। इस हादसे में पूर्व मंत्री फिरहाद हकीम के ओएसडी कालीचरण बंद्योपाध्याय को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।

अब राज्य की पुर एवं नगर विकास मंत्री अग्निमित्रा पॉल ने सीधे फिरहाद हकीम की ओर इशारा किया है। मंत्री ने कहा, “कालीचरण बंद्योपाध्याय आखिरी फैसला लेने वाले व्यक्ति नहीं थे। अगर उन्हें गिरफ्तार किया गया है, तो जो मंत्री थे, जिनके दस्तखत थे, उन्हें क्यों नहीं पकड़ा जाएगा। इस घटना से जुड़े किसी भी व्यक्ति को नहीं बचाया जाएगा।”

अग्निमित्रा पॉल ने बताया कि इस मामले में पहले ही सिट एसआईटी (SIT) का गठन किया जा चुका है। उन्होंने कहा, “यह सिट पूर्व सरकार की सिट नहीं है। आप देखेंगे कि वर्तमान सरकार की यह सिट कैसे काम करती है।”

Taratala Incident Agnimitra Paul Targets Firhad Hakim: तारातला हादसे पर अग्निमित्रा पाल ने फिरहाद हाकिम पर साधा निशाना, कहा- दोषियों को नहीं छोड़ा जाएगा
Taratala Incident Agnimitra Paul Targets Firhad Hakim: तारातला हादसे पर अग्निमित्रा पाल ने फिरहाद हाकिम पर साधा निशाना, कहा- दोषियों को नहीं छोड़ा जाएगा (Photo: RB / Ekbal)

मंत्री अग्निमित्रा पाल ने फिरहाद हाकिम पर उठाए सवाल

कालीचरण बंद्योपाध्याय के कैमक स्ट्रीट से जुड़े होने के सवाल पर मंत्री ने तीखी टिप्पणी की। उन्होंने कहा, “कैमक स्ट्रीट से आईपैक के प्रमुख हों या अभिषेक बंद्योपाध्याय, जिसकी भी नजर रही हो, उन्हें पेट में रस्सी बांधकर लाना जरूरी है।” उन्होंने आरोप लगाया कि 15 साल तक मोहल्लों में खड़े होकर बंगाल की जनता को धमकी दी गई कि गाड़ी के बोनट पर खड़े होकर डीजे बजेगा। उन्होंने कहा, “लेकिन डीजे बजना किसे कहते हैं, यह शुभेंदु अधिकारी की सरकार दिखा देगी।”

मामले में सिट की जांच जारी है और आगे और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

Taratala Incident Agnimitra Paul Targets Firhad Hakim: तारातला हादसे पर अग्निमित्रा पाल ने फिरहाद हाकिम पर साधा निशाना, कहा- दोषियों को नहीं छोड़ा जाएगा
Taratala Incident Agnimitra Paul Targets Firhad Hakim: तारातला हादसे पर अग्निमित्रा पाल ने फिरहाद हाकिम पर साधा निशाना, कहा- दोषियों को नहीं छोड़ा जाएगा (Photo: RB / Ekbal)

रिपोर्ट: एकबाल, पश्चिम बंगाल

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।
Asfi Shadab

Asfi Shadab

असफ़ी शादाब राष्ट्र भारत में कंटेंट एडिटर और न्यूज़ राइटर हैं। वे क्राइम, राजनीति, सरकारी योजनाओं, खेल, राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय घटनाओं से संबंधित समाचारों का संपादन, तथ्य सत्यापन और प्रकाशन कार्य संभालते हैं। उनकी जिम्मेदारी विभिन्न राज्यों से प्राप्त समाचारों को आधिकारिक स्रोतों, उपलब्ध दस्तावेजों और विश्वसनीय जानकारी के आधार पर व्यवस्थित एवं स्पष्ट रूप में पाठकों तक पहुंचाना है। राष्ट्र भारत में वे महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, बिहार और अन्य राज्यों से प्राप्त समाचारों का संपादन करते हैं तथा उन्हें सरल, सटीक और पाठक-केंद्रित भाषा में प्रस्तुत करने का कार्य करते हैं। वे यह सुनिश्चित करते हैं कि प्रकाशित सामग्री संपादकीय मानकों, तथ्यात्मक शुद्धता और विश्वसनीय स्रोतों के अनुरूप हो। मुख्य कार्यक्षेत्र (Core Responsibilities): क्राइम, राजनीति, सरकारी योजनाओं और समसामयिक समाचारों का संपादन। विभिन्न संवाददाताओं और विश्वसनीय समाचार स्रोतों से प्राप्त सामग्री का तथ्य सत्यापन। आधिकारिक प्रेस विज्ञप्तियों, सरकारी दस्तावेजों एवं विश्वसनीय स्रोतों के आधार पर समाचारों का संपादन। स्पष्ट, संतुलित और पाठक-अनुकूल भाषा में समाचार प्रस्तुत करना। राष्ट्र भारत की संपादकीय नीतियों और पत्रकारिता मानकों के अनुरूप सामग्री प्रकाशित करना। संपादकीय दृष्टिकोण (Editorial Approach): असफ़ी शादाब का उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, संतुलित और स्पष्ट समाचार पहुंचाना है। वे प्रकाशित होने वाली प्रत्येक सामग्री की भाषा, संदर्भ और उपलब्ध स्रोतों की समीक्षा करते हैं ताकि समाचार संपादकीय गुणवत्ता और विश्वसनीयता के मानकों पर खरा उतर सके।