Rashtra Bharat Logo

कोलकाता के तारातला में निर्माणाधीन गोदाम की छत गिरने से मचा हड़कंप, कई मजदूरों के फंसे होने की आशंका

कोलकाता के तारातला में निर्माणाधीन गोदाम की छत गिरने से मचा हड़कंप, कई मजदूरों के फंसे होने की आशंका
Taratala Warehouse Roof Collapse Workers Trapped: कोलकाता के तारातला में निर्माणाधीन गोदाम की छत गिरने से मचा हड़कंप, कई मजदूरों के फंसे होने की आशंका (Photo: RB / Ekbal)

Taratala Warehouse Roof Collapse Workers Trapped: कोलकाता के तारातला क्षेत्र में बुधवार को एक निर्माणाधीन गोदाम की छत अचानक गिर गई। हादसे के समय कई मजदूर अंदर काम कर रहे थे। भारी लोहे के बीम और कंक्रीट का मलबा गिरने से कई लोगों के फंसने की आशंका है। दमकल, पुलिस और आपदा प्रबंधन की टीमें मौके पर बचाव कार्य में जुटी हैं। दो लोगों की मौत की आशंका भी जताई जा रही है।

Updated:
·by
Asfi Shadab
Asfi Shadab
Share:

विषयसूची

तारातला हादसे के बाद बचाव कार्य तेज

Taratala Warehouse Roof Collapse Workers Trapped: कोलकाता, 25 जून। कोलकाता के तारातला इलाके में बुधवार को एक निर्माणाधीन गोदाम की छत अचानक ढह गई। घटना में कई मजदूरों के मलबे में दबे होने की आशंका है। दो लोगों की मौत की संभावना भी सामने आ रही है, हालांकि अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, हादसे के वक्त कई मजदूर गोदाम के अंदर काम कर रहे थे। तभी अचानक छत का एक बड़ा हिस्सा गिर पड़ा। लोहे के भारी बीम और कंक्रीट के मलबे के नीचे दब जाने से कई मजदूर फंस गए।

Taratala Warehouse Roof Collapse Workers Trapped: कोलकाता के तारातला में निर्माणाधीन गोदाम की छत गिरने से मचा हड़कंप, कई मजदूरों के फंसे होने की आशंका
Taratala Warehouse Roof Collapse Workers Trapped: कोलकाता के तारातला में निर्माणाधीन गोदाम की छत गिरने से मचा हड़कंप, कई मजदूरों के फंसे होने की आशंका (Photo: RB / Ekbal)
Taratala Warehouse Roof Collapse Workers Trapped: कोलकाता के तारातला में निर्माणाधीन गोदाम की छत गिरने से मचा हड़कंप, कई मजदूरों के फंसे होने की आशंका
Taratala Warehouse Roof Collapse Workers Trapped: कोलकाता के तारातला में निर्माणाधीन गोदाम की छत गिरने से मचा हड़कंप, कई मजदूरों के फंसे होने की आशंका (Photo: RB / Ekbal)

मलबे में फंसे मजदूरों को निकालने की कोशिश जारी

घटना की जानकारी मिलते ही दमकल विभाग, पुलिस और आपदा मोकाबला बल एनडीआरएफ/एसडीआरएफ (NDRF/SDRF) की टीमें मौके पर पहुंच गईं। राहत-बचाव दल मलबा हटाकर फंसे हुए मजदूरों को निकालने में जुटा है। घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल भेजा गया है।

फिलहाल मृतकों या फंसे हुए मजदूरों की सटीक संख्या के बारे में प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

बचाव अभियान जारी है। आधिकारिक आंकड़े और स्थिति की पूरी जानकारी आने पर खबर अपडेट की जाएगी।

Taratala Warehouse Roof Collapse Workers Trapped: कोलकाता के तारातला में निर्माणाधीन गोदाम की छत गिरने से मचा हड़कंप, कई मजदूरों के फंसे होने की आशंका
Taratala Warehouse Roof Collapse Workers Trapped: कोलकाता के तारातला में निर्माणाधीन गोदाम की छत गिरने से मचा हड़कंप, कई मजदूरों के फंसे होने की आशंका (Photo: RB / Ekbal)
Taratala Warehouse Roof Collapse Workers Trapped: कोलकाता के तारातला में निर्माणाधीन गोदाम की छत गिरने से मचा हड़कंप, कई मजदूरों के फंसे होने की आशंका
Taratala Warehouse Roof Collapse Workers Trapped: कोलकाता के तारातला में निर्माणाधीन गोदाम की छत गिरने से मचा हड़कंप, कई मजदूरों के फंसे होने की आशंका (Photo: RB / Ekbal)

रिपोर्ट: एकबाल, पश्चिम बंगाल

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।
Asfi Shadab

Asfi Shadab

असफ़ी शादाब राष्ट्र भारत में कंटेंट एडिटर और न्यूज़ राइटर हैं। वे क्राइम, राजनीति, सरकारी योजनाओं, खेल, राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय घटनाओं से संबंधित समाचारों का संपादन, तथ्य सत्यापन और प्रकाशन कार्य संभालते हैं। उनकी जिम्मेदारी विभिन्न राज्यों से प्राप्त समाचारों को आधिकारिक स्रोतों, उपलब्ध दस्तावेजों और विश्वसनीय जानकारी के आधार पर व्यवस्थित एवं स्पष्ट रूप में पाठकों तक पहुंचाना है। राष्ट्र भारत में वे महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, बिहार और अन्य राज्यों से प्राप्त समाचारों का संपादन करते हैं तथा उन्हें सरल, सटीक और पाठक-केंद्रित भाषा में प्रस्तुत करने का कार्य करते हैं। वे यह सुनिश्चित करते हैं कि प्रकाशित सामग्री संपादकीय मानकों, तथ्यात्मक शुद्धता और विश्वसनीय स्रोतों के अनुरूप हो। मुख्य कार्यक्षेत्र (Core Responsibilities): क्राइम, राजनीति, सरकारी योजनाओं और समसामयिक समाचारों का संपादन। विभिन्न संवाददाताओं और विश्वसनीय समाचार स्रोतों से प्राप्त सामग्री का तथ्य सत्यापन। आधिकारिक प्रेस विज्ञप्तियों, सरकारी दस्तावेजों एवं विश्वसनीय स्रोतों के आधार पर समाचारों का संपादन। स्पष्ट, संतुलित और पाठक-अनुकूल भाषा में समाचार प्रस्तुत करना। राष्ट्र भारत की संपादकीय नीतियों और पत्रकारिता मानकों के अनुरूप सामग्री प्रकाशित करना। संपादकीय दृष्टिकोण (Editorial Approach): असफ़ी शादाब का उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, संतुलित और स्पष्ट समाचार पहुंचाना है। वे प्रकाशित होने वाली प्रत्येक सामग्री की भाषा, संदर्भ और उपलब्ध स्रोतों की समीक्षा करते हैं ताकि समाचार संपादकीय गुणवत्ता और विश्वसनीयता के मानकों पर खरा उतर सके।