Rashtra Bharat Logo

1 जुलाई से बदल जाएंगे SBI और Axis Bank के ये नियम, बैंक ग्राहकों की जेब पर पड़ेगा असर

1 जुलाई से बदल जाएंगे SBI और Axis Bank के ये नियम, बैंक ग्राहकों की जेब पर पड़ेगा असर
1 जुलाई से बदल जाएंगे SBI और Axis Bank के ये नियम, बैंक ग्राहकों की जेब पर पड़ेगा असर

1 जुलाई से एसबीआई और एक्सिस बैंक अपने कुछ नियमों में बदलाव करने जा रहे हैं। नए नियमों का असर एटीएम से पैसे निकालने, चेकबुक और एसएमएस सेवा पर पड़ेगा। अगर आपका खाता इन दोनों बैंकों में है, तो नए शुल्क और नियमों की जानकारी पहले से जान लेना जरूरी है।

Updated:
·by
Dipali Kumari
Dipali Kumari
Share:

विषयसूची

SBI Axis Bank New Rules 1 July: जून का महीना खत्म होने वाला है और 1 जुलाई से कई नए नियम लागू होने जा रहे हैं। इनमें देश के दो बड़े बैंक एसबीआई (SBI) और एक्सिस बैंक (Axis Bank) भी शामिल हैं। अगर आपका खाता इन बैंकों में है, तो इन बदलावों की जानकारी होना जरूरी है। नए नियमों का असर पैसे निकालने, चेकबुक और एसएमएस सुविधा पर पड़ेगा।

SBI ग्राहकों के लिए क्या बदलेगा?

एसबीआई ने बेसिक सेविंग्स बैंक डिपॉजिट (BSBD) खाते से जुड़े कुछ नियमों में बदलाव किया है। 1 जुलाई से ऐसे खाताधारकों को एक महीने में बैंक शाखा और एटीएम मिलाकर सिर्फ 4 बार मुफ्त में पैसे निकालने की सुविधा मिलेगी।

अगर कोई ग्राहक 4 बार से ज्यादा पैसे निकालता है, तो हर अतिरिक्त निकासी पर 15 रुपये और जीएसटी देना होगा। यह नियम एसबीआई के एटीएम के साथ-साथ दूसरे बैंकों के एटीएम से निकासी पर भी लागू होगा।

चेकबुक पर भी देना होगा शुल्क

बीएसबीडी खाताधारकों को एक वित्त वर्ष में पहली 10 चेक मुफ्त मिलेंगी। इसके बाद 10 चेक वाली चेकबुक के लिए 40 रुपये और जीएसटी, जबकि 25 चेक वाली चेकबुक के लिए 75 रुपये और जीएसटी देना होगा। अगर तुरंत चेकबुक चाहिए, तो 10 चेक वाली विशेष चेकबुक के लिए 50 रुपये और जीएसटी देना होगा।

हालांकि, वरिष्ठ नागरिकों को चेकबुक पर इन नए शुल्कों से छूट मिलेगी।

इन सेवाओं पर नहीं लगेगा कोई शुल्क

एसबीआई ने साफ किया है कि खाते की जानकारी देखना, बैलेंस जांचना या अन्य गैर-लेनदेन सेवाओं पर कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। इसके अलावा बैंक शाखा या अन्य माध्यमों से पैसे भेजने की सुविधा भी पहले की तरह मुफ्त रहेगी।

Axis Bank में भी बदलेगा नियम

एक्सिस बैंक भी 1 जुलाई से एसएमएस अलर्ट के नियम में बदलाव करने जा रहा है। अभी तक कुछ सेवाओं के लिए ग्राहक 5 रुपये प्रति माह देते थे। अब हर एसएमएस पर 25 पैसे का शुल्क लगेगा। हालांकि एक महीने में अधिकतम 25 रुपये ही लिए जाएंगे।

बैंक ने साफ किया है कि ओटीपी और प्रचार से जुड़े संदेशों पर यह शुल्क लागू नहीं होगा।

इन खातों पर नहीं लगेगा नया शुल्क

एक्सिस बैंक के कुछ खाताधारकों को इस नए नियम से छूट मिलेगी। इनमें बरगंडी, प्रायोरिटी, एनआरआई, सरकारी खाते, रक्षा वेतन खाते, स्टाफ खाते, पेंशन खाते, छोटे और बेसिक खाते सहित कुछ अन्य विशेष खाते शामिल हैं।

अगर आपका खाता एसबीआई या एक्सिस बैंक में है, तो 1 जुलाई से लागू होने वाले इन नए नियमों की जानकारी पहले से रखना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। इससे आप अतिरिक्त शुल्क से बच सकते हैं और अपने बैंकिंग काम पहले से बेहतर तरीके से कर पाएंगे।

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।
Dipali Kumari

Dipali Kumari

दीपाली कुमारी सक्रिय पत्रकार और हिंदी कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन वर्षों का अनुभव है। उन्होंने रांची के गोस्सनर कॉलेज से स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है। सामाजिक सरोकारों, जन-जागरूकता और जमीनी मुद्दों पर तथ्यपरक एवं संवेदनशील लेखन उनकी प्रमुख पहचान है। आम लोगों की आवाज़ को मुख्यधारा तक पहुँचाना और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत करना उनकी पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य है। अनुभव : पिछले तीन वर्षों से वे सक्रिय पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट लेखन से जुड़ी हुई हैं। इस दौरान उन्होंने सामाजिक मुद्दों, जनहित विषयों और स्थानीय समस्याओं पर लगातार लेखन किया है। उनकी रिपोर्टिंग और लेखन शैली जमीनी समझ, स्पष्ट प्रस्तुति और पाठक-केंद्रित दृष्टिकोण को दर्शाती है। वर्तमान फोकस : वे समाज, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, जन-जागरूकता और सामाजिक बदलाव से जुड़े विषयों पर लेखन करती हैं। उनकी प्राथमिकता ऐसी खबरें और लेख तैयार करना है, जो आम लोगों से सीधे जुड़ाव बनाएं और सकारात्मक सामाजिक प्रभाव उत्पन्न करें। मुख्य विशेषज्ञता (Core Expertise) : • सामाजिक मुद्दों पर लेखन : जनहित, सामाजिक बदलाव और आम लोगों से जुड़े विषयों पर संवेदनशील और प्रभावशाली रिपोर्टिंग। • जमीनी रिपोर्टिंग : स्थानीय समस्याओं और वास्तविक परिस्थितियों को सरल एवं स्पष्ट भाषा में प्रस्तुत करना। • जन-जागरूकता आधारित कंटेंट : शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक जागरूकता से जुड़े विषयों पर जानकारीपूर्ण लेखन। • हिंदी कंटेंट निर्माण : पाठकों के लिए सहज, विश्वसनीय और प्रभावी हिंदी कंटेंट तैयार करने में विशेषज्ञता। विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : जमीनी मुद्दों की गहरी समझ, निष्पक्ष दृष्टिकोण और समाज-केंद्रित लेखन शैली ने दीपाली कुमारी को एक संवेदनशील और भरोसेमंद हिंदी पत्रकार के रूप में स्थापित किया है। जनहित से जुड़े विषयों पर उनकी निरंतर सक्रियता और तथ्यपरक लेखन उनकी विश्वसनीयता को मजबूत बनाते हैं।