Rashtra Bharat Logo

Nagpur News: डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार पर आधारित सिंधी नाटक का शुभारंभ नागपुर में

Nagpur News: डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार पर आधारित सिंधी नाटक का शुभारंभ नागपुर में
Dr Keshav Baliram Hedgewar Sindhi Play: डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार पर आधारित सिंधी नाटक का शुभारंभ नागपुर में (Photo: RB / Jassi)

Dr Keshav Baliram Hedgewar Sindhi Play: नागपुर में डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार के जीवन और विचारों पर आधारित सिंधी नाटक का शुभारंभ उनकी पुण्यतिथि पर किया गया। कार्यक्रम शदाणी तीर्थ के संत साईं युधिष्ठिरलाल साहिब के सान्निध्य में संपन्न हुआ। यह नाटक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर 16 अगस्त को पिताश्री हॉल, जरीपटका में मंचित किया जाएगा।

Updated:
·by
Asfi Shadab
Asfi Shadab
Share:

विषयसूची

नाटक के मंचन की तैयारियां शुरू

Dr Keshav Baliram Hedgewar Sindhi Play: नागपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक एवं प्रथम सरसंघचालक डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार की पुण्यतिथि के अवसर पर उनके जीवन और विचारों पर आधारित सिंधी नाटक “संघ जो निर्माता केशव बलिराम हेडगेवार” का विधिवत मुहूर्त नागपुर में संपन्न हुआ। यह नाटक आगामी 16 अगस्त को पिताश्री हॉल, दयानंद कॉलेज, जरीपटका में मंचित किया जाएगा।

मुहूर्त समारोह शदाणी तीर्थ के नवम ज्योति संत साईं युधिष्ठिरलाल साहिब के करकमलों से संपन्न हुआ। यह आयोजन शदाणी भक्त मंडल द्वारा माता हासीदेवी के 200वें जयंती महोत्सव के उपलक्ष्य में महात्मा गांधी स्कूल, जरीपटका में चल रहे योग शिविर के दौरान हुआ।

भारतीय सिंधू सभा सांस्कृतिक मंच, नागपुर के तत्वावधान में आयोजित यह नाटक संघ के शताब्दी वर्ष को समर्पित है। मंचन सिंधुड़ी यूथ विंग, नागपुर के कलाकारों द्वारा किया जाएगा।

शुभारंभ कार्यक्रम में कई प्रमुख लोग हुए शामिल

समारोह में नाटक के मार्गदर्शक घनश्यामदास कुकरेजा, लेखक किशोर लालवानी, निर्माता एवं निर्देशक तुलसी सेतिया, महाराष्ट्र मेडिकल काउंसिल के प्रशासक डॉ. विंकी रुघवानी, आरएसएस (RSS) जरीपटका भाग के संघचालक मुरली केवलरामानी, प्रो. पी.डी. केवलरामानी, तथा शदाणी सेवा मंडल अमरावती के तोताराम खत्री सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत संत साईं युधिष्ठिरलाल साहिब द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच नाटक की स्क्रिप्ट के पूजन से हुई। इसके पश्चात डॉ. मीरा जाराणी एवं परसराम चेलानी ने मंगलाचरण प्रस्तुत किया। डॉ. विजय मदनानी, तुलसी सेतिया तथा गुरमुख मोटवानी ने नाटक के प्रथम दृश्य का वाचन कर इसका औपचारिक शुभारंभ किया।

सूत्रधार हरीश माईदासानी सहित कलाकारों में ओमप्रकाश टहिल्यानी, सुनील बत्रा, आशू तुलसानी, विजय वीधानी, नरेश डेम्बला, परमानंद कुकरेजा, चंदू गोपानी, संजय करमचंदानी, पिंकी मंगलानी रामनानी एवं अन्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन बंटी गाबरा ने किया।


रिपोर्ट: जस्सी, महाराष्ट्र

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।
Asfi Shadab

Asfi Shadab

असफ़ी शादाब राष्ट्र भारत में कंटेंट एडिटर और न्यूज़ राइटर हैं। वे क्राइम, राजनीति, सरकारी योजनाओं, खेल, राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय घटनाओं से संबंधित समाचारों का संपादन, तथ्य सत्यापन और प्रकाशन कार्य संभालते हैं। उनकी जिम्मेदारी विभिन्न राज्यों से प्राप्त समाचारों को आधिकारिक स्रोतों, उपलब्ध दस्तावेजों और विश्वसनीय जानकारी के आधार पर व्यवस्थित एवं स्पष्ट रूप में पाठकों तक पहुंचाना है। राष्ट्र भारत में वे महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, बिहार और अन्य राज्यों से प्राप्त समाचारों का संपादन करते हैं तथा उन्हें सरल, सटीक और पाठक-केंद्रित भाषा में प्रस्तुत करने का कार्य करते हैं। वे यह सुनिश्चित करते हैं कि प्रकाशित सामग्री संपादकीय मानकों, तथ्यात्मक शुद्धता और विश्वसनीय स्रोतों के अनुरूप हो। मुख्य कार्यक्षेत्र (Core Responsibilities): क्राइम, राजनीति, सरकारी योजनाओं और समसामयिक समाचारों का संपादन। विभिन्न संवाददाताओं और विश्वसनीय समाचार स्रोतों से प्राप्त सामग्री का तथ्य सत्यापन। आधिकारिक प्रेस विज्ञप्तियों, सरकारी दस्तावेजों एवं विश्वसनीय स्रोतों के आधार पर समाचारों का संपादन। स्पष्ट, संतुलित और पाठक-अनुकूल भाषा में समाचार प्रस्तुत करना। राष्ट्र भारत की संपादकीय नीतियों और पत्रकारिता मानकों के अनुरूप सामग्री प्रकाशित करना। संपादकीय दृष्टिकोण (Editorial Approach): असफ़ी शादाब का उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, संतुलित और स्पष्ट समाचार पहुंचाना है। वे प्रकाशित होने वाली प्रत्येक सामग्री की भाषा, संदर्भ और उपलब्ध स्रोतों की समीक्षा करते हैं ताकि समाचार संपादकीय गुणवत्ता और विश्वसनीयता के मानकों पर खरा उतर सके।