नागपुर में 4 महीने से सैलरी न मिलने पर फूटा सफाई कर्मियों का गुस्सा, लकड़गंज जोन कार्यालय का किया घेराव

नागपुर में करीब 500 सफाई कर्मचारियों ने चार महीने से वेतन में देरी को लेकर नाराजगी जताई। कर्मचारी लकड़गंज जोन कार्यालय पहुंचे और समय पर वेतन देने की मांग की।
विषयसूची
वेतन की समस्या से आर्थिक परेशानी का आरोप
नागपुर महानगरपालिका के अंतर्गत आने वाले लकड़गंज जोन-08 के सफाई कर्मचारियों का सब्र आखिरकार जवाब दे गया। पिछले चार महीनों से लगातार वेतन में हो रही देरी के विरोध में करीब 500 सफाई कर्मचारियों ने लकड़गंज जोन कार्यालय पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया और मनपा अधिकारियों के समक्ष अपनी नाराजगी जाहिर की।
इन इलाकों के कर्मचारी हुए शामिल
प्रदर्शन में मिनीमाता नगर, पारडी, कलमना, नवीन नगर, देशपांडे लेआउट, त्रिमूर्ति नगर और वर्धमान नगर जैसे विभिन्न क्षेत्रों के सफाई कर्मचारी शामिल थे। कर्मचारियों का आरोप है कि वे शहर की स्वच्छता व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए रोजाना कड़ी मेहनत कर रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद पिछले चार महीनों से उन्हें समय पर वेतन नहीं मिल रहा है।
आर्थिक संकट से जूझ रहे कर्मचारी
वक्त पर सैलरी न मिलने के कारण इन कर्मचारियों के सामने गंभीर आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। बच्चों की पढ़ाई, घर का किराया और रोजमर्रा के खर्चों को चलाना मुश्किल हो गया है। इसी पीड़ा को लेकर बड़ी संख्या में कर्मचारी काम छोड़कर लकड़गंज जोन कार्यालय पहुंचे और अपनी मांगें रखीं।

पुलिस बंदोबस्त, अधिकारियों का आश्वासन
बड़ी संख्या में कर्मचारियों के इकट्ठा होने को देखते हुए लकड़गंज पुलिस की ओर से सुरक्षा व्यवस्था भी तैनात की गई। वहीं, सफाई कर्मचारियों की मांगों को देखते हुए नागपुर महानगरपालिका के लकड़गंज जोन के अधिकारियों ने उनकी समस्या जल्द सुलझाने का आश्वासन दिया है। फिलहाल सफाई कर्मचारियों ने स्पष्ट किया है कि वेतन संबंधी समस्या का जल्द समाधान होना चाहिए, ताकि उन्हें आर्थिक परेशानियों से राहत मिल सके। अब देखना यह होगा कि चार महीने से चली आ रही यह समस्या कितनी जल्दी सुलझती है और कर्मचारियों को समय पर वेतन मिल पाता है या नहीं।
रिपोर्ट: जस्सी, महाराष्ट्र
एडिट: शिंकी सिंह