नाटक के मंचन की तैयारियां शुरू Dr Keshav Baliram Hedgewar Sindhi Play: नागपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक एवं प्रथम सरसंघचालक डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार की पुण्यतिथि के अवसर पर उनके जीवन और विचारों पर आधारित सिंधी नाटक “संघ जो निर्माता केशव बलिराम हेडगेवार” का विधिवत मुहूर्त नागपुर में संपन्न हुआ। यह नाटक आगामी 16 अगस्त को पिताश्री हॉल, दयानंद कॉलेज, जरीपटका में मंचित किया जाएगा। मुहूर्त समारोह शदाणी तीर्थ के नवम ज्योति संत साईं युधिष्ठिरलाल साहिब के करकमलों से संपन्न हुआ। यह आयोजन शदाणी भक्त मंडल द्वारा माता हासीदेवी के 200वें जयंती महोत्सव के उपलक्ष्य में महात्मा गांधी स्कूल,