Rashtra Bharat Logo

दुर्गा पूजा पंडालों में घूमते-घूमते भर सकेंगे सरकारी योजनाओं के फॉर्म, सरकार की अनोखी पहल

दुर्गा पूजा पंडालों में घूमते-घूमते भर सकेंगे सरकारी योजनाओं के फॉर्म, सरकार की अनोखी पहल
Asansol Durga Puja government schemes camp: आसनसोल में दुर्गापूजा पंडालों के पास लगेंगे सरकारी योजनाओं के फॉर्म भरने के कैंप। मंत्री अग्निमित्रा पाल ने बुजुर्गों के लिए अलग गेट और 10 अक्टूबर तक सड़कें ठीक करने का दिया आश्वासन। (Image : AI)

आसनसोल में दुर्गापूजा पंडालों के पास लगेंगे सरकारी योजनाओं के फॉर्म भरने के कैंप। मंत्री अग्निमित्रा पाल ने बुजुर्गों के लिए अलग गेट और 10 अक्टूबर तक सड़कें ठीक करने का दिया आश्वासन।

Updated:
·by
Shinki Singh
Shinki Singh
Share:

विषयसूची

बुजुर्गों और दिव्यांगों के लिए अलग गेट की मांग

त्योहारों के इस सीजन में सरकार ने आम जनता को एक बड़ी राहत देने की तैयारी कर ली है। अब दुर्गा पूजा के दौरान मां के दर्शन और पंडालों की रौनक देखने के साथ-साथ लोग सरकारी योजनाओं के फॉर्म भी आसानी से भर सकेंगे। राज्य के नगर विकास विभाग की इस अनूठी पहल से कतारों में लगने और दफ्तरों के चक्कर काटने की झंझट से बड़ी राहत मिलने वाली है जिसकी शुरुआत खुद नगर मंत्री अग्निमित्रा पाल अपने विधानसभा क्षेत्र से करने जा रही हैं।

आसनसोल में पूजा कमेटियों के साथ बैठक

इसी सिलसिले में मंत्री अग्निमित्रा पाल ने आसनसोल दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के हीरापुर थाने में आयोजित पूजा समन्वय बैठक के दौरान विभिन्न पूजा कमेटियों के साथ अहम चर्चा की। मंत्री ने पूजा कमेटियों से अनुरोध किया कि वे पंडालों के पास ऐसे कैंप लगाने की अनुमति दें। उनके इस प्रस्ताव को रामबाध फ्रेंड्स क्लब, सूर्यनगर स्पोर्टिंग क्लब, श्यामबाध सार्वजनीन दुर्गापूजा कमेटी और नवघंटी सहित कई कमेटियों ने सहर्ष स्वीकार कर लिया है।

बुजुर्गों और दिव्यांगों के लिए विशेष मांग

बैठक के दौरान मंत्री अग्निमित्रा पाल ने एक संवेदनशील मुद्दा उठाते हुए कहा कि भीड़भाड़ के कारण बुजुर्गों और दिव्यांगों को पूजा देखने में काफी असुविधा होती है। इसे ध्यान में रखते हुए उन्होंने पूजा कमेटियों से अपील की कि वे पंडालों में इन विशेष नागरिकों के लिए एक अलग प्रवेश द्वार की व्यवस्था करें।

सड़कों की मरम्मत का भी आश्वासन

इस समन्वय बैठक के दौरान नगर मंत्री को आसनसोल नगर निगम क्षेत्र की बदहाल सड़कों की जमीनी हकीकत का भी सामना करना पड़ा। बैठक में पूजा कमेटियों को अपनी विभिन्न समस्याएं रखने का मौका दिया गया था जिस दौरान लगभग सभी कमेटियों ने अपने-अपने इलाकों की जर्जर सड़कों का मुद्दा उठाया। लोगों की इन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए मंत्री ने आसनसोल नगर निगम के अधिकारियों को हर शिकायत डायरी में नोट करने का निर्देश दिया। इसके बाद उन्होंने आश्वासन दिया कि आगामी 10 अक्टूबर से पहले आसनसोल की 190 सड़कों का रिपेयरिंग कर दिया जाएगा।


रिपोर्ट: शिंकी सिंह, कोलकाता

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।

Shinki Singh

Shinki Singh

शिंकी सिंह (Shinki Singh) पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग एक दशक का अनुभव रखती हैं। उन्होंने वर्ष 2017 में दैनिक सन्मार्ग से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की, जहाँ कई वर्षों तक फील्ड रिपोर्टिंग और न्यूज़ डेस्क की जिम्मेदारियाँ निभाईं। इस दौरान उन्होंने राजनीति, सामाजिक सरोकारों, महिला मुद्दों और जनहित से जुड़े विषयों पर व्यापक रिपोर्टिंग की। इसके साथ ही न्यूज़ एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का व्यावहारिक अनुभव भी प्राप्त किया, जिससे डिजिटल और मल्टीमीडिया पत्रकारिता की उनकी समझ और अधिक सशक्त हुई। इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर से जुड़कर हार्ड न्यूज़, समसामयिक घटनाओं और लाइफस्टाइल पत्रकारिता सहित विभिन्न विषयों पर रिपोर्टिंग और लेखन किया। तथ्यपरक, निष्पक्ष और संतुलित पत्रकारिता में विश्वास रखते हुए वे प्रत्येक समाचार को विश्वसनीय स्रोतों, तथ्यों के सत्यापन और गहन अध्ययन के आधार पर प्रस्तुत करने को प्राथमिकता देती हैं। वर्तमान में शिंकी सिंह राष्ट्र भारत से जुड़ी हैं, जहाँ वे राष्ट्रीय, राजनीतिक, सामाजिक और जनहित से जुड़े विषयों पर समाचार, विश्लेषण और विशेष रिपोर्ट तैयार कर रही हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना है। शैक्षणिक रूप से उन्होंने महार्षि दयानंद विश्वविद्यालय (MDU), रोहतक से बी.एड. की शिक्षा प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) से इतिहास एवं अंग्रेज़ी विषयों में स्नातकोत्तर (Master's) की डिग्री हासिल की है। वे पत्रकारिता में निरंतर सीखने, बदलते मीडिया परिदृश्य के अनुरूप स्वयं को अपडेट रखने तथा तथ्यों की पुष्टि के बाद ही समाचार प्रकाशित करने में विश्वास रखती हैं।