नागपुर में एमडी तस्करी का मामला, इंजीनियरिंग छात्र समेत दो गिरफ्तार

नागपुर में एमडी ड्रग्स के मामले में इंजीनियरिंग छात्र गिरफ्तार: नागपुर के पांचपावली थाना क्षेत्र में क्राइम ब्रांच यूनिट-6 ने 18 ग्राम एमडी के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया। इनमें एक इंजीनियरिंग छात्र बताया गया है। पुलिस ने कार, एक्टिवा, मोबाइल और नकद समेत करीब 12.23 लाख रुपये का माल जब्त किया। पूछताछ में सामने आए लकी साहू की पुलिस तलाश कर रही है। मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई जारी है।
विषयसूची
नागपुर में एमडी के साथ दो युवक गिरफ्तार
नागपुर में एमडी ड्रग्स के मामले में इंजीनियरिंग छात्र गिरफ्तार: नागपुर में क्राइम ब्रांच यूनिट-6 ने एमडी ड्रग्स तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पाचपावली थाना क्षेत्र से पकड़े गए इन आरोपियों में एक इंजीनियरिंग का छात्र बताया जा रहा है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 18 ग्राम एमडी ड्रग्स समेत करीब 12 लाख 23 हजार रुपये का माल जब्त किया है।
क्राइम ब्रांच यूनिट-6 की टीम तड़के जेसीबी कंपनी के सामने, ऑटोमोटिव चौक और शेरे पंजाब लॉन के पास गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को दो युवक संदिग्ध हालत में नजर आए। तलाशी लेने पर उनके पास से बिक्री के लिए रखा 18 ग्राम एमडी पाउडर बरामद हुआ, जिसकी कीमत करीब 90 हजार रुपये आंकी गई है।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान यशोधरानगर निवासी मनोज मोहनलाल गुप्ता (30) और कपिलनगर निवासी रिचर्ड प्रनुत फेड्रिक्स (24) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार रिचर्ड इंजीनियरिंग का छात्र है।

इंजीनियरिंग छात्र भी पुलिस की गिरफ्त में
आरोपियों के पास से 500 रुपये नकद, 80 हजार रुपये की एक्टिवा, 52 हजार रुपये के दो मोबाइल फोन और करीब 10 लाख रुपये कीमत की टाटा नेक्सॉन कार भी जब्त की गई है।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्हें एमडी ड्रग्स यशोधरानगर निवासी लकी साहू से मिली थी। पुलिस अब लकी साहू की तलाश में जुटी है।
फिलहाल दोनों आरोपियों को एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत आगे की कार्रवाई के लिए पाचपावली पुलिस के सुपुर्द किया गया है।
पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि एमडी ड्रग्स की इस सप्लाई चेन में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।

रिपोर्ट: जस्सी, महाराष्ट्र

