विषयसूची
ToggleTrain Cancelled: रेलवे यात्रियों के लिए एक अहम खबर सामने आई है। अगर आप अप्रैल में ट्रेन से सफर करने की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल के अंतर्गत गोंदिया स्टेशन पर चल रहे आधारभूत संरचना के काम के कारण कई ट्रेनों को रद्द करने का फैसला लिया गया है।
ट्रैफिक ब्लॉक के चलते कई ट्रेनें रद्द
दरअसल, गोंदिया स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 3 पर ‘वॉशेबल एप्रन’ को ‘बैलेस्टेड ट्रैक’ में बदलने का काम किया जा रहा है। इस तकनीकी कार्य के लिए ट्रैफिक ब्लॉक लिया जाएगा, जिससे रेल संचालन प्रभावित होगा। इसी वजह से अप्रैल 2026 में शालिमार और लोकमान्य तिलक टर्मिनस के बीच चलने वाली कई अहम ट्रेन सेवाएं रद्द कर दी गई हैं।
कब कौन-सी ट्रेन रहेगी रद्द
रद्द होने वाली ट्रेनों में ट्रेन संख्या 18030 शालिमार–लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस 4 अप्रैल से 24 अप्रैल तक शालिमार से नहीं चलेगी। वहीं, ट्रेन संख्या 18029 लोकमान्य तिलक टर्मिनस–शालिमार एक्सप्रेस 6 अप्रैल से 26 अप्रैल तक एलटीटी से रद्द रहेगी।
इसके अलावा, ट्रेन संख्या 12101 लोकमान्य तिलक टर्मिनस–शालिमार एक्सप्रेस भी अप्रैल महीने की कई तारीखों पर रद्द कर दी गई है, जिनमें 4, 6, 7, 10, 11, 13, 14, 17, 18, 20 और 21 अप्रैल शामिल हैं। इसी तरह ट्रेन संख्या 12102 शालिमार–लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस 6, 8, 9, 12, 13, 15, 16, 19, 20, 22 और 23 अप्रैल को नहीं चलेगी।
रेलवे की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, यह कदम यात्रियों की सुरक्षा और बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए उठाया गया है। हालांकि, इससे यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है, खासकर उन लोगों को जिनकी यात्रा पहले से तय है।
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे अपनी यात्रा की योजना बनाने से पहले ट्रेन की स्थिति जरूर जांच लें, ताकि किसी तरह की परेशानी से बचा जा सके।