Rashtra Bharat Logo

Petrol-Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट जारी, यहां देखिए अपने शहर का हाल

Petrol-Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट जारी, यहां देखिए अपने शहर का हाल
Petrol-Diesel Price Today: बड़ी राहत! 1 जुलाई को जारी हुए नए रेट, जानें आपके शहर में क्या है पेट्रोल-डीजल का ताजा भाव

Petrol-Diesel Price Today: एक्साइज ड्यूटी में कटौती के बावजूद पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई राहत नहीं मिली है। देशभर में कीमतें स्थिर बनी हुई हैं। अलग-अलग शहरों में अलग रेट जारी हैं, जिससे आम जनता पर महंगाई का असर अभी भी बना हुआ है।

Updated:
·by
Dipali Kumari
Dipali Kumari
Share:

विषयसूची

Petrol-Diesel Price Today: सरकार की ओर से एक्साइज ड्यूटी में बड़ी कटौती किए जाने के बावजूद आम लोगों को पेट्रोल-डीजल के दामों में फिलहाल कोई राहत नहीं मिली है। रविवार को भी तेल कंपनियों ने कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया, जिसके चलते देश के अधिकांश शहरों में पुराने ही रेट लागू रहे।

पेट्रोल के ताजा रेट

अगर पेट्रोल की बात करें तो देश के अलग-अलग शहरों में कीमतों में अंतर देखने को मिल रहा है। मुंबई और कोलकाता में पेट्रोल ₹103.54 प्रति लीटर बिक रहा है, जबकि बेंगलुरु में इसकी कीमत ₹102.96 है। हैदराबाद में पेट्रोल सबसे महंगा ₹107.46 प्रति लीटर मिल रहा है। वहीं भुवनेश्वर में ₹100.94, चेन्नई में ₹101.23, गुरुग्राम में ₹95.36, नोएडा में ₹94.74 और लखनऊ में ₹94.69 प्रति लीटर पेट्रोल बिक रहा है। सबसे सस्ता पेट्रोल पोर्ट ब्लेयर में ₹88.16 प्रति लीटर है, जबकि कोहिमा में इसका रेट ₹97.70 प्रति लीटर दर्ज किया गया है।

डीजल के ताजा रेट

डीजल की कीमतों पर नजर डालें तो लखनऊ और नोएडा में ₹87.81 प्रति लीटर डीजल बिक रहा है। मुंबई में डीजल ₹90.03, बेंगलुरु में ₹90.99, कोलकाता में ₹92.02, चेन्नई में ₹92.39 और भुवनेश्वर में ₹92.69 प्रति लीटर मिल रहा है। हैदराबाद में डीजल सबसे महंगा ₹95.70 प्रति लीटर है, जबकि पोर्ट ब्लेयर में इसकी कीमत ₹78.05 प्रति लीटर है।

केंद्र सरकार द्वारा एक्साइज ड्यूटी में ₹10-₹10 की कटौती के बाद उम्मीद थी कि आम लोगों को राहत मिलेगी, लेकिन फिलहाल कीमतें स्थिर बनी हुई हैं। ऐसे में लोगों की नजर अब आने वाले दिनों पर टिकी है कि कब उन्हें सस्ती ईंधन दरों का फायदा मिल पाएगा।

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।

Dipali Kumari

Dipali Kumari

दीपाली कुमारी सक्रिय पत्रकार और हिंदी कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन वर्षों का अनुभव है। उन्होंने रांची के गोस्सनर कॉलेज से स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है। सामाजिक सरोकारों, जन-जागरूकता और जमीनी मुद्दों पर तथ्यपरक एवं संवेदनशील लेखन उनकी प्रमुख पहचान है। आम लोगों की आवाज़ को मुख्यधारा तक पहुँचाना और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत करना उनकी पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य है। अनुभव : पिछले तीन वर्षों से वे सक्रिय पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट लेखन से जुड़ी हुई हैं। इस दौरान उन्होंने सामाजिक मुद्दों, जनहित विषयों और स्थानीय समस्याओं पर लगातार लेखन किया है। उनकी रिपोर्टिंग और लेखन शैली जमीनी समझ, स्पष्ट प्रस्तुति और पाठक-केंद्रित दृष्टिकोण को दर्शाती है। वर्तमान फोकस : वे समाज, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, जन-जागरूकता और सामाजिक बदलाव से जुड़े विषयों पर लेखन करती हैं। उनकी प्राथमिकता ऐसी खबरें और लेख तैयार करना है, जो आम लोगों से सीधे जुड़ाव बनाएं और सकारात्मक सामाजिक प्रभाव उत्पन्न करें। मुख्य विशेषज्ञता (Core Expertise) : • सामाजिक मुद्दों पर लेखन : जनहित, सामाजिक बदलाव और आम लोगों से जुड़े विषयों पर संवेदनशील और प्रभावशाली रिपोर्टिंग। • जमीनी रिपोर्टिंग : स्थानीय समस्याओं और वास्तविक परिस्थितियों को सरल एवं स्पष्ट भाषा में प्रस्तुत करना। • जन-जागरूकता आधारित कंटेंट : शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक जागरूकता से जुड़े विषयों पर जानकारीपूर्ण लेखन। • हिंदी कंटेंट निर्माण : पाठकों के लिए सहज, विश्वसनीय और प्रभावी हिंदी कंटेंट तैयार करने में विशेषज्ञता। विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : जमीनी मुद्दों की गहरी समझ, निष्पक्ष दृष्टिकोण और समाज-केंद्रित लेखन शैली ने दीपाली कुमारी को एक संवेदनशील और भरोसेमंद हिंदी पत्रकार के रूप में स्थापित किया है। जनहित से जुड़े विषयों पर उनकी निरंतर सक्रियता और तथ्यपरक लेखन उनकी विश्वसनीयता को मजबूत बनाते हैं।