Silver Price Today: चांदी ने पकड़ी रफ्तार, लगातार तीसरे दिन कीमत में बड़ी बढ़ोतरी, जानें ताजा रेट

Silver Price Today: चांदी की कीमतों में लगातार तीसरे दिन तेजी दर्ज की गई है। पिछले तीन दिनों में चांदी के भाव में बड़ा उछाल देखने को मिला है और आज भी कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। ऐसे में निवेश या खरीदारी की योजना बना रहे लोगों के लिए अपने शहर का ताजा सिल्वर रेट जानना जरूरी है।
विषयसूची
Silver Price Today: चांदी की कीमत में जबरदस्त उछाल देखने को मिल रहा है. बीते तीन दिनों से लगातार कीमत में बड़ी बढ़ोतरी दर्ज हुई है. वहीं आज भी कीमत में तेजी देखने को मिल रही है. सप्ताह की शुरुआत जहां गिरावट के साथ हुई, तो वहीं अब चांदी के भाव में तेज उछाल देखने को मिल रहा है. जानिए इस बढ़ोतरी के बाद आपके शहर में चांदी का ताजा भाव.
चांदी का ताजा भाव
ताजा आंकड़ों के अनुसार आज 4 जुलाई को भारत में चांदी की कीमत ₹250.10 प्रति ग्राम है. वहीं एक किलो चांदी का भाव ₹2,50,100 है. उल्लेखनीय है कि यह शुरुआती कीमत है, जिसमें फिलहाल 100 रुपये की मामूली बढ़ोतरी देखने को मिल रही है, लेकिन दिनभर में यह आंकड़े कभी भी बदल सकते हैं.
पिछले दिनों की कीमत
बीते सप्ताह चांदी के भाव में 10,000 रुपये की बड़ी गिरावट दर्ज हुई थी. वहीं इस सप्ताह की शुरुआत भी गिरावट के साथ हुई, लेकिन अंत में चांदी ने रफ़्तार पकड़ ली है. सोमवार को चांदी के भाव 2.4 लाख पर स्थिर रहे, लेकिन मंगलवार को कीमत में 5000 रुपये की बड़ी गिरावट दर्ज हुई. वहीं बुधवार, गुरुवार और शुक्रवार तीनों दिन चांदी के भाव में 5000-5000 रुपये की बड़ी बढ़ोतरी देखने को मिली, जिससे महज तीन दिनों में चांदी के भाव 15,000 रुपये बढ़ गए.
विभिन्न शहरों में चांदी के भाव
विभिन्न शहरों में चांदी के भाव देखें तो राजधानी दिल्ली में आज 4 जुलाई को चांदी की कीमत ₹2,501 प्रति 10 ग्राम है. वहीं मुंबई, कोलकाता, पटना और लखनऊ समेत कई मुख्य शहरों में भी आज कीमत सामान्य ही है. उल्लेखनीय है कि अलग-अलग शहरों में टैक्स और अन्य शुल्कों के कारण कई बार कीमत में अंतर देखने को मिलता है.
डिस्क्लेमर: राष्ट्र भारत पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को राष्ट्र भारत की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

