Silver Price Today: चांदी ने पकड़ी रफ़्तार, लगातार तीसरे दिन बढ़े दाम, देखिए आज का ताजा भाव

चांदी की कीमतों में लगातार तीसरे दिन तेजी दर्ज की गई है। बुधवार और गुरुवार की बड़ी बढ़ोतरी के बाद शुक्रवार को भी भाव में उछाल देखने को मिला। ऐसे में यदि आप चांदी खरीदने या निवेश करने की सोच रहे हैं, तो आज का ताजा रेट और प्रमुख शहरों के भाव जरूर जान लें।
विषयसूची
Silver Price Today: चांदी के भाव में जबरदस्त बढ़ोतरी देखने को मिल रही है. आज शुक्रवार को कीमत में लगातार तीसरे दिन उछाल आया है. इससे पहले 1 और 2 जुलाई को लगातार दो दिन बड़ी बढ़ोतरी दर्ज हुई है. लगातार बढ़ती कीमत से बाजार में भी हलचल मची हुई है. जानिए चांदी के भाव में आये इस उछाल के बाद आज आपके शहर में क्या है चांदी की कीमत?
चांदी का ताजा भाव
ताजा आंकड़ों के अनुसार आज 3 जुलाई को भारत में चांदी की कीमत ₹245.10 प्रति ग्राम है. वहीं एक किलो चांदी का भाव ₹2,45,100 है. उल्लेखनीय है कि यह शुरुआती कीमत है, जिसमें फिलहाल 100 रुपये की मामूली बढ़ोतरी देखने को मिल रही है, लेकिन दिनभर में यह आंकड़े कभी भी बदल सकते हैं.
पिछले दिनों की कीमत
बीते सप्ताह चांदी के भाव में 10,000 रुपये की बड़ी गिरावट दर्ज हुई थी. वहीं इस सप्ताह की शुरुआत भी गिरावट के साथ हुई है. सोमवार को चांदी के भाव 2.4 लाख पर स्थिर रहे, लेकिन मंगलवार को कीमत में 5000 रुपये की बड़ी गिरावट दर्ज हुई. वहीं बुधवार और गुरुवार को चांदी के भाव में 5000-5000 रुपये की बड़ी बढ़ोतरी देखने को मिली, जिससे महज दो दिनों में चांदी के भाव 10,000 रूपये बढ़ गए.
विभिन्न शहरों में चांदी के भाव
विभिन्न शहरों में चांदी के भाव देखें तो राजधानी दिल्ली में आज 3 जुलाई को चांदी की कीमत ₹2,451 प्रति 10 ग्राम है. वहीं मुंबई, कोलकाता, पटना और लखनऊ समेत कई मुख्य शहरों में भी आज कीमत सामान्य ही है. उल्लेखनीय है कि अलग-अलग शहरों में टैक्स और अन्य शुल्कों के कारण कई बार कीमत में अंतर देखने को मिलता है.
डिस्क्लेमर: राष्ट्र भारत पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को राष्ट्र भारत की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

