Rashtra Bharat Logo

Petrol-Diesel Price Today: आज क्या है पेट्रोल-डीजल का हाल, जानिए अपने शहर का ताजा भाव

Petrol-Diesel Price Today: आज क्या है पेट्रोल-डीजल का हाल, जानिए अपने शहर का ताजा भाव
Petrol-Diesel Price Today: आज क्या है पेट्रोल-डीजल का हाल, जानिए अपने शहर का ताजा भाव

जुलाई की शुरुआत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की चाल और घरेलू बाजार की हलचल के बीच आज भी कई शहरों के ताजा रेट सामने आ गए हैं। अगर आप वाहन की टंकी फुल कराने जा रहे हैं, तो पहले अपने शहर का नया भाव जरूर जान लें।

Updated:
·by
Dipali Kumari
Dipali Kumari
Share:

विषयसूची

Petrol-Diesel Price Today: जुलाई महीने की शुरुआत में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बाद लोगों को पेट्रोल और डीजल सस्ता होने की उम्मीद थी, लेकिन न तो 1 जुलाई और नहीं 2 जुलाई को सरकारी तेल कंपनियों ने ईंधन की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया। हालांकि, निजी कंपनी नायरा एनर्जी ने 1 जुलाई से पेट्रोल 5 रुपये और डीजल 3 रुपये प्रति लीटर सस्ता कर दिया है। इसके बावजूद सरकारी कंपनियों के रेट फिलहाल स्थिर बने हुए हैं।

प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

आज दिल्ली में पेट्रोल 102.12 रुपये और डीजल 95.20 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर है। वहीं, ज्यादातर शहरों में भी कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ। हालांकि, जमशेदपुर, पटना, भागलपुर और चेन्नई में पेट्रोल की कीमतों में मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई, जबकि नोएडा में पेट्रोल और डीजल दोनों के दाम में हल्की कमी आई है। विशेषज्ञों का कहना है कि सरकारी तेल कंपनियां फिलहाल पहले हुए नुकसान की भरपाई पर ध्यान दे रही हैं, इसलिए निकट भविष्य में बड़ी राहत मिलने की संभावना कम है।

शहरपेट्रोल (₹/लीटर)डीजल (₹/लीटर)
रांची106.19101.31
देवघर104.99100.21
धनबाद105.36100.56
जमशेदपुर105.75100.88
लखनऊ101.8695.36
नोएडा101.9695.44
पटना113.6999.67
भागलपुर114.37100.30
दरभंगा114.16100.10
गया114.27100.23
मुजफ्फरपुर114.10100.05
नई दिल्ली102.1295.20
मुंबई111.2197.83
कोलकाता113.5199.82
चेन्नई107.7799.55
गुरुग्राम102.9795.64
बेंगलुरु111.6899.56
भोपाल114.5499.64
हैदराबाद115.73103.82

अलग-अलग राज्यों में वैट और अन्य स्थानीय करों के कारण पेट्रोल और डीजल की कीमतों में अंतर देखने को मिलता है। वाहन चालकों को सलाह दी जाती है कि टैंक फुल कराने से पहले अपने शहर के ताजा रेट जरूर जांच लें।

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।
Dipali Kumari

Dipali Kumari

दीपाली कुमारी सक्रिय पत्रकार और हिंदी कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन वर्षों का अनुभव है। उन्होंने रांची के गोस्सनर कॉलेज से स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है। सामाजिक सरोकारों, जन-जागरूकता और जमीनी मुद्दों पर तथ्यपरक एवं संवेदनशील लेखन उनकी प्रमुख पहचान है। आम लोगों की आवाज़ को मुख्यधारा तक पहुँचाना और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत करना उनकी पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य है। अनुभव : पिछले तीन वर्षों से वे सक्रिय पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट लेखन से जुड़ी हुई हैं। इस दौरान उन्होंने सामाजिक मुद्दों, जनहित विषयों और स्थानीय समस्याओं पर लगातार लेखन किया है। उनकी रिपोर्टिंग और लेखन शैली जमीनी समझ, स्पष्ट प्रस्तुति और पाठक-केंद्रित दृष्टिकोण को दर्शाती है। वर्तमान फोकस : वे समाज, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, जन-जागरूकता और सामाजिक बदलाव से जुड़े विषयों पर लेखन करती हैं। उनकी प्राथमिकता ऐसी खबरें और लेख तैयार करना है, जो आम लोगों से सीधे जुड़ाव बनाएं और सकारात्मक सामाजिक प्रभाव उत्पन्न करें। मुख्य विशेषज्ञता (Core Expertise) : • सामाजिक मुद्दों पर लेखन : जनहित, सामाजिक बदलाव और आम लोगों से जुड़े विषयों पर संवेदनशील और प्रभावशाली रिपोर्टिंग। • जमीनी रिपोर्टिंग : स्थानीय समस्याओं और वास्तविक परिस्थितियों को सरल एवं स्पष्ट भाषा में प्रस्तुत करना। • जन-जागरूकता आधारित कंटेंट : शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक जागरूकता से जुड़े विषयों पर जानकारीपूर्ण लेखन। • हिंदी कंटेंट निर्माण : पाठकों के लिए सहज, विश्वसनीय और प्रभावी हिंदी कंटेंट तैयार करने में विशेषज्ञता। विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : जमीनी मुद्दों की गहरी समझ, निष्पक्ष दृष्टिकोण और समाज-केंद्रित लेखन शैली ने दीपाली कुमारी को एक संवेदनशील और भरोसेमंद हिंदी पत्रकार के रूप में स्थापित किया है। जनहित से जुड़े विषयों पर उनकी निरंतर सक्रियता और तथ्यपरक लेखन उनकी विश्वसनीयता को मजबूत बनाते हैं।