Rashtra Bharat Logo

Gold Price Today: दो दिनों में सोना हुआ जबरदस्त महंगा, आज भी बढ़े दाम; खरीदारी से पहले जानें नया रेट

Gold Price Today: दो दिनों में सोना हुआ जबरदस्त महंगा, आज भी बढ़े दाम; खरीदारी से पहले जानें नया रेट
Gold Price Today: दो दिनों में सोना हुआ जबरदस्त महंगा, आज भी बढ़े दाम; खरीदारी से पहले जानें नया रेट

Gold Price Today: सोने की कीमतों में लगातार तीसरे दिन तेजी दर्ज की गई है। पिछले दो दिनों में आई बड़ी बढ़ोतरी के बाद आज भी गोल्ड महंगा हुआ है। ऐसे में अगर आप सोना खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो खरीदारी से पहले अपने शहर का ताजा 22, 24 और 18 कैरेट गोल्ड रेट जरूर जान लें।

Updated:
·by
Dipali Kumari
Dipali Kumari
Share:

विषयसूची

Gold Price Today: सोने की कीमतों में आज लगातार तीसरे दिन तेजी देखने को मिली है. पिछले दो दिनों में सोने के भाव में बड़ी बढ़ोतरी दर्ज की गई और आज भी कीमतों में इजाफा हुआ है. सोने की कीमत में आई इस तेजी से बाजार में भी हलचल मची हुई है. ऐसे में सोना खरीदने की योजना बना रहे लोगों के लिए नए रेट जानना बेहद जरूरी हो गया है.

सोने का ताजा भाव

ताजा आंकड़ों के अनुसार आज 4 जुलाई को भारत में 24 कैरेट सोने की कीमत ₹14,716 रुपये प्रति ग्राम है. वहीं 22 कैरेट सोने का भाव ₹13,491 और 18 कैरेट सोने का भाव ₹11,041 प्रति ग्राम है. उल्लेखनीय है कि यह शुरुआती कीमत है, जिसमें फिलहाल 1 रुपये प्रति ग्राम की मामूली बढ़ोतरी देखने को मिल रही है, लेकिन दिनभर में यह आंकड़े कभी भी बदल सकते हैं.

पिछले दिनों की कीमत

पिछले दिनों की कीमत पर एक नजर डालें तो बीते सप्ताह सोने के भाव में बड़ी गिरावट देखने को मिली. 24 कैरेट सोने के भाव में 213 रुपये और 22 कैरेट सोने के भाव में 195 रुपये प्रति ग्राम की गिरावट दर्ज हुई थी. वहीं इस सप्ताह की शुरुआत भी गिरावट के साथ हुई है. सोमवार को 24 कैरेट सोने के भाव में 202 रुपये और 22 कैरेट सोने के भाव में 185 रुपये प्रति ग्राम की गिरावट दर्ज हुई. वहीं मंगलवार को सोने के भाव में तेजी देखने को मिली. 24 कैरेट सोने के भाव में 11 रुपये और 22 कैरेट सोने के दाम में 10 रुपये प्रति ग्राम की बढ़ोतरी दर्ज हुई. इसके बाद बुधवार को वापस कीमत में बड़ी गिरावट दर्ज हुई. 24 कैरेट सोने के भाव में 126 रुपये और 22 कैरेट सोने के भाव में 115 रुपये की गिरावट हुई. वहीं गुरुवार को क्रमशः 300 और 275 रुपये और कल शुक्रवार को 322 और 295 रुपये प्रति ग्राम की बड़ी बढ़ोतरी दर्ज हुई.

विभिन्न शहरों में सोने की कीमत

विभिन्न शहरों में सोने की कीमत देखें तो आज 4 जुलाई को राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत ₹14,716 प्रति ग्राम है. वहीं 22 कैरेट सोने का भाव ₹13,491 और 18 कैरेट सोने का भाव ₹11,041 प्रति ग्राम है. जयपुर और लखनऊ में भी आज यही भाव है. वहीं मुंबई, पटना और कोलकाता में दिल्ली के मुकाबले सोने के भाव कम हैं. उल्लेखनीय है कि विभिन्न शहरों में टैक्स और अन्य शुल्कों के कारण कीमत में अंतर देखने को मिलता है.

शहर24 कैरेट (प्रति ग्राम)22 कैरेट (प्रति ग्राम)18 कैरेट (प्रति ग्राम)
लखनऊ₹14,716₹13,491₹11,041
जयपुर₹14,716₹13,491₹11,041
दिल्ली₹14,716₹13,491₹11,041
पटना₹14,706₹13,481₹11,031
मुंबई₹14,701₹13,476₹11,026
अहमदाबाद₹14,706₹13,481₹11,031
पुणे₹14,701₹13,476₹11,026
कोलकाता₹14,701₹13,476₹11,026
मेरठ₹14,716₹13,491₹11,041
लुधियाना₹14,716₹13,491₹11,041

डिस्क्लेमर: राष्ट्र भारत पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को राष्ट्र भारत की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।
Dipali Kumari

Dipali Kumari

दीपाली कुमारी सक्रिय पत्रकार और हिंदी कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन वर्षों का अनुभव है। उन्होंने रांची के गोस्सनर कॉलेज से स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है। सामाजिक सरोकारों, जन-जागरूकता और जमीनी मुद्दों पर तथ्यपरक एवं संवेदनशील लेखन उनकी प्रमुख पहचान है। आम लोगों की आवाज़ को मुख्यधारा तक पहुँचाना और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत करना उनकी पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य है। अनुभव : पिछले तीन वर्षों से वे सक्रिय पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट लेखन से जुड़ी हुई हैं। इस दौरान उन्होंने सामाजिक मुद्दों, जनहित विषयों और स्थानीय समस्याओं पर लगातार लेखन किया है। उनकी रिपोर्टिंग और लेखन शैली जमीनी समझ, स्पष्ट प्रस्तुति और पाठक-केंद्रित दृष्टिकोण को दर्शाती है। वर्तमान फोकस : वे समाज, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, जन-जागरूकता और सामाजिक बदलाव से जुड़े विषयों पर लेखन करती हैं। उनकी प्राथमिकता ऐसी खबरें और लेख तैयार करना है, जो आम लोगों से सीधे जुड़ाव बनाएं और सकारात्मक सामाजिक प्रभाव उत्पन्न करें। मुख्य विशेषज्ञता (Core Expertise) : • सामाजिक मुद्दों पर लेखन : जनहित, सामाजिक बदलाव और आम लोगों से जुड़े विषयों पर संवेदनशील और प्रभावशाली रिपोर्टिंग। • जमीनी रिपोर्टिंग : स्थानीय समस्याओं और वास्तविक परिस्थितियों को सरल एवं स्पष्ट भाषा में प्रस्तुत करना। • जन-जागरूकता आधारित कंटेंट : शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक जागरूकता से जुड़े विषयों पर जानकारीपूर्ण लेखन। • हिंदी कंटेंट निर्माण : पाठकों के लिए सहज, विश्वसनीय और प्रभावी हिंदी कंटेंट तैयार करने में विशेषज्ञता। विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : जमीनी मुद्दों की गहरी समझ, निष्पक्ष दृष्टिकोण और समाज-केंद्रित लेखन शैली ने दीपाली कुमारी को एक संवेदनशील और भरोसेमंद हिंदी पत्रकार के रूप में स्थापित किया है। जनहित से जुड़े विषयों पर उनकी निरंतर सक्रियता और तथ्यपरक लेखन उनकी विश्वसनीयता को मजबूत बनाते हैं।