Silver Price Today: चांदी हुई महंगी! एक ही दिन में कीमतों में बड़ी बढ़ोतरी

चांदी की कीमतों में एक बार फिर तेजी लौट आई है। मंगलवार की बड़ी गिरावट के बाद लगातार दूसरे दिन भाव बढ़े हैं। आज 2 जुलाई को एक किलो चांदी का रेट ₹2,40,100 पहुंच गया है। खरीदारी या निवेश की योजना बना रहे हैं तो ताजा कीमतें और बाजार का हाल जरूर जान लें।
विषयसूची
Silver Price Today: चांदी के भाव में जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है. सप्ताह की शुरुआत में मंगलवार को चांदी के भाव में 5000 रुपये की बड़ी गिरावट दर्ज हुई, जिससे कीमत 2.35 लाख के करीब आ गया था, लेकिन इसके अगले ही दिन बुधवार को वापस चांदी ने रफ्तार पकड़ी और चांदी के भाव में बड़ी बढ़ोतरी दर्ज हुई. वहीं आज भी कीमत में तेजी देखने को मिल रही है. जानिए इस बढ़ोतरी के बाद चांदी के ताजा भाव.
चांदी का ताजा भाव
ताजा आंकड़ों के अनुसार आज 2 जुलाई को भारत में चांदी की कीमत ₹240.10 प्रति ग्राम है. वहीं एक किलो चांदी का भाव ₹2,40,100 है. उल्लेखनीय है कि यह शुरुआती कीमत है, जिसमें फिलहाल 100 रुपये की मामूली गिरावट देखने को मिल रही है, लेकिन दिनभर में यह आंकड़े कभी भी बदल सकते हैं.
पिछले दिनों की कीमत
बीते सप्ताह चांदी के भाव में 10,000 रुपये की बड़ी गिरावट दर्ज हुई थी. वहीं इस सप्ताह की शुरुआत भी गिरावट के साथ हुई है. सोमवार को चांदी के भाव 2.4 लाख पर स्थिर रहे, लेकिन मंगलवार को कीमत में 5000 रुपये की बड़ी गिरावट दर्ज हुई. वहीं कल बुधवार को वापस चांदी के भाव में 5000 रुपये की बड़ी बढ़ोतरी देखने को मिली.
विभिन्न शहरों में चांदी के भाव
विभिन्न शहरों में चांदी के भाव देखें तो राजधानी दिल्ली में आज 2 जुलाई को चांदी की कीमत ₹2,401 प्रति 10 ग्राम है. वहीं मुंबई, कोलकाता, पटना और लखनऊ समेत कई मुख्य शहरों में भी आज कीमत सामान्य ही है. उल्लेखनीय है कि अलग-अलग शहरों में टैक्स और अन्य शुल्कों के कारण कई बार कीमत में अंतर देखने को मिलता है.
डिस्क्लेमर: राष्ट्र भारत पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को राष्ट्र भारत की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

