Rashtra Bharat Logo

Petrol-Diesel Price Today: क्या जल्द मिलेगी बड़ी राहत? पेट्रोल-डीजल के दाम पर आया बड़ा अपडेट; जानिए आज का ताजा रेट

Petrol-Diesel Price Today: क्या जल्द मिलेगी बड़ी राहत? पेट्रोल-डीजल के दाम पर आया बड़ा अपडेट; जानिए आज का ताजा रेट
क्या जल्द मिलेगी बड़ी राहत? पेट्रोल-डीजल के दाम पर आया बड़ा अपडेट; जानिए आज का ताजा रेट

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आज भी कोई बदलाव नहीं किया गया है, लेकिन राहत की उम्मीदें जरूर बढ़ गई हैं। निजी कंपनी नायरा एनर्जी द्वारा दाम घटाने के बाद अब सरकारी तेल कंपनियों के फैसले पर सभी की नजर है। जानिए आज के ताजा रेट और सरकार ने कीमतों को लेकर क्या कहा।

Updated:
·by
Dipali Kumari
Dipali Kumari
Share:

विषयसूची

Petrol-Diesel Price Today: देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आज भी कोई बदलाव नहीं किया गया है। लगातार कई दिनों से सरकारी तेल कंपनियों ने ईंधन के दाम स्थिर रखे हैं। हालांकि, निजी ईंधन कंपनी नायरा एनर्जी द्वारा हाल ही में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कटौती किए जाने के बाद आम लोगों को उम्मीद है कि सरकारी तेल कंपनियां भी जल्द राहत दे सकती हैं। फिलहाल राजधानी दिल्ली समेत देश के प्रमुख शहरों में पुराने रेट ही लागू हैं।

विभिन्न शहरों में पेट्रोल-डीजल का भाव

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज पेट्रोल 102.12 रुपये प्रति लीटर और डीजल 95.20 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। वहीं मुंबई में पेट्रोल 111.21 रुपये और डीजल 97.83 रुपये प्रति लीटर है। कोलकाता, चेन्नई, पटना, पुणे, अहमदाबाद, लेह और तिरुवनंतपुरम सहित अन्य शहरों में भी कीमतें स्थिर बनी हुई हैं।

शहरपेट्रोल (₹/लीटर)डीजल (₹/लीटर)
दिल्ली₹102.12₹95.20
मुंबई₹111.21₹97.83
कोलकाता₹113.51₹99.82
अहमदाबाद₹101.70₹97.84
चेन्नई₹107.77₹99.55
पटना₹113.35₹99.36
लेह₹109.81₹97.92
तिरुवनंतपुरम₹115.49₹104.40
पुणे₹111.52₹98.15

नायरा एनर्जी ने घटाए दाम

देश की प्रमुख निजी ईंधन रिटेलर नायरा एनर्जी ने हाल ही में पेट्रोल की कीमत में 5 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत में 3 रुपये प्रति लीटर की कटौती की है। इसके बाद बाजार में यह चर्चा तेज हो गई है कि सरकारी तेल विपणन कंपनियां (OMCs) भी आने वाले दिनों में ग्राहकों को राहत दे सकती हैं।

कब बढ़े थे दाम?

अमेरिका और ईरान के बीच तनाव के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें बढ़ने के बाद नायरा एनर्जी ने 26 मार्च को पेट्रोल 5 रुपये और डीजल 3 रुपये प्रति लीटर महंगा किया था। इसके बाद मई में सरकारी तेल कंपनियों ने भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कुल 7.50 रुपये प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी की थी। इसकी वजह वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की ऊंची कीमतें और आयात लागत में बढ़ोतरी बताई गई थी।

क्या जल्द सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल?

केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री ने साफ किया है कि फिलहाल पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी की कोई संभावना नहीं है। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों का असर खुदरा ईंधन दरों पर तुरंत नहीं दिखता, क्योंकि कच्चे तेल की खरीद, परिवहन और रिफाइनिंग में समय लगता है। सरकार अगले कुछ हफ्तों तक वैश्विक क्रूड ऑयल की कीमतों पर नजर रखेगी। यदि कीमतें मौजूदा स्तर पर बनी रहती हैं, तो हर 10 से 15 दिन में समीक्षा कर आगे का फैसला लिया जायेगा.

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।
Dipali Kumari

Dipali Kumari

दीपाली कुमारी सक्रिय पत्रकार और हिंदी कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन वर्षों का अनुभव है। उन्होंने रांची के गोस्सनर कॉलेज से स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है। सामाजिक सरोकारों, जन-जागरूकता और जमीनी मुद्दों पर तथ्यपरक एवं संवेदनशील लेखन उनकी प्रमुख पहचान है। आम लोगों की आवाज़ को मुख्यधारा तक पहुँचाना और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत करना उनकी पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य है। अनुभव : पिछले तीन वर्षों से वे सक्रिय पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट लेखन से जुड़ी हुई हैं। इस दौरान उन्होंने सामाजिक मुद्दों, जनहित विषयों और स्थानीय समस्याओं पर लगातार लेखन किया है। उनकी रिपोर्टिंग और लेखन शैली जमीनी समझ, स्पष्ट प्रस्तुति और पाठक-केंद्रित दृष्टिकोण को दर्शाती है। वर्तमान फोकस : वे समाज, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, जन-जागरूकता और सामाजिक बदलाव से जुड़े विषयों पर लेखन करती हैं। उनकी प्राथमिकता ऐसी खबरें और लेख तैयार करना है, जो आम लोगों से सीधे जुड़ाव बनाएं और सकारात्मक सामाजिक प्रभाव उत्पन्न करें। मुख्य विशेषज्ञता (Core Expertise) : • सामाजिक मुद्दों पर लेखन : जनहित, सामाजिक बदलाव और आम लोगों से जुड़े विषयों पर संवेदनशील और प्रभावशाली रिपोर्टिंग। • जमीनी रिपोर्टिंग : स्थानीय समस्याओं और वास्तविक परिस्थितियों को सरल एवं स्पष्ट भाषा में प्रस्तुत करना। • जन-जागरूकता आधारित कंटेंट : शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक जागरूकता से जुड़े विषयों पर जानकारीपूर्ण लेखन। • हिंदी कंटेंट निर्माण : पाठकों के लिए सहज, विश्वसनीय और प्रभावी हिंदी कंटेंट तैयार करने में विशेषज्ञता। विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : जमीनी मुद्दों की गहरी समझ, निष्पक्ष दृष्टिकोण और समाज-केंद्रित लेखन शैली ने दीपाली कुमारी को एक संवेदनशील और भरोसेमंद हिंदी पत्रकार के रूप में स्थापित किया है। जनहित से जुड़े विषयों पर उनकी निरंतर सक्रियता और तथ्यपरक लेखन उनकी विश्वसनीयता को मजबूत बनाते हैं।