जरूर पढ़ें

Kolkata News: फिरहाद हाकिम का भाजपा पर हमला “अमित शाह आएं या ट्रंप, भवानीपुर ममता की जमीन है”

Firhad Hakim Bhabanipur campaign Election Commission voter deletion: भवानीपुर में फिरहाद हाकिम ने ममता के लिए प्रचार किया, भाजपा और चुनाव आयोग पर जमकर निशाना साधा। पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
Firhad Hakim Bhabanipur campaign Election Commission voter deletion: भवानीपुर में फिरहाद हाकिम ने ममता के लिए प्रचार किया, भाजपा और चुनाव आयोग पर जमकर निशाना साधा। पूरी रिपोर्ट पढ़ें। (Photo:Ai)

Firhad Hakim Bhabanipur campaign Election Commission voter deletion: भवानीपुर में चुनाव प्रचार के दौरान नेताओं के बीच बयानबाजी तेज हो गई है। मतदाता सूची से नाम हटाने का मुद्दा बड़ा विवाद बन गया है। लोगों में अपने अधिकार को लेकर चिंता बढ़ रही है। नेताओं ने चुनाव आयोग पर सवाल उठाए हैं और इसे संविधान के खिलाफ बताया है।

Updated:

भवानीपुर में चुनावी माहौल गरम, मतदाता सूची पर विवाद बढ़ा

Firhad Hakim Bhabanipur campaign Election Commission voter deletion: कोलकाता | भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के समर्थन में तृणमूल कांग्रेस नेता और कोलकाता के मेयर फिरहाद हाकिम ने बुधवार सुबह भवानीपुर में जनसंपर्क अभियान चलाया। उन्होंने पहले हॉर्टिकल्चर पार्क में मॉर्निंग वॉकर्स से मुलाकात की, फिर कोलकाता नगर निगम के अपने वार्ड नंबर 82 के चेतला सब्जी बागान इलाके में घर-घर जाकर प्रचार किया।

अमित शाह के प्रचार दौरे पर तीखी प्रतिक्रिया

भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के भवानीपुर आगमन पर पत्रकारों के सवाल के जवाब में हाकिम ने कहा – “अमित शाह आएं या ट्रंप आएं, भवानीपुर की मिट्टी ममता बनर्जी की मिट्टी है। यहाँ ताकत दिखाने से कुछ नहीं होगा। ट्रंप को भी लाएं तो काम नहीं आएगा – जिनके सामने मोदी झुकते हैं, पैर पड़ते हैं, वो भी आएं तो कुछ नहीं होगा।”

शुभेंदु अधिकारी पर व्यंग्य करते हुए उन्होंने कहा – “शुभेंदु अधिकारी ठाकुरदा! मोदी के बच्चे हैं, और ट्रंप मोदी के बाप।”

प्रचार के बीच नेताओं की बयानबाजी और लोगों की बढ़ती चिंता

मतदाता सूची से नाम हटाने पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी – हाकिम का बयान

सुप्रीम कोर्ट की उस टिप्पणी पर – जिसमें योग्य मतदाताओं के नाम हटाने को “निर्मम अत्याचार” बताया गया – हाकिम ने कहा, “हम पहले दिन से कह रहे हैं कि भारत के नागरिकों का नाम वोटर लिस्ट से हटाने का अधिकार चुनाव आयोग को नहीं है। 18 साल का जो भारतीय नागरिक है, संविधान उसे वोट देने का अधिकार देता है। यह अत्याचार ही नहीं, संविधान विरोधी काम है – और जो संविधान विरोधी है, वह भारत विरोधी है।”

उन्होंने आगे कहा – “कभी बिहार फुट, कभी बांचे-बांचे ट्रक भर कर फॉर्म 6 लाया जा रहा है – और कभी वैध मतदाताओं को हटाया जा रहा है। लॉजिकल डिस्क्रेपेंसी क्या है? मेरे बाप का नाम चट्टोपाध्याय है, मेरा नाम चटर्जी हो सकता है – इसमें इतने लोगों को परेशान क्यों किया जा रहा है?”

न्यायाधीश की टिप्पणी – “वैध मतदाताओं को वोट से रोकने का कोई कारण नहीं”

हाकिम ने कहा – “यहाँ सब वैध मतदाता हैं। यहाँ कोई घुसपैठिया या रोहिंग्या नहीं मिला। सुप्रीम कोर्ट ने कह दिया है कि नाम हटाना है तो कारण बताना होगा। यहाँ सिर्फ डिलीटेड लिस्ट पब्लिश हो रही है – यह सुप्रीम कोर्ट की अवमानना है। सुप्रीम कोर्ट को चाहिए कि चुनाव आयोग को अभी बर्खास्त करे।”

कालियाचक घटना पर प्रतिक्रिया

कालियाचक की घटना पर हाकिम ने भावनात्मक लहजे में कहा – “जिसका नाम हटता है उसकी टेंशन सोचिए। वो सोचता है – मैं भारत का नागरिक हूं, मेरा वोटाधिकार चला गया, मैं डिलीटेड हो गया – अब मेरा अस्तित्व क्या है? मेरे मोहल्ले के कई लोगों का नाम गया है, वो मेरा हाथ पकड़ कर पूछते हैं – कहाँ जाएं? मैं जवाब नहीं दे पाता।”

सुकांत मजूमदार की टिप्पणी पर पलटवार

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार के बयान पर हाकिम ने कहा – “तृणमूल कुछ नहीं करेगी और सब काट कर तुम्हें मुख्यमंत्री की कुर्सी दे देगी? लेबेन चुस! जितनी फालतू बातें हैं सुकांत की। चुनाव आयोग को फिट करके रखा है – लेकिन सत्ता लेनी है तो जमीन पर तृणमूल से लड़कर लेनी होगी। सीपीएम के खिलाफ इंच-इंच लड़ कर हम यहाँ आए हैं। मतदाताओं को हटाकर, धर्म का ध्रुवीकरण करके, चाकू मारकर – यह राजनीति नहीं, धंधेबाजी है।”

भवानीपुर विधानसभा सीट पर आगामी चुनाव में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी स्वयं प्रत्याशी हैं और भाजपा ने अपने उम्मीदवार का नामांकन कर दिया है।


रिपोर्ट: एकबाल, पश्चिम बंगाल

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।

Asfi Shadab

असफ़ी शादाब वरिष्ठ पत्रकार और संवाददाता हैं, जो राष्ट्र भारत में महाराष्ट्र और कोलकाता से क्राइम, राजनीति, खेल और सरकारी नीतियों से जुड़े विषयों की ग्राउंड रिपोर्टिंग करते हैं। उन्हें जमीनी पत्रकारिता, प्रशासनिक मामलों और समसामयिक घटनाक्रमों की गहरी समझ है। उनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक, शोध आधारित और आधिकारिक स्रोतों पर आधारित होती है, जिससे पाठकों को विश्वसनीय और स्पष्ट जानकारी प्राप्त होती है।

अनुभव : पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्य करते हुए उन्होंने महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल के विभिन्न क्षेत्रों से ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है। प्रशासनिक कार्यवाहियों, सरकारी नीतियों, राजनीतिक घटनाक्रम और अपराध से जुड़े मामलों की फील्ड कवरेज उनकी प्रमुख पहचान रही है।

वर्तमान भूमिका : राष्ट्र भारत में वरिष्ठ संवाददाता के रूप में वे क्राइम, राजनीति, खेल और सरकारी नीतियों से संबंधित खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। वे जमीनी सच्चाई को सरल और आम पाठक की भाषा में प्रस्तुत करने को प्राथमिकता देते हैं।

भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस महाराष्ट्र और कोलकाता रहा है, जहां वे स्थानीय प्रशासन, राजनीतिक गतिविधियों, अपराध और खेल जगत से जुड़े विषयों को करीब से कवर करते हैं। उनकी क्षेत्रीय समझ और फील्ड अनुभव उनकी रिपोर्टिंग को अधिक प्रामाणिक बनाते हैं।

मुख्य विशेषज्ञता (Core Expertise) :
• क्राइम रिपोर्टिंग : अपराध, पुलिस जांच, प्रशासनिक कार्रवाई और कानून व्यवस्था से जुड़े मामलों की तथ्यपरक कवरेज।
• राजनीति और शासन : सरकारी नीतियों, प्रशासनिक फैसलों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर विश्लेषणात्मक रिपोर्टिंग।
• खेल पत्रकारिता : खेल जगत की प्रमुख घटनाओं, खिलाड़ियों और प्रतियोगिताओं से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग।
• ग्राउंड रिपोर्टिंग : फील्ड विजिट, स्थानीय स्रोतों और आधिकारिक जानकारी के आधार पर जमीनी सच्चाई सामने लाना।
• जनहित पत्रकारिता : आम लोगों से जुड़े मुद्दों और प्रशासनिक प्रभावों को सरल एवं स्पष्ट भाषा में प्रस्तुत करना।

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) :
तथ्यों की सटीकता, आधिकारिक स्रोतों पर आधारित रिपोर्टिंग और जमीनी अनुभव ने असफ़ी शादाब को एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है। क्राइम, राजनीति और प्रशासनिक विषयों पर उनकी निरंतर फील्ड रिपोर्टिंग पाठकों के बीच उनकी विश्वसनीयता को मजबूत बनाती है।