जरूर पढ़ें

Gold Price Today: सोने की कीमत में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी, आज फिर महंगा हुआ सोना

Gold Price Today: सोने की कीमत में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी, आज फिर महंगा हुआ सोना
Gold Price Today: सोने की कीमत में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी, आज फिर महंगा हुआ सोना

सोने की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है, जिससे निवेशक असमंजस में हैं। हाल की गिरावट के बाद अब फिर से कीमतों में हल्की बढ़ोतरी देखने को मिली है। अलग-अलग शहरों में दरों में अंतर बना हुआ है और बाजार की स्थिति दिनभर बदल सकती है, जिससे अनिश्चितता बनी हुई है।

Updated:

Gold Price Today: सोने की कीमत में बीते कई दिनों से लगातार उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है. अचानक बढ़ती और फिर घटती कीमतों से निवेशक भी असमंजस में हैं. इधर एक दिन की बड़ी गिरावट के बाद अब वापस सोने के भाव में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है.

ताजा आंकड़ों के अनुसार आज 11 अप्रैल को भारत में 24 कैरेट सोने की कीमत ₹15,251 प्रति ग्राम है. वहीं 22 कैरेट सोने का भाव ₹13,981 और 18 कैरेट सोने का भाव ₹11,442 प्रति ग्राम है. सोने की कीमत में फिलहाल 1 रुपये प्रति ग्राम की मामूली बढ़ोतरी दर्ज हुई है, हालांकि ये शुरुआती कीमत है और आंकड़े दिनभर में कभी भी बदल सकते हैं.

पिछले दिनों की कीमत

पिछले दिनों की कीमत पर नजर डालें तो इस सप्ताह के उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है. शुरुआती दो दिन कीमत में गिरावट दर्ज हुई. वहीं 8 अप्रैल को 24 कैरेट सोने की कीमत में 398 रुपये और 22 कैरेट सोने की कीमत में 365 रुपये प्रति ग्राम की बड़ी बढ़ोतरी दर्ज हुई थी. लेकिन इसके अगले ही दिन 9 अप्रैल को वापस 234 रुपये प्रति ग्राम (24 कैरेट) की बड़ी गिरावट देखने को मिली. वहीं कल वापस 87 रुपये प्रति ग्राम की बढ़ोतरी दर्ज हुई.

विभिन्न शहरों में सोने की कीमत

विभिन्न शहरों में सोने की कीमत देखें तो आज 11 अप्रैल को राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत ₹15,251 प्रति ग्राम है. वहीं 22 कैरेट सोने का भाव ₹13,981 और 18 कैरेट सोने का भाव ₹11,442 प्रति ग्राम है. जयपुर और लखनऊ में भी आज यही भाव है. वहीं मुंबई, पटना और कोलकाता में दिल्ली के मुकाबले सोने के भाव कम हैं. उल्लेखनीय है कि विभिन्न शहरों में टैक्स और अन्य शुल्कों के कारण कीमत में अंतर देखने को मिलता है.

शहर 24 कैरट सोना (आज) 22 कैरट सोना (आज) 18 कैरट सोना (आज)
लखनऊ ₹15,251 ₹13,981 ₹11,442
जयपुर ₹15,251 ₹13,981 ₹11,442
दिल्ली ₹15,251 ₹13,981 ₹11,442
पटना ₹15,241 ₹13,971 ₹11,432
मुंबई ₹15,236 ₹13,966 ₹11,427
अहमदाबाद ₹15,241 ₹13,971 ₹11,432
पुणे ₹15,236 ₹13,966 ₹11,427
कोलकाता ₹15,236 ₹13,966 ₹11,427
मेरठ ₹15,251 ₹13,981 ₹11,442
लुधियाना ₹15,251 ₹13,981 ₹11,442

डिस्क्लेमर: राष्ट्र भारत पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को राष्ट्र भारत की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।

Dipali Kumari

दीपाली कुमारी पिछले तीन वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में कार्यरत हैं। उन्होंने रांची के गोस्सनर कॉलेज से स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है। सामाजिक सरोकारों, जन-जागरूकता और जमीनी मुद्दों पर लिखने में उनकी विशेष रुचि है। आम लोगों की आवाज़ को मुख्यधारा तक पहुँचाना और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्नों को धारदार लेखन के माध्यम से सामने लाना उनका प्रमुख लक्ष्य है।