जरूर पढ़ें

Gold Price Weekly Update: सोना हुआ महंगा, इस सप्ताह कीमत में जबरदस्त उछाल, जानिए ताजा भाव

Gold Price Weekly Update: कैसे होगी खरीदारी! सोना हुआ महंगा, इस सप्ताह कीमत में जबरदस्त उछाल
Gold Price Weekly Update: कैसे होगी खरीदारी! सोना हुआ महंगा, इस सप्ताह कीमत में जबरदस्त उछाल

सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो यह खबर आपकी जेब पर भारी पड़ सकती है। पूरे सप्ताह गोल्ड प्राइस में जबरदस्त उतार-चढ़ाव देखने को मिला, लेकिन आखिर में कीमतें फिर बढ़त के साथ बंद हुईं। अब सवाल यह है कि सोमवार को बाजार खुलते ही सोना और महंगा होगा या राहत मिलेगी?

Updated:

Gold Price Weekly Update: इस सप्ताह सोने के भाव में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला. सप्ताह के शुरुआत में जहां सोने की कीमत में तेजी देखने को मिली, तो वहीं सप्ताह के अंत में गिरावट भी दर्ज हुई. सप्ताह की शुरुआत मामूली गिरावट के साथ हुई, लेकिन अगले ही दिन से रोजाना सोने के भाव में बढ़ोतरी देखने को मिली. इस बढ़ोतरी से एक ओर जहां निवेशकों को राहत मिली, तो वहीं खरीदारी करने वाले लोगों की चिंता बढ़ गयी. हालांकि सप्ताह के अंत में दो दिन कीमत में गिरावट दर्ज हुई.

इस सप्ताह कीमत में जबरदस्त उछाल

कुल मिलाकर इस सप्ताह उतार-चढ़ाव के बीच सोना (24 कैरेट) 213 रुपये प्रति ग्राम महंगा हो गया. पिछले सप्ताह भी सोने के भाव में जबरदस्त तेजी देखने को मिली थी. 24 कैरेट सोने की कीमत में 458 रुपये प्रति ग्राम की बड़ी गिरावट दर्ज हुई थी. पिछले सप्ताह के मुकाबले इस सप्ताह बढ़ोतरी कम हुई है, लेकिन लगातार बढ़ती कीमतों से ग्राहकों की चिंता बढ़ गयी है.

सोने का ताजा भाव

ताजा आंकड़ों के अनुसार आज 24 मई को भारत में 24 कैरेट सोने की कीमत ₹15,921 रुपये प्रति ग्राम है. वहीं 22 कैरेट सोने का भाव ₹14,595 और 18 कैरेट सोने का भाव ₹11,944 प्रति ग्राम है. उल्लेखनीय है कि आज रविवार को बाजार बंद होने के कारण फिलहाल कीमतें स्थिर रहेंगी, लेकिन कल सोमवार को बाजार खुलते ही वापस सोने के भाव में उठा-पटक देखने को मिल सकती है.

हफ्ते भर की कीमत

इस सप्ताह की शुरुआत में सोमवार को 24 कैरेट सोने के भाव में 71 और 22 कैरेट सोने के भाव में 65 रुपये की गिरावट देखने को मिली. वहीं मंगलवार को कीमत में बढ़ोतरी दर्ज हुई. 24 कैरेट सोने के भाव में 82 और 22 कैरेट सोने के भाव में 75 रुपये की बढ़ोतरी देखने को मिली और बुधवार को क्रमशः 131 और 120 रुपये प्रति ग्राम और गुरुवार को क्रमशः 64 और 45 रुपये प्रति ग्राम की तेजी देखने को मिली.
लगातार बढ़ती कीमतों के बीच शुक्रवार को सोने के भाव में गिरावट दर्ज हुई. 24 कैरेट सोने के भाव में 59 रुपये और 22 कैरेट सोने के भाव में 50 रुपये प्रति ग्राम की कमी आई. वहीं सप्ताह के अंत में शनिवार को भी क्रमशः 43 और 30 रुपये प्रति ग्राम की गिरावट दर्ज हुई.

विभिन्न शहरों में सोने की कीमत

विभिन्न शहरों में सोने की कीमत देखें तो आज 24 मई को राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत ₹15,921 प्रति ग्राम है. वहीं 22 कैरेट सोने का भाव ₹14,595 और 18 कैरेट सोने का भाव ₹11,944 प्रति ग्राम है. जयपुर और लखनऊ में भी आज यही भाव है. वहीं मुंबई, पटना और कोलकाता में दिल्ली के मुकाबले सोने के भाव कम हैं. उल्लेखनीय है कि विभिन्न शहरों में टैक्स और अन्य शुल्कों के कारण कीमत में अंतर देखने को मिलता है.

डिस्क्लेमर: राष्ट्र भारत पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को राष्ट्र भारत की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।

Dipali Kumari

दीपाली कुमारी सक्रिय पत्रकार और हिंदी कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन वर्षों का अनुभव है। उन्होंने रांची के गोस्सनर कॉलेज से स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है। सामाजिक सरोकारों, जन-जागरूकता और जमीनी मुद्दों पर तथ्यपरक एवं संवेदनशील लेखन उनकी प्रमुख पहचान है। आम लोगों की आवाज़ को मुख्यधारा तक पहुँचाना और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत करना उनकी पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य है।

अनुभव : पिछले तीन वर्षों से वे सक्रिय पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट लेखन से जुड़ी हुई हैं। इस दौरान उन्होंने सामाजिक मुद्दों, जनहित विषयों और स्थानीय समस्याओं पर लगातार लेखन किया है। उनकी रिपोर्टिंग और लेखन शैली जमीनी समझ, स्पष्ट प्रस्तुति और पाठक-केंद्रित दृष्टिकोण को दर्शाती है।

वर्तमान फोकस : वे समाज, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, जन-जागरूकता और सामाजिक बदलाव से जुड़े विषयों पर लेखन करती हैं। उनकी प्राथमिकता ऐसी खबरें और लेख तैयार करना है, जो आम लोगों से सीधे जुड़ाव बनाएं और सकारात्मक सामाजिक प्रभाव उत्पन्न करें।

मुख्य विशेषज्ञता (Core Expertise) :
• सामाजिक मुद्दों पर लेखन : जनहित, सामाजिक बदलाव और आम लोगों से जुड़े विषयों पर संवेदनशील और प्रभावशाली रिपोर्टिंग।
• जमीनी रिपोर्टिंग : स्थानीय समस्याओं और वास्तविक परिस्थितियों को सरल एवं स्पष्ट भाषा में प्रस्तुत करना।
• जन-जागरूकता आधारित कंटेंट : शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक जागरूकता से जुड़े विषयों पर जानकारीपूर्ण लेखन।
• हिंदी कंटेंट निर्माण : पाठकों के लिए सहज, विश्वसनीय और प्रभावी हिंदी कंटेंट तैयार करने में विशेषज्ञता।

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) :
जमीनी मुद्दों की गहरी समझ, निष्पक्ष दृष्टिकोण और समाज-केंद्रित लेखन शैली ने दीपाली कुमारी को एक संवेदनशील और भरोसेमंद हिंदी पत्रकार के रूप में स्थापित किया है। जनहित से जुड़े विषयों पर उनकी निरंतर सक्रियता और तथ्यपरक लेखन उनकी विश्वसनीयता को मजबूत बनाते हैं।