Rashtra Bharat Logo

Petrol-Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल खरीदने से पहले पढ़ लें ये खबर, आज जारी हुए ताजा भाव

Petrol-Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल खरीदने से पहले पढ़ लें ये खबर, आज जारी हुए ताजा भाव
Petrol-Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल खरीदने से पहले पढ़ लें ये खबर, आज जारी हुए ताजा भाव

पेट्रोल और डीजल की कीमतों को लेकर आज भी उपभोक्ताओं को राहत नहीं मिली है। सरकारी तेल कंपनियों ने ताजा रेट जारी कर दिए हैं, जिनमें कोई बदलाव नहीं किया गया। ऐसे में वाहन चालकों की नजर अब इस बात पर है कि आखिर ईंधन की कीमतों में राहत कब मिलेगी।

Updated:
·by
Dipali Kumari
Dipali Kumari
Share:

विषयसूची

Petrol-Diesel Price Today: देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आज, 5 जुलाई 2026 को भी कोई बदलाव नहीं किया गया है। सरकारी तेल विपणन कंपनियों ने लगातार पुराने भाव ही बरकरार रखे हैं। हर दिन सुबह 6 बजे जारी होने वाले नए रेट के अनुसार आज भी उपभोक्ताओं को राहत नहीं मिली। हालांकि, इस महीने की शुरुआत में निजी कंपनी नायरा ने पेट्रोल के दाम में 5 रुपये प्रति लीटर और डीजल में 3 रुपये प्रति लीटर की कटौती की थी, लेकिन सरकारी कंपनियों ने अभी तक अपने रेट में कोई बदलाव नहीं किया है।

यहां मिल रहा सबसे सस्ता पेट्रोल

देश में सबसे सस्ता पेट्रोल और डीजल फिलहाल पोर्ट ब्लेयर में मिल रहा है। यहां पेट्रोल 88.66 रुपये और डीजल 84.56 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। वहीं राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 102.12 रुपये और डीजल 95.20 रुपये प्रति लीटर है। विशेषज्ञों का मानना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में स्थिरता आने तक घरेलू बाजार में ईंधन के दाम में बड़ी राहत मिलने की संभावना कम है।

कब घटेंगे पेट्रोल-डीजल के भाव

हाल ही में केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने भी कहा था कि तेल कंपनियां अभी पुरानी कीमतों पर खरीदे गए कच्चे तेल को रिफाइन कर रही हैं। ऐसे में अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें स्थिर होने के बाद ही पेट्रोल और डीजल के दाम में कमी की संभावना बन सकती है।

प्रमुख शहरों में पेट्रोल और डीजल के ताजा रेट

शहरपेट्रोल (₹/लीटर)डीजल (₹/लीटर)
नई दिल्ली102.1295.20
कोलकाता113.5199.82
मुंबई111.2197.83
चेन्नई107.7799.55
गुरुग्राम102.9795.64
नोएडा101.9695.44
बेंगलुरु111.6899.56
भुवनेश्वर108.97
चंडीगढ़101.5489.47
हैदराबाद115.69103.82
जयपुर113.1998.25
लखनऊ101.8695.36
पटना113.6999.67
तिरुवनंतपुरम114.80103.64
पोर्ट ब्लेयर88.6684.56

 

 

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।
Dipali Kumari

Dipali Kumari

दीपाली कुमारी सक्रिय पत्रकार और हिंदी कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन वर्षों का अनुभव है। उन्होंने रांची के गोस्सनर कॉलेज से स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है। सामाजिक सरोकारों, जन-जागरूकता और जमीनी मुद्दों पर तथ्यपरक एवं संवेदनशील लेखन उनकी प्रमुख पहचान है। आम लोगों की आवाज़ को मुख्यधारा तक पहुँचाना और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत करना उनकी पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य है। अनुभव : पिछले तीन वर्षों से वे सक्रिय पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट लेखन से जुड़ी हुई हैं। इस दौरान उन्होंने सामाजिक मुद्दों, जनहित विषयों और स्थानीय समस्याओं पर लगातार लेखन किया है। उनकी रिपोर्टिंग और लेखन शैली जमीनी समझ, स्पष्ट प्रस्तुति और पाठक-केंद्रित दृष्टिकोण को दर्शाती है। वर्तमान फोकस : वे समाज, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, जन-जागरूकता और सामाजिक बदलाव से जुड़े विषयों पर लेखन करती हैं। उनकी प्राथमिकता ऐसी खबरें और लेख तैयार करना है, जो आम लोगों से सीधे जुड़ाव बनाएं और सकारात्मक सामाजिक प्रभाव उत्पन्न करें। मुख्य विशेषज्ञता (Core Expertise) : • सामाजिक मुद्दों पर लेखन : जनहित, सामाजिक बदलाव और आम लोगों से जुड़े विषयों पर संवेदनशील और प्रभावशाली रिपोर्टिंग। • जमीनी रिपोर्टिंग : स्थानीय समस्याओं और वास्तविक परिस्थितियों को सरल एवं स्पष्ट भाषा में प्रस्तुत करना। • जन-जागरूकता आधारित कंटेंट : शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक जागरूकता से जुड़े विषयों पर जानकारीपूर्ण लेखन। • हिंदी कंटेंट निर्माण : पाठकों के लिए सहज, विश्वसनीय और प्रभावी हिंदी कंटेंट तैयार करने में विशेषज्ञता। विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : जमीनी मुद्दों की गहरी समझ, निष्पक्ष दृष्टिकोण और समाज-केंद्रित लेखन शैली ने दीपाली कुमारी को एक संवेदनशील और भरोसेमंद हिंदी पत्रकार के रूप में स्थापित किया है। जनहित से जुड़े विषयों पर उनकी निरंतर सक्रियता और तथ्यपरक लेखन उनकी विश्वसनीयता को मजबूत बनाते हैं।