Silver Price Weekly Update: एक बार फिर बढ़ गए चांदी के भाव, जानिए कितना महंगा हुआ सिल्वर

Silver Price Weekly Update: इस सप्ताह चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव के बावजूद तेजी का रुख देखने को मिला। शुरुआती गिरावट के बाद लगातार कई दिनों तक कीमतों में बढ़ोतरी से बाजार में हलचल बनी रही। रविवार को बाजार बंद होने के कारण भाव स्थिर हैं, लेकिन सोमवार को बाजार खुलने के बाद कीमतों में फिर बदलाव संभव है।
विषयसूची
Silver Price Weekly Update: इस सप्ताह चांदी के भाव में जबरदस्त बढ़ोतरी देखने को मिली है. सप्ताह की शुरुआत भले ही कीमत में गिरावट के साथ हुई, लेकिन इसके बाद लगातार तीन दिनों तक चांदी की कीमत में जबरदस्त उछाल देखने को मिला. लगातार बढ़ती कीमतों से बा जार में हलचल मच गयी. और इस बड़ी बढ़ोतरी के बाद चांदी के भाव स्थिर हो गए.
कुल मिलाकर इस सप्ताह चांदी की कीमत में 10,000 रुपये की बड़ी बढ़ोतरी दर्ज हुई है. बताते चलें बीते दो सप्ताह में चांदी की कीमत में 20,000 रुपये की बड़ी गिरावट देखने को मिली थी. इस बड़ी गिरावट से खरीदारी करने वाले ग्राहकों को बड़ी राहत मिली थी, लेकिन अब एक बार फिर चांदी के भाव बढ़ गए हैं.
चांदी का ताजा भाव
ताजा आंकड़ों के अनुसार आज 5 जुलाई को भारत में चांदी की कीमत ₹250 प्रति ग्राम है. वहीं एक किलो चांदी का भाव ₹2,50,000 है. उल्लेखनीय है कि आज रविवार को बाजार बंद होने के कारण फिलहाल कीमतें स्थिर रहेंगी, लेकिन कल सोमवार को बाजार खुलते ही वापस सो ने के भाव में उठा-पटक देखने को मिल सकती है.
हफ्ते भर की कीमत पर एक नजर
इस सप्ताह की शुरुआत गिरावट के साथ हुई, लेकिन अंत में चांदी ने रफ़्तार पकड़ ली. सोमवार को चांदी के भाव 2.4 लाख पर स्थिर रहे, लेकिन मंगलवार को कीमत में 5000 रुपये की बड़ी गिरावट दर्ज हुई. वहीं बुधवार, गुरुवार और शुक्रवार तीनों दिन चांदी के भाव में 5000-5000 रुपये की बड़ी बढ़ोतरी देखने को मिली, जिससे महज तीन दिनों में चांदी के भाव 15,000 रुपये बढ़ गए. वहीं कल शनिवार को कीमत स्थिर रहे.
विभिन्न शहरों में चांदी के भाव
विभिन्न शहरों में चांदी के भाव देखें तो राजधानी दिल्ली में आज 5 जुलाई को चांदी की कीमत ₹2,500 प्रति 10 ग्राम है. वहीं मुंबई, कोलकाता, पटना और लखनऊ समेत कई मुख्य शहरों में भी आज कीमत सामान्य ही है. उल्लेखनीय है कि अलग-अलग शहरों में टैक्स और अन्य शुल्कों के कारण कई बार कीमत में अंतर देखने को मिलता है.
डिस्क्लेमर: राष्ट्र भारत पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को राष्ट्र भारत की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

