Silver Price Today: धड़ाम हुआ चांदी, सप्ताह के शुरुआत में बड़ी गिरावट, जानिए ताजा रेट

अगर आप चांदी खरीदने का इंतजार कर रहे थे, तो आज की खबर आपके लिए राहत लेकर आई है। पिछले सप्ताह रिकॉर्ड तेजी के बाद अब चांदी के भाव में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। आखिर आज कितना सस्ता हुआ चांदी और आपके शहर में क्या है ताजा रेट? जानिए पूरी जानकारी।
विषयसूची
Silver Price Today: सप्ताह की शुरुआत में ही चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। कल सोमवार को चांदी के भाव में ₹5,000 की भारी कमी देखने को मिली. बताते चलें बीते सप्ताह चांदी की कीमत में 10,000 रुपये की बड़ी बढ़ोतरी देखने को मिली थी. इस बढ़ोतरी के बाद हुई इस गिरावट से खरीदारों को बड़ी राहत मिली है. जानिए आपके शहर में चांदी का ताजा भाव.
चांदी का ताजा भाव
ताजा आंकड़ों के अनुसार आज 7 जुलाई को भारत में चांदी की कीमत ₹244.90 प्रति ग्राम है. वहीं एक किलो चांदी का भाव ₹2,44,900 है. उल्लेखनीय है कि यह शुरुआती कीमत है, जिसमें फिलहाल 100 रुपये की मामूली गिरावट देखने को मिल रही है, लेकिन दिनभर में यह आंकड़े कभी भी बदल सकते हैं.
पिछले दिनों की कीमत
बीते सप्ताह चांदी के भाव में 10,000 रुपये की बड़ी बढ़ोतरी दर्ज हुई थी. वहीं इस सप्ताह की शुरुआत गिरावट के साथ हुई है. कल सोमवार को चांदी की कीमत में 5000 रुपये की बड़ी गिरावट देखने को मिली. वहीं आज मंगलवार को भी भाव में नरमी दिख रही है.
विभिन्न शहरों में चांदी के भाव
विभिन्न शहरों में चांदी के भाव देखें तो राजधानी दिल्ली में आज 7 जुलाई को चांदी की कीमत ₹2,449 प्रति 10 ग्राम है. वहीं मुंबई, कोलकाता, पटना और लखनऊ समेत कई मुख्य शहरों में भी आज कीमत सामान्य ही है. उल्लेखनीय है कि अलग-अलग शहरों में टैक्स और अन्य शुल्कों के कारण कई बार कीमत में अंतर देखने को मिलता है.
डिस्क्लेमर: राष्ट्र भारत पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को राष्ट्र भारत की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

