Gold Price Today: सोने की कीमत में गिरावट, जानिए आपके शहर में कितना सस्ता हुआ सोना

सप्ताह की शुरुआत के साथ ही सोने की कीमतों में नरमी देखने को मिल रही है। पिछले सप्ताह रिकॉर्ड तेजी के बाद अब गोल्ड के भाव में गिरावट से खरीदारों को राहत मिली है। अगर आप सोना खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो जानिए आज 24, 22 और 18 कैरेट गोल्ड के ताजा रेट और आपके शहर का भाव।
विषयसूची
Gold Price Today: सप्ताह की शुरुआत के साथ ही सोने की कीमत में गिरावट देखने को मिल रही है. कल सोमवार को बाजार खुलते ही सोने के भाव में गिरावट दर्ज हुई. वहीं आज मंगलवार को भी सोने के भाव में नरमी देखने को मिल रही है. बताते चलें बीते सप्ताह सोने की कीमत में जबरदस्त बढ़ोतरी दर्ज हुई थी. इस बढ़ोतरी के बाद हुई यह गिरावट खरीददारों के लिए बड़ी राहत साबित हो सकती है. जानिए आज सोने का ताजा भाव.
सोने का ताजा भाव
ताजा आंकड़ों के अनुसार आज 7 जुलाई को भारत में 24 कैरेट सोने की कीमत ₹14,676 रुपये प्रति ग्राम है. वहीं 22 कैरेट सोने का भाव ₹13,454 और 18 कैरेट सोने का भाव ₹11,011 प्रति ग्राम है. उल्लेखनीय है कि यह शुरुआती कीमत है, जिसमें फिलहाल 1 रुपये प्रति ग्राम की मामूली गिरावट देखने को मिल रही है, लेकिन दिनभर में यह आंकड़े कभी भी बदल सकते हैं.
पिछले दिनों की कीमत
बीते सप्ताह सोने की कीमत में बड़ी बढ़ोतरी दर्ज हुई . 24 कैरेट सोने के भाव में 278 रुपये और 22 कैरेट सोने की कीमत में 255 रुपये प्रति ग्राम की तेजी देखने को मिली थी. वहीं इस सप्ताह की शुरुआत गिरावट के साथ हुई है. कल सोमवार को सप्ताह की शुरुआत में 24 कैरेट सोने के भाव में 11 रुपये और 22 कैरेट सोने के भाव में 10 रुपये प्रति ग्राम की गिरावट देखने को मिली.
विभिन्न शहरों में सोने की कीमत
विभिन्न शहरों में सोने की कीमत देखें तो आज 7 जुलाई को राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत ₹14,676 प्रति ग्राम है. वहीं 22 कैरेट सोने का भाव ₹13,454 और 18 कैरेट सोने का भाव ₹11,011 प्रति ग्राम है. जयपुर और लखनऊ में भी आज यही भाव है. वहीं मुंबई, पटना और कोलकाता में दिल्ली के मुकाबले सोने के भाव कम हैं. उल्लेखनीय है कि विभिन्न शहरों में टैक्स और अन्य शुल्कों के कारण कीमत में अंतर देखने को मिलता है.
| शहर | 24 कैरेट (24K) | 22 कैरेट (22K) | 18 कैरेट (18K) |
|---|---|---|---|
| लखनऊ | ₹14,676 | ₹13,454 | ₹11,011 |
| जयपुर | ₹14,676 | ₹13,454 | ₹11,011 |
| दिल्ली | ₹14,676 | ₹13,454 | ₹11,011 |
| पटना | ₹14,666 | ₹13,444 | ₹11,001 |
| मुंबई | ₹14,661 | ₹13,439 | ₹10,996 |
| अहमदाबाद | ₹14,666 | ₹13,444 | ₹11,001 |
| पुणे | ₹14,661 | ₹13,439 | ₹10,996 |
| कोलकाता | ₹14,661 | ₹13,439 | ₹10,996 |
| मेरठ | ₹14,676 | ₹13,454 | ₹11,011 |
| लुधियाना | ₹14,676 | ₹13,454 | ₹11,011 |
डिस्क्लेमर: राष्ट्र भारत पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को राष्ट्र भारत की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

