जरूर पढ़ें

Twisha Death Case: सास गिरिबाला सिंह के घर पहुंची CBI, खंगाला क्राइम सीन

Twisha Death Case: सास गिरिबाला सिंह के घर पहुंची CBI, खंगाला क्राइम सीन
Twisha Death Case: सास गिरिबाला सिंह के घर पहुंची CBI, खंगाला क्राइम सीन

भोपाल की ट्विशा मौत मामले में अब हर घंटे नए खुलासे हो रहे हैं। CBI की टीम जैसे ही आरोपी सास गिरिबाला सिंह के घर पहुंची, इलाके में हलचल तेज हो गई। शरीर पर मिले जख्म, आखिरी फोन कॉल और बंद कमरे के राज अब जांच एजेंसी के निशाने पर हैं।

Updated:

Twisha Sharma: भोपाल के चर्चित ट्विशा शर्मा की मौत के मामला में अब जांच की रफ्तार तेज हो गई है। मामला हाथ में लेते ही CBI ने एक्शन शुरू कर दिया है। जांच के पहले ही दिन सीबीआई की टीम आरोपी सास गिरिबाला सिंह के घर पहुंची और करीब 30 मिनट तक घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने घर के अलग-अलग हिस्सों की जांच की और कई अहम बिंदुओं पर पड़ताल की।

सूत्रों के अनुसार, सीबीआई अधिकारी तीन गाड़ियों में मौके पर पहुंचे थे। टीम में दो महिला अधिकारी भी शामिल थीं। अधिकारियों ने घर के भीतर उस जगह का निरीक्षण किया, जहां ट्विशा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई थी। जांच एजेंसी अब मौत से पहले और बाद की हर गतिविधि को जोड़कर पूरे घटनाक्रम को समझने की कोशिश कर रही है।

ट्विशा के शरीर पर मिले चोट के निशान को लेकर सवाल

मामले में सबसे अहम सवाल ट्विशा के शरीर पर मिले चोटों को लेकर है। शुरुआती पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह फंदे से लटकना बताई गई है, लेकिन रिपोर्ट में शरीर पर कई चोटों के निशान मिलने का भी जिक्र है। बताया गया है कि ये चोटें किसी भारी या भोथरी चीज से लगी हो सकती हैं। यही वजह है कि अब मामला सिर्फ आत्महत्या तक सीमित नहीं माना जा रहा, बल्कि गहरी साजिश की आशंका भी जताई जा रही है।

CBI के FIR में पति और सास आरोपी

सीबीआई ने राज्य पुलिस द्वारा पहले से दर्ज एफआईआर को भी दोबारा दर्ज किया है। इस एफआईआर में ट्विशा के पति समर्थ सिंह और सास गिरिबाला सिंह को आरोपी बनाया गया है। जांच एजेंसी ने भारतीय न्याय संहिता की कई गंभीर धाराओं के साथ दहेज निषेध अधिनियम की धाराएं भी जोड़ी हैं।

ट्विशा की आखिरी कॉल

एफआईआर के मुताबिक, घटना की रात ट्विशा ने रात 9:41 बजे अपनी मां से फोन पर बात की थी। बातचीत के दौरान बैकग्राउंड में पति समर्थ सिंह के चिल्लाने की आवाज सुनाई दी थी और अचानक फोन कट गया। इसके बाद जब परिवार ने दोबारा संपर्क करने की कोशिश की, तो सास गिरिबाला सिंह ने फोन उठाकर सिर्फ इतना कहा कि “वह अब इस दुनिया में नहीं रही” और कॉल काट दिया। यही आखिरी बातचीत अब जांच का सबसे अहम हिस्सा बन गई है।

ट्विशा के परिवार ने आरोप लगाया है कि शादी के बाद से ही उन्हें दहेज और पैसों के लेन-देन को लेकर प्रताड़ित किया जा रहा था। परिवार का कहना है कि लगातार मानसिक और घरेलू हिंसा ने ट्विशा को टूटने पर मजबूर कर दिया था।

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।

Dipali Kumari

दीपाली कुमारी सक्रिय पत्रकार और हिंदी कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन वर्षों का अनुभव है। उन्होंने रांची के गोस्सनर कॉलेज से स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है। सामाजिक सरोकारों, जन-जागरूकता और जमीनी मुद्दों पर तथ्यपरक एवं संवेदनशील लेखन उनकी प्रमुख पहचान है। आम लोगों की आवाज़ को मुख्यधारा तक पहुँचाना और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत करना उनकी पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य है।

अनुभव : पिछले तीन वर्षों से वे सक्रिय पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट लेखन से जुड़ी हुई हैं। इस दौरान उन्होंने सामाजिक मुद्दों, जनहित विषयों और स्थानीय समस्याओं पर लगातार लेखन किया है। उनकी रिपोर्टिंग और लेखन शैली जमीनी समझ, स्पष्ट प्रस्तुति और पाठक-केंद्रित दृष्टिकोण को दर्शाती है।

वर्तमान फोकस : वे समाज, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, जन-जागरूकता और सामाजिक बदलाव से जुड़े विषयों पर लेखन करती हैं। उनकी प्राथमिकता ऐसी खबरें और लेख तैयार करना है, जो आम लोगों से सीधे जुड़ाव बनाएं और सकारात्मक सामाजिक प्रभाव उत्पन्न करें।

मुख्य विशेषज्ञता (Core Expertise) :
• सामाजिक मुद्दों पर लेखन : जनहित, सामाजिक बदलाव और आम लोगों से जुड़े विषयों पर संवेदनशील और प्रभावशाली रिपोर्टिंग।
• जमीनी रिपोर्टिंग : स्थानीय समस्याओं और वास्तविक परिस्थितियों को सरल एवं स्पष्ट भाषा में प्रस्तुत करना।
• जन-जागरूकता आधारित कंटेंट : शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक जागरूकता से जुड़े विषयों पर जानकारीपूर्ण लेखन।
• हिंदी कंटेंट निर्माण : पाठकों के लिए सहज, विश्वसनीय और प्रभावी हिंदी कंटेंट तैयार करने में विशेषज्ञता।

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) :
जमीनी मुद्दों की गहरी समझ, निष्पक्ष दृष्टिकोण और समाज-केंद्रित लेखन शैली ने दीपाली कुमारी को एक संवेदनशील और भरोसेमंद हिंदी पत्रकार के रूप में स्थापित किया है। जनहित से जुड़े विषयों पर उनकी निरंतर सक्रियता और तथ्यपरक लेखन उनकी विश्वसनीयता को मजबूत बनाते हैं।