Rashtra Bharat Logo

नागपुर में 2 अगस्त को होगा जन्मोत्सव और अग्र मेधा सम्मान समारोह

नागपुर में 2 अगस्त को होगा जन्मोत्सव और अग्र मेधा सम्मान समारोह
Nagpur Agrakulmata Madhavi Janmotsav Agra Medha Samman: नागपुर में 2 अगस्त को होगा जन्मोत्सव और अग्र मेधा सम्मान समारोह (Photo: RB / Jassi)

Nagpur Agrakulmata Madhavi Janmotsav Agra Medha Samman: महाराष्ट्र राज्य अग्रवाल सम्मेलन की नागपुर इकाई 2 अगस्त को श्री अग्रसेन भवन, रविनगर में अग्रकुलमाता माधवी जन्मोत्सव मनाएगी। कार्यक्रम में हवन-पूजन, सांस्कृतिक आयोजन, मेधावी विद्यार्थियों का अग्र मेधा सम्मान तथा विशेष उपलब्धि प्राप्त बेटियों और महिलाओं का सम्मान किया जाएगा। आयोजन की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं और समाज के लोगों को इसमें शामिल होने का आमंत्रण दिया जाएगा।

Updated:
·by
Asfi Shadab
Asfi Shadab
Share:

विषयसूची

अग्रकुलमाता माधवी जन्मोत्सव पर 2 अगस्त को होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम व अग्र मेधा सम्मान

Nagpur Agrakulmata Madhavi Janmotsav Agra Medha Samman: नागपुर. महाराष्ट्र राज्य अग्रवाल सम्मेलन, नागपुर जिला संगठन की ओर से आगामी 2 अगस्त, रविवार को अग्रकुलमाता माधवीजी का जन्मोत्सव हर्षोल्लास से मनाया जाएगा. कार्यक्रम श्री अग्रसेन भवन, रविनगर में दोपहर 2 बजे से शुरू होगा.

समारोह में सांस्कृतिक व बौद्धिक कार्यक्रम, हवन-पूजन होंगे. इसके साथ ही हाल ही में संपन्न दसवीं व बारहवीं बोर्ड परीक्षाओं में 75 प्रतिशत से अधिक अंक पानेवाले नागपुर जिले के समाज के विद्यार्थियों को ‘अग्र मेधा सम्मान’ दिया जाएगा. विशेष उपलब्धि हासिल करनेवाली बेटियों और महिलाओं को भी सम्मानित किया जाएगा.

कार्यक्रम में कुलदेवी महालक्ष्मी, कुलपिता अग्रसेनजी और कुलमाता माधवीजी की प्रतिमाओं की झांकी सजाई जाएगी और पारंपरिक पूजा-अर्चना कर नैवेद्य अर्पित किया जाएगा. नई पीढ़ी को अग्रसेनजी व माधवीजी के आदर्श जीवन चरित्र से परिचित कराते हुए युवाओं को उच्च शिक्षा के साथ संस्कारवान बनने की प्रेरणा दी जाएगी. समारोह में विशिष्ट अतिथियों को आमंत्रित किया जा रहा है. कार्यक्रम की पूरी जानकारी निमंत्रण पत्रिका, सोशल मीडिया व समाचार पत्रों के जरिए जल्द जारी की जाएगी.

Nagpur Agrakulmata Madhavi Janmotsav Agra Medha Samman: नागपुर में 2 अगस्त को होगा जन्मोत्सव और अग्र मेधा सम्मान समारोह
Nagpur Agrakulmata Madhavi Janmotsav Agra Medha Samman: नागपुर में 2 अगस्त को होगा जन्मोत्सव और अग्र मेधा सम्मान समारोह (Photo: RB / Jassi)

समारोह की तैयारियों को लेकर जिला पदाधिकारियों की बैठक संपन्न

नागपुर जिला अध्यक्ष संदीप बीजे अग्रवाल ने विज्ञप्ति जारी कर बताया कि समारोह को सफल बनाने के लिए तैयारियां जारी हैं. इस सिलसिले में गुरुवार, 9 जुलाई को जिला पदाधिकारियों व सदस्यों की एक बैठक हुई, जिसमें कार्यक्रम की रूपरेखा पर चर्चा कर निर्णय लिए गए. यह बैठक सम्मेलन के नागपुर विभाग महामंत्री दुर्गाप्रसाद अग्रवाल के मार्गदर्शन में हुई. बैठक में संदीप अग्रवाल, विशव गर्ग (विक्की), प्रमोद अग्रवाल, प्रल्हाद अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, सीए विवेक खेमुका, विनोद अग्रवाल, श्रीकृष्ण बगडिया, अर्पित अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, शशांक अग्रवाल, विपुल अग्रवाल, अनिता अग्रवाल, सविता अग्रवाल, दिप्ती अग्रवाल और अंजु अग्रवाल प्रमुखता से उपस्थित रहे.

आयोजन को अंतिम रूप देने के लिए जल्द ही दूसरी बैठक भी आयोजित की जाएगी.


रिपोर्ट: जस्सी, महाराष्ट्र

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।

Asfi Shadab

Asfi Shadab

असफ़ी शादाब राष्ट्र भारत में कंटेंट एडिटर और न्यूज़ राइटर हैं। वे क्राइम, राजनीति, सरकारी योजनाओं, खेल, राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय घटनाओं से संबंधित समाचारों का संपादन, तथ्य सत्यापन और प्रकाशन कार्य संभालते हैं। उनकी जिम्मेदारी विभिन्न राज्यों से प्राप्त समाचारों को आधिकारिक स्रोतों, उपलब्ध दस्तावेजों और विश्वसनीय जानकारी के आधार पर व्यवस्थित एवं स्पष्ट रूप में पाठकों तक पहुंचाना है। राष्ट्र भारत में वे महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, बिहार और अन्य राज्यों से प्राप्त समाचारों का संपादन करते हैं तथा उन्हें सरल, सटीक और पाठक-केंद्रित भाषा में प्रस्तुत करने का कार्य करते हैं। वे यह सुनिश्चित करते हैं कि प्रकाशित सामग्री संपादकीय मानकों, तथ्यात्मक शुद्धता और विश्वसनीय स्रोतों के अनुरूप हो। मुख्य कार्यक्षेत्र (Core Responsibilities): क्राइम, राजनीति, सरकारी योजनाओं और समसामयिक समाचारों का संपादन। विभिन्न संवाददाताओं और विश्वसनीय समाचार स्रोतों से प्राप्त सामग्री का तथ्य सत्यापन। आधिकारिक प्रेस विज्ञप्तियों, सरकारी दस्तावेजों एवं विश्वसनीय स्रोतों के आधार पर समाचारों का संपादन। स्पष्ट, संतुलित और पाठक-अनुकूल भाषा में समाचार प्रस्तुत करना। राष्ट्र भारत की संपादकीय नीतियों और पत्रकारिता मानकों के अनुरूप सामग्री प्रकाशित करना। संपादकीय दृष्टिकोण (Editorial Approach): असफ़ी शादाब का उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, संतुलित और स्पष्ट समाचार पहुंचाना है। वे प्रकाशित होने वाली प्रत्येक सामग्री की भाषा, संदर्भ और उपलब्ध स्रोतों की समीक्षा करते हैं ताकि समाचार संपादकीय गुणवत्ता और विश्वसनीयता के मानकों पर खरा उतर सके।