Rashtra Bharat Logo

Nagpur Animal Shelter Attack: पशु शेल्टर में आधी रात को नशेड़ी का तांडव, पुलिस कार्रवाई पर भड़के संचालक

Nagpur Animal Shelter Attack: पशु शेल्टर में आधी रात को नशेड़ी का तांडव, पुलिस कार्रवाई पर भड़के संचालक
Nagpur Animal Shelter Attack: नागपुर के पशु शेल्टर में नशे में धुत व्यक्ति का आतंक, तोड़फोड़ और जान से मारने की धमकी। पुलिस की ढिलाई और कार्रवाई पर उठे सवालों की पूरी खबर पढ़ें।

Nagpur Animal Shelter Attack: नागपुर के पशु शेल्टर में नशे में धुत व्यक्ति का आतंक, तोड़फोड़ और जान से मारने की धमकी। पुलिस की ढिलाई और कार्रवाई पर उठे सवालों की पूरी खबर पढ़ें।

Updated:
·by
Shinki Singh
Shinki Singh
Share:

विषयसूची

डेढ़ घंटे तक तोड़फोड़ और जान से मारने की धमकी

Nagpur Animal Shelter Attack: स्वतंत्रता दिवस की रात नागपुर स्थित एक पशु शेल्टर में एक नशे में धुत व्यक्ति द्वारा जमकर उत्पात मचाने का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। करीब डेढ़ घंटे तक चले इस हंगामे में आरोपी ने न केवल शेल्टर में भारी तोड़फोड़ की, बल्कि कर्मचारियों और बेजुबान जानवरों की जान को भी खतरे में डाल दिया। घटना के बाद समय पर मदद न पहुंचने और पुलिस द्वारा मामूली कार्रवाई कर आरोपी को छोड़ देने पर शेल्टर संचालकों ने गंभीर सवाल खड़े किए हैं।

घटना का खौफनाक मंजर: 90 मिनट तक चला 

यह घटना 15 अगस्त की रात करीब 3 बजे से 4:30 बजे के बीच की है। शेल्टर संचालकों के अनुसार आरोपी ने जबरन शेल्टर की बाउंड्री और दरवाजे तोड़ दिए। उसने वहां मौजूद केयरटेकर पर हमला किया और उसका मोबाइल छीनने की कोशिश की। रेस्क्यू वैन के शीशे भारी पत्थरों से चकनाचूर कर दिए। आरोपी यहीं नहीं रुका उसने केयरटेकर्स और वहां मौजूद जानवरों पर भी पत्थर फेंके तथा जान से मारने की धमकियां दीं। चूंकि यह शेल्टर एक सुनसान इलाके में स्थित है इसलिए रात के समय वहां आसपास कोई आवाजाही नहीं होती। अंदर मौजूद लोगों ने मदद के लिए लगातार तेज हॉर्न भी बजाए लेकिन तत्काल कोई सहायता नहीं मिल सकी।

बेजुबानों ने निभाई रक्षक की भूमिका

इस खौफनाक रात में एक बेहद मार्मिक पहलू भी देखने को मिला। संचालकों ने बताया कि जिन बेजुबान कुत्तों की वे जान बचाते हैं, उन्हीं जानवरों ने उस रात उनकी जान बचाने में अहम भूमिका निभाई। शेल्टर के कुत्तों ने हमलावर की मौजूदगी को समय रहते भांप लिया और उसे देखकर सतर्क हो गए। वे हमलावर के सामने निडर होकर डटकर खड़े रहे, जिससे अंदर मौजूद कर्मचारियों को संभलने का मौका मिला।

पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

इस पूरी घटना में पुलिस के ढुलमुल रवैये ने शेल्टर संचालकों को गहरा आघात पहुंचाया है। रात 3:30 बजे पुलिस हेल्पलाइन 112 पर फोन किया गया लेकिन कोई सहायता समय पर नहीं पहुंची। इसके बाद पुलिस स्टेशन के लैंडलाइन पर भी संपर्क किया गया। जब कोई पुलिसकर्मी नहीं आया तो संचालकों को जान जोखिम में डालकर खुद प्रताप नगर से करीब 16 किलोमीटर दूर घटनास्थल से पुलिस स्टेशन जाना पड़ा। वे पुलिस से पहले ही वहां पहुंच गए थे। संचालकों का सीधा आरोप है कि आरोपी का मेडिकल कराने और सख्त FIR दर्ज करने की मांग के बावजूद पुलिस ने केवल एनसी दर्ज की और उसे जाने दिया।

क्या हैं शेल्टर संचालकों की मांगें

 शेल्टर संचालकों ने प्रशासन से मांगें की हैं। आरोपी के खिलाफ सख्त धाराओं में मामला दर्ज किया जाए। आरोपी किस नशे में था और रात के समय उसे वह नशीला पदार्थ कहां से मिला इसकी गहराई से जांच हो। शेल्टर वहां काम करने वाले कर्मचारियों केयरटेकर्स और जानवरों की पुख्ता सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।


रिपोर्ट: जस्सी, महाराष्ट्र

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।

Shinki Singh

Shinki Singh

शिंकी सिंह (Shinki Singh) पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग एक दशक का अनुभव रखती हैं। उन्होंने वर्ष 2017 में दैनिक सन्मार्ग से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की, जहाँ कई वर्षों तक फील्ड रिपोर्टिंग और न्यूज़ डेस्क की जिम्मेदारियाँ निभाईं। इस दौरान उन्होंने राजनीति, सामाजिक सरोकारों, महिला मुद्दों और जनहित से जुड़े विषयों पर व्यापक रिपोर्टिंग की। इसके साथ ही न्यूज़ एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का व्यावहारिक अनुभव भी प्राप्त किया, जिससे डिजिटल और मल्टीमीडिया पत्रकारिता की उनकी समझ और अधिक सशक्त हुई। इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर से जुड़कर हार्ड न्यूज़, समसामयिक घटनाओं और लाइफस्टाइल पत्रकारिता सहित विभिन्न विषयों पर रिपोर्टिंग और लेखन किया। तथ्यपरक, निष्पक्ष और संतुलित पत्रकारिता में विश्वास रखते हुए वे प्रत्येक समाचार को विश्वसनीय स्रोतों, तथ्यों के सत्यापन और गहन अध्ययन के आधार पर प्रस्तुत करने को प्राथमिकता देती हैं। वर्तमान में शिंकी सिंह राष्ट्र भारत से जुड़ी हैं, जहाँ वे राष्ट्रीय, राजनीतिक, सामाजिक और जनहित से जुड़े विषयों पर समाचार, विश्लेषण और विशेष रिपोर्ट तैयार कर रही हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना है। शैक्षणिक रूप से उन्होंने महार्षि दयानंद विश्वविद्यालय (MDU), रोहतक से बी.एड. की शिक्षा प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) से इतिहास एवं अंग्रेज़ी विषयों में स्नातकोत्तर (Master's) की डिग्री हासिल की है। वे पत्रकारिता में निरंतर सीखने, बदलते मीडिया परिदृश्य के अनुरूप स्वयं को अपडेट रखने तथा तथ्यों की पुष्टि के बाद ही समाचार प्रकाशित करने में विश्वास रखती हैं।