Rashtra Bharat Logo
Banner

अभाविप नागपुर महानगर की नई कार्यकारिणी घोषित, संदीप लांजेवार अध्यक्ष और पवन वर्णम मंत्री बने

अभाविप नागपुर महानगर की नई कार्यकारिणी घोषित, संदीप लांजेवार अध्यक्ष और पवन वर्णम मंत्री बने
ABVP Nagpur Mahanagar new executive committee: अभाविप नागपुर महानगर की नई कार्यकारिणी घोषित, संदीप लांजेवार अध्यक्ष और पवन वर्णम मंत्री बने (Image: AI)

ABVP Nagpur Mahanagar new executive committee: नागपुर में अभाविप की शैक्षणिक सत्र 2026-27 की नई महानगर कार्यकारिणी घोषित की गई। प्रो. संदीप लांजेवार को महानगर अध्यक्ष और पवन वर्णम को महानगर मंत्री बनाया गया। सम्मेलन में राष्ट्रीय मंत्री पायल किनाके ने विद्यार्थियों की भूमिका और शिक्षा की चुनौतियों पर बात की। नई टीम ने छात्र हित, सामाजिक विषयों और राष्ट्रहित के मुद्दों पर काम करने का संकल्प लिया।

Updated:
·by
Asfi Shadab
Asfi Shadab
Share:

विषयसूची

अभाविप नागपुर महानगर की नई कार्यकारिणी घोषित

ABVP Nagpur Mahanagar new executive committee: नागपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) नागपुर महानगर की नई कार्यकारिणी की घोषणा शिक्षक सहकारी बैंक सभागृह में उत्साहपूर्ण वातावरण में की गई। इसी दौरान छात्रनेता सम्मेलन का भी आयोजन हुआ।

शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रो. संदीप लांजेवार को अभाविप नागपुर महानगर अध्यक्ष और पवन वर्णम को महानगर मंत्री घोषित किया गया।

कार्यक्रम की प्रमुख वक्ता अभाविप की राष्ट्रीय मंत्री पायल किनाके रहीं। उन्होंने विद्यार्थियों की संगठनात्मक शक्ति, शिक्षा क्षेत्र की चुनौतियों और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर मार्गदर्शन दिया। उन्होंने विद्यार्थियों से सामाजिक सरोकारों से जुड़कर सकारात्मक परिवर्तन में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

छात्र हित के मुद्दों पर काम करने का लिया संकल्प

कार्यक्रम में निर्वाचन अधिकारी के रूप में प्रो. विवेक धोंगड़ी और अभाविप नागपुर महानगर संगठन मंत्री संदेश उरकुडे भी उपस्थित रहे।

छात्रनेता सम्मेलन में महानगर उपाध्यक्ष पद पर डॉ. मेधा कानेटकर, डॉ. मुकुंद कदम और डॉ. सुंदरसिंह डागा को घोषित किया गया। साक्षी पांडेय, संकेत खडतकर और साहिल जाधव को महानगर सहमंत्री बनाया गया। प्रज्ञा बनसोड को कार्यालय मंत्री और प्रो. खुश्बू कानफाड़े को छात्रा प्रमुख की जिम्मेदारी सौंपी गई। अन्य कार्यकारिणी सदस्यों की भी घोषणा की गई।

नई कार्यकारिणी ने शैक्षणिक, सामाजिक और राष्ट्रहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने का संकल्प लिया। सम्मेलन में बड़ी संख्या में विद्यार्थी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

नई टीम के गठन के साथ नागपुर महानगर में विद्यार्थी संगठन को और मजबूत करने की दिशा में काम शुरू हो गया है।


रिपोर्ट: जस्सी, महाराष्ट्र

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।

Asfi Shadab

Asfi Shadab

असफ़ी शादाब राष्ट्र भारत में कंटेंट एडिटर और न्यूज़ राइटर हैं। वे क्राइम, राजनीति, सरकारी योजनाओं, खेल, राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय घटनाओं से संबंधित समाचारों का संपादन, तथ्य सत्यापन और प्रकाशन कार्य संभालते हैं। उनकी जिम्मेदारी विभिन्न राज्यों से प्राप्त समाचारों को आधिकारिक स्रोतों, उपलब्ध दस्तावेजों और विश्वसनीय जानकारी के आधार पर व्यवस्थित एवं स्पष्ट रूप में पाठकों तक पहुंचाना है। राष्ट्र भारत में वे महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, बिहार और अन्य राज्यों से प्राप्त समाचारों का संपादन करते हैं तथा उन्हें सरल, सटीक और पाठक-केंद्रित भाषा में प्रस्तुत करने का कार्य करते हैं। वे यह सुनिश्चित करते हैं कि प्रकाशित सामग्री संपादकीय मानकों, तथ्यात्मक शुद्धता और विश्वसनीय स्रोतों के अनुरूप हो। मुख्य कार्यक्षेत्र (Core Responsibilities): क्राइम, राजनीति, सरकारी योजनाओं और समसामयिक समाचारों का संपादन। विभिन्न संवाददाताओं और विश्वसनीय समाचार स्रोतों से प्राप्त सामग्री का तथ्य सत्यापन। आधिकारिक प्रेस विज्ञप्तियों, सरकारी दस्तावेजों एवं विश्वसनीय स्रोतों के आधार पर समाचारों का संपादन। स्पष्ट, संतुलित और पाठक-अनुकूल भाषा में समाचार प्रस्तुत करना। राष्ट्र भारत की संपादकीय नीतियों और पत्रकारिता मानकों के अनुरूप सामग्री प्रकाशित करना। संपादकीय दृष्टिकोण (Editorial Approach): असफ़ी शादाब का उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, संतुलित और स्पष्ट समाचार पहुंचाना है। वे प्रकाशित होने वाली प्रत्येक सामग्री की भाषा, संदर्भ और उपलब्ध स्रोतों की समीक्षा करते हैं ताकि समाचार संपादकीय गुणवत्ता और विश्वसनीयता के मानकों पर खरा उतर सके।