जरूर पढ़ें

Gold Price Today: सोने की कीमत में जबरदस्त गिरावट, लगातार तीसरे दिन गिरे भाव

Gold Price Today: सोने की कीमत में जबरदस्त गिरावट, लगातार तीसरे दिन गिरे भाव
Gold Price Today: सोने की कीमत में जबरदस्त गिरावट, लगातार तीसरे दिन गिरे भाव

सोने की कीमतों में लगातार तीसरे दिन बड़ी गिरावट ने बाजार में हलचल बढ़ा दी है। जहां खरीदारों के चेहरे खिले हैं, वहीं निवेशकों की चिंता बढ़ गई है। सप्ताह की शुरुआत से जारी गिरावट ने खरीदारी का माहौल बना दिया है। आखिर आपके शहर में आज कितना सस्ता हुआ सोना? जानिए आज आपके शहर में क्या है सोने का ताजा भाव।

Updated:

Gold Price Today: अगर आप भी सोना खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो शायद यह आपके लिए सही समय है. दरअसल इस सप्ताह की शुरुआत से ही सोने के भाव में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है. वहीं कल मंगलवार को सोने के भाव में जबरदस्त गिरावट दर्ज हई है और आज भी कीमत में गिरावट देखने को मिल रही है. लगातार हो रही इस गिरावट से एक ओर जहां खरीददारों को राहत मिली है तो वहीं दूसरी ओर निवेशकों की चिंता बढ़ी हुई है.

सोने का ताजा भाव

ताजा आंकड़ों के अनुसार आज 29 अप्रैल को भारत में 24 कैरेट सोने की कीमत ₹15,107 प्रति ग्राम है. वहीं 22 कैरेट सोने का भाव ₹13,849 और 18 कैरेट सोने का भाव ₹11,334 प्रति ग्राम है. उल्लेखनीय है कि यह शुरुआती कीमत हैं, जिसमें 1 रुपये प्रति ग्राम की गिरावट देखने को मिल रही है, लेकिन दिनभर में ये आंकड़े कभी भी बदल सकते हैं.

पिछले दिनों की कीमत

पिछले दिनों की कीमत पर एक नजर डालें तो बीते सप्ताह सोने के भाव में बड़ी गिरावट देखने को मिली थी. तीन दिनों की गिरावट में 24 कैरेट सोना 174 रुपये प्रति ग्राम सस्ता हुआ था. वहीं इस सप्ताह की शुरुआत भी गिरावट के साथ हुई है.
सोमवार को बाजार खुलते ही 24 कैरेट सोने के भाव में 33 रुपये प्रति ग्राम की गिरावट देखने को मिली. वहीं 22 कैरेट सोने की कीमत में 30 रुपये प्रति ग्राम की गिरावट दर्ज हुई. वहीं कल मंगलवार को 278 और 255 रुपये प्रति ग्राम की जबरदस्त गिरावट दर्ज हुई. इस गिरावट के बाद से बाजार में हलचल मची हुई है.

विभिन्न शहरों में सोने की कीमत

विभिन्न शहरों में सोने की कीमत देखें तो आज 28 अप्रैल को राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत ₹15,107 प्रति ग्राम है. वहीं 22 कैरेट सोने का भाव ₹13,849 और 18 कैरेट सोने का भाव ₹11,334 प्रति ग्राम है. जयपुर और लखनऊ में भी आज यही भाव है. वहीं मुंबई, पटना और कोलकाता में दिल्ली के मुकाबले सोने के भाव कम हैं. उल्लेखनीय है कि विभिन्न शहरों में टैक्स और अन्य शुल्कों के कारण कीमत में अंतर देखने को मिलता है.

शहर 24 कैरट सोना (आज) 22 कैरट सोना (आज) 18 कैरट सोना (आज)
लखनऊ ₹15,107 ₹13,849 ₹11,334
जयपुर ₹15,107 ₹13,849 ₹11,334
दिल्ली ₹15,107 ₹13,849 ₹11,334
पटना ₹15,097 ₹13,839 ₹11,324
मुंबई ₹15,092 ₹13,834 ₹11,319
अहमदाबाद ₹15,097 ₹13,839 ₹11,324
पुणे ₹15,092 ₹13,834 ₹11,319
कोलकाता ₹15,092 ₹13,834 ₹11,319
मेरठ ₹15,107 ₹13,849 ₹11,334
लुधियाना ₹15,107 ₹13,849 ₹11,334

डिस्क्लेमर: राष्ट्र भारत पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को राष्ट्र भारत की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।

Dipali Kumari

दीपाली कुमारी पिछले तीन वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में कार्यरत हैं। उन्होंने रांची के गोस्सनर कॉलेज से स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है। सामाजिक सरोकारों, जन-जागरूकता और जमीनी मुद्दों पर लिखने में उनकी विशेष रुचि है। आम लोगों की आवाज़ को मुख्यधारा तक पहुँचाना और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्नों को धारदार लेखन के माध्यम से सामने लाना उनका प्रमुख लक्ष्य है।