जरूर पढ़ें

Silver Price Today: 6 दिनों की स्थिरता टूटी, आज चांदी के दाम में गिरावट से बाजार में हलचल!

Silver Price Today: 6 दिनों की स्थिरता टूटी, आज चांदी के दाम में गिरावट से बाजार में हलचल!
Silver Price Today: 6 दिनों की स्थिरता टूटी, आज चांदी के दाम में गिरावट से बाजार में हलचल!

6 दिनों की स्थिरता के बाद आज चांदी की कीमतों में हल्की गिरावट दर्ज होने से बाजार में हलचल बढ़ गई है। जहां खरीदारों को राहत मिली है, वहीं निवेशकों की चिंता बढ़ी है। पिछले सप्ताह बड़ी गिरावट के बाद अब बाजार फिर सक्रिय नजर आ रहा है। जानिए आपके शहर में क्या है ताजा हाल।

Updated:

Silver Price Today: बीते 6 दिनों से चांदी के भाव स्थिर हैं, कीमत टस से मस होने का नाम नहीं ले रही. इसी बीच आज कीमत में हल्की गिरावट देखने को मिली है, जिसके बाद से बाजार में हलचल है. इस गिरावट ने जहां खरीददारों को राहत दी है, तो वहीं निवेशकों को झटका लगा है.

चांदी के ताजा भाव

ताजा आंकड़ों के अनुसार आज 29 अप्रैल को भारत में चांदी की कीमत ₹259.90 प्रति ग्राम है. वहीं एक किलो चांदी का भाव ₹2,59,900 है. फ़िलहाल कीमत में 100 रुपये की मामूली गिरावट दर्ज हुई है, लेकिन दिनभर में यह आंकड़े कभी भी अपना रुख बदल सकते हैं.

पिछले दिनों की कीमत

पिछले दिनों की कीमत पर एक नजर डालें तो बीते सप्ताह चांदी के भाव में जबरदस्त गिरावट देखने को मिली थी. महज दो दिनों में चांदी 15,000 रुपये सस्ता हो गया था. इस बड़ी गिरावट के बाद से चांदी की कीमत स्थिर थी. इस सप्ताह सोमवार को बाजार खुलते ही हल्की गिरावट के संकेत दिखे थी लेकिन दिनभर में चांदी वापस अपनी स्थिर कीमत पर आ गयी. कल यानि मंगलवार को भी यही हाल था. बीते 6 दिनों से चांदी की कीमत ₹2,60,000 प्रति किलो के भाव पर स्थिर बनी हुई है.

विभिन्न शहरों में चांदी के भाव

विभिन्न शहरों में चांदी के भाव देखें तो राजधानी दिल्ली में चांदी की कीमत ₹2,599 प्रति 10 ग्राम है. वहीं मुंबई, कोलकाता, पटना और लखनऊ समेत कई मुख्य शहरों में भी आज कीमत सामान्य ही है. उल्लेखनीय है कि अलग-अलग शहरों में टैक्स और अन्य शुल्कों के कारण कई बार कीमत में अंतर देखने को मिलता है.

डिस्क्लेमर: राष्ट्र भारत पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को राष्ट्र भारत की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।

Dipali Kumari

दीपाली कुमारी पिछले तीन वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में कार्यरत हैं। उन्होंने रांची के गोस्सनर कॉलेज से स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है। सामाजिक सरोकारों, जन-जागरूकता और जमीनी मुद्दों पर लिखने में उनकी विशेष रुचि है। आम लोगों की आवाज़ को मुख्यधारा तक पहुँचाना और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्नों को धारदार लेखन के माध्यम से सामने लाना उनका प्रमुख लक्ष्य है।