जरूर पढ़ें

Gold Price Today: सोने के भाव में जबरदस्त गिरावट, रोजाना घट रहे दाम, देखिए लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: सोने के भाव में जबरदस्त गिरावट, रोजाना घट रहे दाम, देखिए लेटेस्ट रेट
Gold Price Today: सोने के भाव में जबरदस्त गिरावट, रोजाना घट रहे दाम, देखिए लेटेस्ट रेट

30 अप्रैल को सोने की कीमतों में लगातार चौथे दिन गिरावट दर्ज हुई। 24 कैरेट सोना ₹15,058, 22 कैरेट ₹13,804 और 18 कैरेट ₹11,297 प्रति ग्राम पर पहुंच गया। सप्ताहभर में कीमतों में बड़ी कमी आई है, जिससे खरीदारों को राहत जबकि निवेशकों की चिंता बढ़ गई है।

Updated:

Gold Price Today: सोने के भाव में आज लगातार चौथे दिन गिरावट दर्ज हुई है. लगातार हो रही गिरावट से बाजार में हलचल मची हुई है. एक ओर जहां घटती कीमतों से ग्रहकों को राहत मिल रही है, तो वहीं दूसरी ओर निवेशकों की सांसें अटक रही है. सप्ताह के शुरुआत से अब तक सोना (24 कैरेट) करीब 260 रुपये प्रति ग्राम सस्ता हो गया है.

सोने का ताजा भाव

ताजा आंकड़ों के अनुसार आज 30 अप्रैल को भारत में 24 कैरेट सोने की कीमत ₹15,058 प्रति ग्राम है. वहीं 22 कैरेट सोने का भाव ₹13,804 और 18 कैरेट सोने का भाव ₹11,297 प्रति ग्राम है. उल्लेखनीय है कि यह शुरुआती कीमत हैं, जिसमें 1 रुपये प्रति ग्राम की गिरावट देखने को मिल रही है, लेकिन दिनभर में ये आंकड़े कभी भी बदल सकते हैं.

पिछले दिनों की कीमत

पिछले दिनों की कीमत पर एक नजर डालें तो बीते सप्ताह सोने के भाव में बड़ी गिरावट देखने को मिली थी. तीन दिनों की गिरावट में 24 कैरेट सोना 174 रुपये प्रति ग्राम सस्ता हुआ था. वहीं इस सप्ताह की शुरुआत भी गिरावट के साथ हुई है और रोजाना भाव गिरते ही जा रहे हैं.

सोमवार को बाजार खुलते ही 24 कैरेट सोने के भाव में 33 रुपये प्रति ग्राम की गिरावट देखने को मिली. वहीं 22 कैरेट सोने की कीमत में 30 रुपये प्रति ग्राम की गिरावट दर्ज हुई. वहीं मंगलवार को 278 और 255 रुपये प्रति ग्राम की जबरदस्त गिरावट दर्ज हुई. और कल बुधवार को 49 और 45 रुपये प्रति ग्राम की गिरावट देखने को मिली.

विभिन्न शहरों में सोने की कीमत

विभिन्न शहरों में सोने की कीमत देखें तो आज 28 अप्रैल को राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत ₹15,058 प्रति ग्राम है. वहीं 22 कैरेट सोने का भाव ₹13,804 और 18 कैरेट सोने का भाव ₹11,297 प्रति ग्राम है. जयपुर और लखनऊ में भी आज यही भाव है. वहीं मुंबई, पटना और कोलकाता में दिल्ली के मुकाबले सोने के भाव कम हैं. उल्लेखनीय है कि विभिन्न शहरों में टैक्स और अन्य शुल्कों के कारण कीमत में अंतर देखने को मिलता है.

शहर 24 कैरट सोना (आज) 22 कैरट सोना (आज) 18 कैरट सोना (आज)
लखनऊ ₹15,058 ₹13,804 ₹11,297
जयपुर ₹15,058 ₹13,804 ₹11,297
दिल्ली ₹15,058 ₹13,804 ₹11,297
पटना ₹15,048 ₹13,794 ₹11,287
मुंबई ₹15,043 ₹13,789 ₹11,282
अहमदाबाद ₹15,048 ₹13,794 ₹11,287
पुणे ₹15,043 ₹13,789 ₹11,282
कोलकाता ₹15,043 ₹13,789 ₹11,282
मेरठ ₹15,058 ₹13,804 ₹11,297
लुधियाना ₹15,058 ₹13,804 ₹11,297

डिस्क्लेमर: राष्ट्र भारत पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को राष्ट्र भारत की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।

Dipali Kumari

दीपाली कुमारी पिछले तीन वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में कार्यरत हैं। उन्होंने रांची के गोस्सनर कॉलेज से स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है। सामाजिक सरोकारों, जन-जागरूकता और जमीनी मुद्दों पर लिखने में उनकी विशेष रुचि है। आम लोगों की आवाज़ को मुख्यधारा तक पहुँचाना और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्नों को धारदार लेखन के माध्यम से सामने लाना उनका प्रमुख लक्ष्य है।