Silver Price Today: लगातार बड़ी गिरावट के बाद अब चांदी के भाव में जबरदस्त उछाल देखने को मिल रहा है. शादी-ब्याह के सीजन में हुई इस बड़ी बढ़ोतरी से खरीददार परीशान हैं, तो वहीं निवेशकों को बड़ी राहत मिली है. गिरते दामों के बीच कल 1 मई को अचानक चांदी ने रफ्तार पकड़ी और कीमत में 5000 रुपये की बड़ी बढ़ोतरी दर्ज हुई. वहीं आज भी चांदी की कीमत में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है.
चांदी के ताजा भाव
ताजा आंकड़ों के अनुसार आज 2 मई को भारत में चांदी की कीमत ₹255.10 प्रति ग्राम है. वहीं एक किलो चांदी का भाव ₹2,55,100. फ़िलहाल कीमत में 100 रुपये की मामूली बढ़ोतरी दर्ज हुई है, लेकिन दिनभर में यह आंकड़े कभी भी अपना रुख बदल सकते हैं.
पिछले सप्ताह चांदी की कीमत
पिछले दिनों की कीमत पर एक नजर डालें तो बीते सप्ताह चांदी के भाव में जबरदस्त गिरावट देखने को मिली थी. महज दो दिनों में चांदी 15,000 रुपये सस्ता हो गया था. इस बड़ी गिरावट के बाद से चांदी की कीमत स्थिर थी. इस सप्ताह सोमवार को बाजार खुलते ही हल्की गिरावट के संकेत दिखे थी लेकिन दिनभर में चांदी वापस अपनी स्थिर कीमत पर आ गयी.
10,000 रुपये की बड़ी गिरावट
सप्ताह के शुरुआत से चांदी की कीमत ₹2,60,000 प्रति किलो के भाव पर स्थिर बनी हुई थी, लेकिन बुधवार को अचानक चांदी धड़ाम होकर नीचे गिरा और कीमत में 5000 रुपये की जबरदस्त गिरावट देखने को मिली. वहीं गुरुवार को भी कीमत में 5000 रुपये की बड़ी गिरावट दर्ज हुई. दो दिनों की बड़ी गिरावट के बाद कल शुक्रवार को अचानक चांदी ने रफ्तार पकड़ी और कीमत में 5000 रुपये की जबरदस्त बढ़ोतरी दर्ज हुई
विभिन्न शहरों में चांदी के भाव
विभिन्न शहरों में चांदी के भाव देखें तो राजधानी दिल्ली में चांदी की कीमत ₹2,551 प्रति 10 ग्राम है. वहीं मुंबई, कोलकाता, पटना और लखनऊ समेत कई मुख्य शहरों में भी आज कीमत सामान्य ही है. उल्लेखनीय है कि अलग-अलग शहरों में टैक्स और अन्य शुल्कों के कारण कई बार कीमत में अंतर देखने को मिलता है.
डिस्क्लेमर: राष्ट्र भारत पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को राष्ट्र भारत की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।