जरूर पढ़ें

Silver Price Weekly Update: बड़ी आफत! शादी के सीजन में महंगा हुआ चांदी! एक सप्ताह में जबरदस्त बढ़ोतरी

Silver Price Weekly Update: बड़ी आफत! शादी के सीजन में महंगा हुआ चांदी! एक सप्ताह में जबरदस्त बढ़ोतरी
Silver Price Weekly Update: बड़ी आफत! शादी के सीजन में महंगा हुआ चांदी! एक सप्ताह में जबरदस्त बढ़ोतरी

हफ्ते की शुरुआत में गिरावट से खरीदार खुश थे, लेकिन अंत आते-आते चांदी ने ऐसा पलटवार किया कि बाजार चौंक गया। कुछ ही दिनों में जोरदार तेजी ने शादी सीजन की चिंता बढ़ा दी, जबकि निवेशकों के चेहरे खिल उठे। अब सबकी नजर सोमवार पर है, जब कीमतें फिर बड़ा खेल दिखा सकती हैं।

Updated:

Silver Price Weekly Update: इस सप्ताह चांदी की कीमत में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला. शुरुआत में जहां कीमत में जबरदस्त गिरावट देखने को मिली तो वहीं सप्ताह के अंत में जोरदार तेजी के साथ चांदी के भाव आसमान छूने लगे. कुल मिलाकर इस सप्ताह चांदी 5000 रुपये महंगा हो गया है. शादी-ब्याह के सीजन में हुई इस बढ़ोतरी से खरीदार चिंतित, तो वहीं निवेशकों को लंबे समय बाद राहत मिली है.

चांदी के ताजा भाव

आंकड़ों के अनुसार आज 3 मई को भारत में चांदी की कीमत ₹265 प्रति ग्राम है. वहीं एक किलो चांदी का भाव ₹2,65,000 है. उल्लेखनीय है कि आज रविवार को बाजार बंद होने के कारण फिलहाल कीमतें स्थिर रहेंगी, लेकिन कल सोमवार को बाजार खुलते ही वापस सोने के भाव में उठा-पटक देखने को मिल सकती है.

हफ्ते भर की कीमत

इस सप्ताह चांदी की कीमतों पर एक नजर डालें तो सप्ताह के शुरुआत में कई दिनों तक चांदी के भाव 2,60,000 पर स्थिर रहे. 29 अप्रैल को अचानक चांदी के भाव धड़ाम से नीचे गिरे और कीमत में 5000 रुपये की गिरावट दर्ज हुई. बाजार में हलचल तब मची जब अगले दिन 30 अप्रैल को वापस 5000 रुपये की गिरावट दर्ज हुई.
लेकिन मई महीने की शुरुआत में चांदी ने अपना रुख बदला और 1 मई को 5000 रुपये की जोरदार तेजी के साथ चांदी के भाव में उछाल आया. वहीं 2 मई को 10,000 रुपये की जबरदस्त बढ़ोतरी दर्ज हुई.

विभिन्न शहरों में चांदी के भाव

विभिन्न शहरों में चांदी के भाव देखें तो राजधानी दिल्ली में चांदी की कीमत ₹2,650 प्रति 10 ग्राम है. वहीं मुंबई, कोलकाता, पटना और लखनऊ समेत कई मुख्य शहरों में भी आज कीमत सामान्य ही है. उल्लेखनीय है कि अलग-अलग शहरों में टैक्स और अन्य शुल्कों के कारण कई बार कीमत में अंतर देखने को मिलता है.

डिस्क्लेमर: राष्ट्र भारत पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को राष्ट्र भारत की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।

Dipali Kumari

दीपाली कुमारी पिछले तीन वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में कार्यरत हैं। उन्होंने रांची के गोस्सनर कॉलेज से स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है। सामाजिक सरोकारों, जन-जागरूकता और जमीनी मुद्दों पर लिखने में उनकी विशेष रुचि है। आम लोगों की आवाज़ को मुख्यधारा तक पहुँचाना और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्नों को धारदार लेखन के माध्यम से सामने लाना उनका प्रमुख लक्ष्य है।