Silver price Today: चांदी की कीमतों में एक बार फिर तेज उछाल देखने को मिल रहा है. बीते तीन दिनों से लगातार चांदी के भाव में जबरदस्त बढ़ोतरी दर्ज हुई है. इस बड़ी बढ़ोतरी के बाद एक बार फिर से चांदी के भाव 3 लाख के करीब पहुंच गए हैं. महज तीन दिनों की बढ़ोतरी से चांदी 20 हजार रुपये महंगा हो गया है. शादी-ब्याह के सीजन में हुई इस बड़ी बढ़ोतरी ने ग्राहकों की चिंता बढ़ा दी है.
चांदी के ताजा भाव
ताजा आंकड़ों के अनुसार आज 9 मई को भारत में चांदी की कीमत ₹275.10 प्रति ग्राम है. वहीं एक किलो चांदी का भाव ₹2,75,100 है. फ़िलहाल कीमत में 100 रुपये की मामूली बढ़ोतरी दर्ज हुई है, लेकिन दिनभर में यह आंकड़े कभी भी अपना रुख बदल सकते हैं.
पिछले दिनों की कीमत
पिछले दिनों की कीमत ले दिनों की कीमत पर एक नजर डालें तो बीते सप्ताह के शुरुआत में कई दिनों तक चांदी के भाव 2,60,000 पर स्थिर रहे. 29 अप्रैल को अचानक चांदी के भाव धड़ाम से नीचे गिरे और कीमत में 5000 रुपये की गिरावट दर्ज हुई. बाजार में हलचल तब मची जब अगले दिन 30 अप्रैल को वापस 5000 रुपये की गिरावट दर्ज हुई. लेकिन मई महीने की शुरुआत में चांदी ने अपना रुख बदला और 1 मई को 5000 रुपये की जोरदार तेजी के साथ चांदी के भाव में उछाल आया. वहीं 2 मई को 10,000 रुपये की जबरदस्त बढ़ोतरी दर्ज हुई.
इसके बाद से चांदी के भाव ₹2,65,000 के भाव पर स्थिर थे, लेकिन मंगलवार को 10,000 रुपये की बड़ी गिरावट और फिर बुधवार को वापस 10,000 रुपये की बड़ी बढ़ोतरी ने बाजार में हलचल पैदा कर दी. वहीं 7 और 8 मई को भी 5000-5000 रुपये की बड़ी बढ़ोतरी दर्ज हुई.
विभिन्न शहरों में चांदी के भाव
विभिन्न शहरों में चांदी के भाव देखें तो राजधानी दिल्ली में चांदी की कीमत ₹2,751 प्रति 10 ग्राम है. वहीं मुंबई, कोलकाता, पटना और लखनऊ समेत कई मुख्य शहरों में भी आज कीमत सामान्य ही है. उल्लेखनीय है कि अलग-अलग शहरों में टैक्स और अन्य शुल्कों के कारण कई बार कीमत में अंतर देखने को मिलता है.
डिस्क्लेमर: राष्ट्र भारत पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को राष्ट्र भारत की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।