Silver Price Today: चांदी में जबरदस्त तेजी! एक झटके में इतना महंगा हो गया सिल्वर

चांदी की कीमतों में लगातार तीसरे दिन बड़ी तेजी देखने को मिली है। पिछले दो दिनों में सिल्वर के दाम में भारी उछाल आया, जिससे बाजार में हलचल बढ़ गई है। शादी-ब्याह के सीजन में इस बढ़ोतरी का असर खरीदारों पर पड़ सकता है। अलग-अलग शहरों में टैक्स के कारण कीमतों में थोड़ा अंतर है।
विषयसूची
Silver Price Today: चांदी की कीमत में जबरदस्त उछाल देखने को मिल रहा है. आज लगातार तीसरे दिन कीमत में बढ़ोतरी दर्ज हुई है. बीते दो दिनों में चांदी की कीमत में 15,000 का उछाल आया है. इस बड़ी बढ़ोतरी से बाजार में हलचल मची हुई है. शादी-ब्याह के सीजन में खरीदारी करने वाले लोगों पर इस बढ़ोतरी का सबसे ज्यादा असर पड़ने वाला है.
चांदी के ताजा भाव
ताजा आंकड़ों के अनुसार आज 8 मई को भारत में चांदी की कीमत ₹270.10 प्रति ग्राम है. वहीं एक किलो चांदी का भाव ₹2,70,100 है. फ़िलहाल कीमत में 100 रुपये की मामूली बढ़ोतरी दर्ज हुई है, लेकिन दिनभर में यह आंकड़े कभी भी अपना रुख बदल सकते हैं.
पिछले दिनों की कीमत
पिछले दिनों की कीमत पर एक नजर डालें तो बीते सप्ताह के शुरुआत में कई दिनों तक चांदी के भाव 2,60,000 पर स्थिर रहे. 29 अप्रैल को अचानक चांदी के भाव धड़ाम से नीचे गिरे और कीमत में 5000 रुपये की गिरावट दर्ज हुई. बाजार में हलचल तब मची जब अगले दिन 30 अप्रैल को वापस 5000 रुपये की गिरावट दर्ज हुई. लेकिन मई महीने की शुरुआत में चांदी ने अपना रुख बदला और 1 मई को 5000 रुपये की जोरदार तेजी के साथ चांदी के भाव में उछाल आया. वहीं 2 मई को 10,000 रुपये की जबरदस्त बढ़ोतरी दर्ज हुई.
इसके बाद से चांदी के भाव ₹2,65,000 के भाव पर स्थिर थे, लेकिन मंगलवार को 10,000 रुपये की बड़ी गिरावट और फिर बुधवार को वापस 10,000 रुपये की बड़ी बढ़ोतरी ने बाजार में हलचल पैदा कर दी. वहीं कल 7 मई को भी 5000 रुपये की बढ़ोतरी दर्ज हुई.
विभिन्न शहरों में चांदी के भाव
विभिन्न शहरों में चांदी के भाव देखें तो राजधानी दिल्ली में चांदी की कीमत ₹2,701 प्रति 10 ग्राम है. वहीं मुंबई, कोलकाता, पटना और लखनऊ समेत कई मुख्य शहरों में भी आज कीमत सामान्य ही है. उल्लेखनीय है कि अलग-अलग शहरों में टैक्स और अन्य शुल्कों के कारण कई बार कीमत में अंतर देखने को मिलता है.
डिस्क्लेमर: राष्ट्र भारत पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को राष्ट्र भारत की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

