Silver Price Weekly Update: चांदी खरीदने का सुनहरा मौका! कीमत में 10,000 रुपये की बड़ी गिरावट, जानिए क्या है ताजा भाव

चांदी खरीदने की योजना बना रहे लोगों के लिए यह सप्ताह राहत भरा साबित हुआ है। पूरे सप्ताह में चांदी की कीमत में 10,000 रुपये प्रति किलो की बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। लगातार कई हफ्तों की तेजी के बाद आई इस गिरावट ने खरीदारों को सस्ता खरीदारी का शानदार मौका दिया है।
विषयसूची
Silver Price Weekly Update: इस सप्ताह की शुरुआत चांदी के भाव में जबरदस्त तेजी के साथ हुई थी, लेकिन इस तेजी के बाद कई दिनों के चांदी के भाव स्थिर बने रहे. वहीं सप्ताह के बीच में दो दिन लगातार चांदी की कीमत में बड़ी गिरावट दर्ज हुई, जिससे बाजार में हलचल मच गयी. वहीं इस गिरावट के बाद भी चांदी के भाव स्थिर हो गए.
कुल मिलाकर इस सप्ताह चांदी के भाव में 10,000 रुपये की जबरदस्त गिरावट दर्ज हुई है. बीते सप्ताह भी चांदी के भाव में 5000 रुपये की गिरावट देखने को मिली थी. उल्लेखनीय है कि बीते कुछ सप्ताह से लगातार चांदी के भाव में तेजी देखने को मिल रही थी. हालात ऐसे थे की चांदी की कीमत 2.6 लाख के पार पहुंच गयी थी. ऐसे में अब चांदी के भाव में आई यह बड़ी गिरावट खरीदारों को बड़ी राहत देगा.
चांदी का ताजा भाव
ताजा आंकड़ों के अनुसार आज 21 जून को भारत में चांदी की कीमत ₹250 प्रति ग्राम है. वहीं एक किलो चांदी का भाव ₹2,50,000 है. उल्लेखनीय है कि आज रविवार को बाजार बंद होने के कारण फिलहाल कीमतें स्थिर रहेंगी, लेकिन कल सोमवार को बाजार खुलते ही वापस सो ने के भाव में उठा-पटक देखने को मिल सकती है.
पिछले दिनों की कीमत
इस सप्ताह की शुरुआत चांदी की कीमत में बड़ी बढ़ोतरी के साथ हुई. सोमवार को चांदी की कीमत में 5000 रुपये की बढ़ोतरी देखने को मिली. इसके बाद से लगातार चांदी के भाव स्थिर बने हुए थे. इसके बाद गुरुवार को चांदी के भाव में 5000 रुपये की बड़ी गिरावट दर्ज हुई. वहीं इसके अगले ही दिन शुक्रवार को एक बार फिर 10,000 रुपये की जबरदस्त गिरावट देखने को मिली, जिससे लगातार दो दिनों में चांदी के भाव में 15,000 रुपये की बड़ी गिरावट देखने को मिली. वहीं सप्ताह के अंत में कल शनिवार को चांदी के भाव स्थिर रहे.
विभिन्न शहरों में चांदी के भाव
विभिन्न शहरों में चांदी के भाव देखें तो राजधानी दिल्ली में आज 21 जून को चांदी की कीमत ₹2,500 प्रति 10 ग्राम है. वहीं मुंबई, कोलकाता, पटना और लखनऊ समेत कई मुख्य शहरों में भी आज कीमत सामान्य ही है. उल्लेखनीय है कि अलग-अलग शहरों में टैक्स और अन्य शुल्कों के कारण कई बार कीमत में अंतर देखने को मिलता है.
डिस्क्लेमर: राष्ट्र भारत पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को राष्ट्र भारत की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

