Rashtra Bharat Logo

Petrol-Diesel Price Today: जारी हुए पेट्रोल-डीजल के नए रेट, देखिए अपने शहर का ताजा भाव

Petrol-Diesel Price Today: जारी हुए पेट्रोल-डीजल के नए रेट, देखिए अपने शहर का ताजा भाव
Petrol-Diesel Price Today: जारी हुए पेट्रोल-डीजल के नए रेट, देखिए अपने शहर का ताजा भाव

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें लगातार नीचे आ रही हैं और ब्रेंट क्रूड 80 डॉलर प्रति बैरल से नीचे पहुंच चुका है। इसके बावजूद देश में पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर बने हुए हैं। ऐसे में आम लोगों के मन में सवाल है कि आखिर ईंधन सस्ता कब होगा। पेट्रोलियम मंत्री के ताजा बयान ने राहत की उम्मीद जरूर बढ़ा दी है।

Updated:
·by
Dipali Kumari
Dipali Kumari
Share:

विषयसूची

Petrol-Diesel Price Today: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (क्रूड ऑयल) की कीमतों में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है, लेकिन इसका असर अभी तक घरेलू बाजार में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर नहीं पड़ा है। आज 21 जून को भी देशभर में पेट्रोल और डीजल के दाम स्थिर बने हुए हैं। तेल कंपनियों ने आज भी ईंधन की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है, जिससे आम लोगों को राहत का इंतजार करना पड़ रहा है।

दरअसल, कुछ समय पहले अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमत 110 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गई थी। हालांकि, अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कम होने के बाद कच्चे तेल की कीमतों में नरमी आई है। शुक्रवार को ब्रेंट क्रूड फ्यूचर्स 80 डॉलर प्रति बैरल से नीचे आ गया। युद्ध शुरू होने से पहले यह कीमत करीब 70 डॉलर प्रति बैरल थी।

आने वाले दिनों में सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल ?

इस बीच केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने संकेत दिए हैं कि आने वाले दिनों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में राहत मिल सकती है। उन्होंने कहा कि तेल विपणन कंपनियां पहले से ऊंचे दाम पर खरीदे गए कच्चे तेल को प्रोसेस कर बाजार में बेच रही हैं। जैसे-जैसे कम कीमत वाला कच्चा तेल रिफाइनरियों तक पहुंचेगा, उसका फायदा उपभोक्ताओं को भी मिल सकता है।

मई महीने में चार बार बढ़े थे पेट्रोल-डीजल के दाम

गौरतलब है कि मई महीने में तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के दामों में चार बार बढ़ोतरी की थी। 15 मई को पहली बार करीब 3 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि हुई थी। पूरे महीने में ईंधन की कीमतों में कुल 7.50 रुपये प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई थी। हालांकि, युद्ध के शुरुआती 76 दिनों तक सरकार ने एक्साइज ड्यूटी में कटौती कर उपभोक्ताओं को राहत देने की कोशिश की थी।

प्रमुख शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतें

शहरपेट्रोलडीजल
नई दिल्ली102.1295.20
कोलकाता113.5197.83
मुंबई111.18
चेन्नई107.7799.55
गुरुग्राम103.1795.83
नोएडा102.1295.56
बेंगलुरु110.9398.80
भुवनेश्वर108.81100.52
चंडीगढ़101.5189.47
हैदराबाद115.73103.82
जयपुर112.6695.36
लखनऊ101.89
पटना113.4699.47
तिरुअनंतपुरम115.49104.40

कच्चे तेल की कीमतों में आई गिरावट के बाद अब लोगों की नजर तेल कंपनियों और सरकार के अगले फैसले पर टिकी है। यदि अंतरराष्ट्रीय बाजार में नरमी जारी रहती है, तो आने वाले दिनों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कटौती की उम्मीद बढ़ सकती है।

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।
Dipali Kumari

Dipali Kumari

दीपाली कुमारी सक्रिय पत्रकार और हिंदी कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन वर्षों का अनुभव है। उन्होंने रांची के गोस्सनर कॉलेज से स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है। सामाजिक सरोकारों, जन-जागरूकता और जमीनी मुद्दों पर तथ्यपरक एवं संवेदनशील लेखन उनकी प्रमुख पहचान है। आम लोगों की आवाज़ को मुख्यधारा तक पहुँचाना और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत करना उनकी पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य है। अनुभव : पिछले तीन वर्षों से वे सक्रिय पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट लेखन से जुड़ी हुई हैं। इस दौरान उन्होंने सामाजिक मुद्दों, जनहित विषयों और स्थानीय समस्याओं पर लगातार लेखन किया है। उनकी रिपोर्टिंग और लेखन शैली जमीनी समझ, स्पष्ट प्रस्तुति और पाठक-केंद्रित दृष्टिकोण को दर्शाती है। वर्तमान फोकस : वे समाज, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, जन-जागरूकता और सामाजिक बदलाव से जुड़े विषयों पर लेखन करती हैं। उनकी प्राथमिकता ऐसी खबरें और लेख तैयार करना है, जो आम लोगों से सीधे जुड़ाव बनाएं और सकारात्मक सामाजिक प्रभाव उत्पन्न करें। मुख्य विशेषज्ञता (Core Expertise) : • सामाजिक मुद्दों पर लेखन : जनहित, सामाजिक बदलाव और आम लोगों से जुड़े विषयों पर संवेदनशील और प्रभावशाली रिपोर्टिंग। • जमीनी रिपोर्टिंग : स्थानीय समस्याओं और वास्तविक परिस्थितियों को सरल एवं स्पष्ट भाषा में प्रस्तुत करना। • जन-जागरूकता आधारित कंटेंट : शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक जागरूकता से जुड़े विषयों पर जानकारीपूर्ण लेखन। • हिंदी कंटेंट निर्माण : पाठकों के लिए सहज, विश्वसनीय और प्रभावी हिंदी कंटेंट तैयार करने में विशेषज्ञता। विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : जमीनी मुद्दों की गहरी समझ, निष्पक्ष दृष्टिकोण और समाज-केंद्रित लेखन शैली ने दीपाली कुमारी को एक संवेदनशील और भरोसेमंद हिंदी पत्रकार के रूप में स्थापित किया है। जनहित से जुड़े विषयों पर उनकी निरंतर सक्रियता और तथ्यपरक लेखन उनकी विश्वसनीयता को मजबूत बनाते हैं।