Silver price Today: चांदी की कीमत में बड़ी गिरावट, जानिए आपके शहर में कितना सस्ता हुआ सिल्वर

Silver Price Today: चांदी खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर है। लंबे समय तक स्थिर रहने के बाद चांदी की कीमतों में लगातार दूसरे दिन गिरावट दर्ज की गई है। गुरुवार को 5,000 रुपये की बड़ी कमी के बाद आज भी भाव नरम बने हुए हैं। ऐसे में खरीदारी या निवेश की योजना बना रहे लोगों के लिए यह महत्वपूर्ण अपडेट है।
विषयसूची
Silver price Today: चांदी की कीमत में बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है. बीते कई दिनों से स्थिर कीमत रहने के बाद कल गुरुवार की चांदी की कीमत में 5000 रुपये की गिरावट दर्ज हुई. वहीं आज भी चांदी के भाव में नरमी देखने को मिल रही है. हालांकि इस बड़ी गिरावट के बाद भी चांदी के भाव 2.5 लाख के पार बने हुए हैं. जानिए आपके शहर में चांदी का ताजा भाव.
चांदी का ताजा भाव
ताजा आंकड़ों के अनुसार आज 19 जून को भारत में चांदी की कीमत ₹259.90 प्रति ग्राम है. वहीं एक किलो चांदी का भाव ₹2,59,900 है. उल्लेखनीय है कि यह शुरुआती कीमत है, जिसमें फिलहाल 100 रुपये की मामूली गिरावट देखने को मिल रही है, लेकिन दिनभर में यह आंकड़े कभी भी बदल सकते हैं.
पिछले दिनों की कीमत
पिछले दिनों की कीमत पर एक नजर डालें तो बीते सप्ताह चांदी के भाव में काफी उतार-चढ़ाव के बाद 5000 रुपये की बड़ी गिरावट दर्ज हुई. वहीं इस सप्ताह की शुरुआत बड़ी बढ़ोतरी के साथ हुई है. सोमवार को चांदी की कीमत में 5000 रुपये की बढ़ोतरी देखने को मिली. इसके बाद से लगातार चांदी के भाव स्थिर बने हुए थे. इसी बीच कल गुरुवार को एक बार फिर चांदी के भाव में 5000 रुपये की बड़ी गिरावट दर्ज हुई.
विभिन्न शहरों में चांदी के भाव
विभिन्न शहरों में चांदी के भाव देखें तो राजधानी दिल्ली में आज 19 जून को चांदी की कीमत ₹2,599 प्रति 10 ग्राम है. वहीं मुंबई, कोलकाता, पटना और लखनऊ समेत कई मुख्य शहरों में भी आज कीमत सामान्य ही है. उल्लेखनीय है कि अलग-अलग शहरों में टैक्स और अन्य शुल्कों के कारण कई बार कीमत में अंतर देखने को मिलता है.
डिस्क्लेमर: राष्ट्र भारत पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को राष्ट्र भारत की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

