Silver Price Today: बड़ी बढ़ोतरी के बाद गिरे चांदी के भाव, जानिए आपके शहर में कितना सस्ता हुआ सिल्वर

चांदी खरीदने की योजना बना रहे लोगों के लिए राहत भरी खबर है। सप्ताह की शुरुआत में तेज उछाल के बाद अब चांदी की कीमतों में नरमी देखने को मिली है। गुरुवार को सिल्वर के भाव में हल्की गिरावट दर्ज की गई, जिससे निवेशकों और खरीदारों की नजरें बाजार पर टिक गई हैं। जानिए आज आपके शहर में चांदी का ताजा रेट।
विषयसूची
Silver Price Today: बीते कई दिनों से स्थिर बनी हुई चांदी की कीमतों में आज गुरुवार को हल्की गिरावट दर्ज की गई है। सप्ताह की शुरुआत तेज बढ़त के साथ हुई थी, जिसके बाद लगातार कई दिनों तक चांदी के भाव लगभग एक ही स्तर पर बने रहे। हालांकि रोजाना शुरुआती कारोबार में मामूली उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा था, लेकिन अंत तक कीमतें स्थिर हो जाती थीं। ऐसे में अब बाजार की नजर इस बात पर है कि आज आई यह गिरावट आगे भी जारी रहती है या चांदी के भाव फिर से स्थिर हो जाते हैं।
चांदी का ताजा भाव
ताजा आंकड़ों के अनुसार आज 18 जून को भारत में चांदी की कीमत₹264.90 प्रति ग्राम है. वहीं एक किलो चांदी का भाव ₹2,64,900 है. उल्लेखनीय है कि यह शुरुआती कीमत है, जिसमें फिलहाल 100 रुपये की मामूली गिरावट देखने को मिल रही है, लेकिन दिनभर में यह आंकड़े कभी भी बदल सकते हैं.
पिछले दिनों की कीमत
पिछले दिनों की कीमत पर एक नजर डालें तो बीते सप्ताह चांदी के भाव में काफी उतार-चढ़ाव के बाद 5000 रुपये की बड़ी गिरावट दर्ज हुई. वहीं इस सप्ताह की शुरुआत बड़ी बढ़ोतरी के साथ हुई है. सोमवार को चांदी की कीमत में 5000 रुपये की बढ़ोतरी देखने को मिली. इसके बाद से लगातार चांदी के भाव स्थिर बने हुए हैं.
विभिन्न शहरों में चांदी के भाव
विभिन्न शहरों में चांदी के भाव देखें तो राजधानी दिल्ली में आज 18 जून को चांदी की कीमत ₹2,649 प्रति 10 ग्राम है. वहीं मुंबई, कोलकाता, पटना और लखनऊ समेत कई मुख्य शहरों में भी आज कीमत सामान्य ही है. उल्लेखनीय है कि अलग-अलग शहरों में टैक्स और अन्य शुल्कों के कारण कई बार कीमत में अंतर देखने को मिलता है.
डिस्क्लेमर: राष्ट्र भारत पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को राष्ट्र भारत की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

