जरूर पढ़ें

Gold Price Today: बड़ी बढ़ोतरी के बाद फिसला सोने का भाव, खरीदारी से पहले जानें अपने शहर का ताजा रेट

Gold Price Today: बड़ी बढ़ोतरी के बाद फिसला सोने का भाव, खरीदारी से पहले जानें अपने शहर का ताजा रेट
Gold Price Today: बड़ी बढ़ोतरी के बाद फिसला सोने का भाव, खरीदारी से पहले जानें अपने शहर का ताजा रेट

बीते कुछ दिनों में लगातार बढ़ोतरी के बाद सोने की कीमतों में अब हल्की गिरावट देखने को मिल रही है, जिससे खरीददारों को राहत मिली है। इस सप्ताह बाजार में उतार-चढ़ाव का दौर जारी रहा। अलग-अलग शहरों में टैक्स और अन्य शुल्कों के कारण सोने के दाम में थोड़ा अंतर देखने को मिला।

Updated:

Gold Price Today: बीते दिनों सोने के भाव में जबरदस्त बढ़ोतरी देखने को मिली. महज दो दिनों में ही 24 कैरेट सोने की कीमत में करीब 400 रुपये की बढ़ोतरी दर्ज हुई. इसी बीच कल शुक्रवार को सोने के भाव पर ब्रेक लगा और कीमत में हल्की गिरावट दर्ज हुई. इस गिरावट से खरीददारों को काफी राहत मिली. वहीं आज भी सोने की कीमत में गिरावट देखने को मिल रही है.

सोने का ताजा भाव

ताजा आंकड़ों के अनुसार आज 9 मई को भारत में 24 कैरेट सोने की कीमत ₹15,287 रुपये प्रति ग्राम है. वहीं 22 कैरेट सोने का भाव ₹14,009 और 18 कैरेट सोने का भाव ₹11,465 प्रति ग्राम है. उल्लेखनीय है कि यह शुरुआती कीमत है, जिसमें फिलहाल 1 रुपये की मामूली गिरावट देखने को मिल रही है, लेकिन दिनभर में यह आंकड़े कभी भी बदल सकते हैं.

पिछले दिनों की कीमत

पिछले दिनों की कीमत पर एक नजर डालें तो बीते सप्ताह सोने की कीमत में जबरदस्त गिरावट देखने को मिली. रोजाना घटती कीमतों के साथ एक हफ्ते में 24 कैरेट सोना 296 रुपये प्रति ग्राम और 22 कैरेट सोना 285 रुपये प्रति ग्राम सस्ता हुआ था.

इस सप्ताह भी सोमवार को बाजार खुलते ही सोने के भाव में जबरदस्त गिरावट देखने को मिला. 24 कैरेट सोने के भाव में 146 रुपये और 22 कैरेट सोने के भाव में 120 रुपये की गिरावट दर्ज हुई. वहीं मंगलवार को क्रमशः 54 और 40 रुपये की गिरावट देखने को मिली, लेकिन 6 मई को क्रमशः 305 और 270 रुपये की बड़ी बढ़ोतरी दर्ज हुई. वहीं 7 मई को भी 87 रुपये प्रति ग्राम की बढ़ोतरी देखने को मिली. वहीं कल 8 मई को 27 रुपये प्रति ग्राम की गिरावट दर्ज हुई है.

विभिन्न शहरों में सोने की कीमत

विभिन्न शहरों में सोने की कीमत देखें तो आज 9 मई को राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत₹15,287 प्रति ग्राम है. वहीं 22 कैरेट सोने का भाव ₹14,009 और 18 कैरेट सोने का भाव ₹11,465 प्रति ग्राम है. जयपुर और लखनऊ में भी आज यही भाव है. वहीं मुंबई, पटना और कोलकाता में दिल्ली के मुकाबले सोने के भाव कम हैं. उल्लेखनीय है कि विभिन्न शहरों में टैक्स और अन्य शुल्कों के कारण कीमत में अंतर देखने को मिलता है.

शहर 24 कैरट सोना (आज) 22 कैरट सोना (आज) 18 कैरट सोना (आज)
लखनऊ ₹15,287 ₹14,009 ₹11,465
जयपुर ₹15,287 ₹14,009 ₹11,470
दिल्ली ₹15,287 ₹14,009 ₹11,465
पटना ₹15,277 ₹13,999 ₹11,460
मुंबई ₹15,267 ₹13,994 ₹11,450
अहमदाबाद ₹15,277 ₹13,999 ₹11,460
पुणे ₹15,267 ₹13,994 ₹11,450
कोलकाता ₹15,267 ₹13,994 ₹11,450
मेरठ ₹15,287 ₹14,009 ₹11,465
लुधियाना ₹15,287 ₹14,009 ₹11,465

डिस्क्लेमर: राष्ट्र भारत पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को राष्ट्र भारत की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।

Dipali Kumari

दीपाली कुमारी पिछले तीन वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में कार्यरत हैं। उन्होंने रांची के गोस्सनर कॉलेज से स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है। सामाजिक सरोकारों, जन-जागरूकता और जमीनी मुद्दों पर लिखने में उनकी विशेष रुचि है। आम लोगों की आवाज़ को मुख्यधारा तक पहुँचाना और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्नों को धारदार लेखन के माध्यम से सामने लाना उनका प्रमुख लक्ष्य है।