Silver Price Today: चांदी के भाव में जबरदस्त गिरावट, लगातार दूसरे दिन गिरे भाव

चांदी खरीदने की सोच रहे लोगों के लिए अच्छी खबर है। लगातार दूसरे दिन चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। मंगलवार को बड़ी कमी के बाद आज भी भाव नरम बने हुए हैं। ऐसे में निवेशकों और ग्राहकों के लिए खरीदारी का अच्छा मौका बन सकता है। जानिए आपके शहर में चांदी का ताजा रेट।
विषयसूची
Silver Price Today: चांदी के भाव में जबरदस्त गिरावट देखने को मिल रही है. सप्ताह के शुरुआत में जहां चांदी स्थिर रहा, तो वहीं कल मंगलवार को कीमत में बड़ी गिरावट देखने को मिली और आज वापस कीमत में नरमी दिख रही है. कीमत में लगातार दूसरे दिन हुई गिरावट से बाजार में हलचल मची हुई है. ऐसे में अगर आप भी चांदी खरीदने के बारे में सोच रहे हैं, तो बाजार जाने से पहले अपने शहर में चांदी का ताजा भाव जरूर जान लें.
चांदी का ताजा भाव
ताजा आंकड़ों के अनुसार आज 24 जून को भारत में चांदी की कीमत ₹244.90 प्रति ग्राम है. वहीं एक किलो चांदी का भाव ₹2,44,900 है. उल्लेखनीय है कि यह शुरुआती कीमत है, जिसमें फिलहाल 100 रुपये की मामूली गिरावट देखने को मिल रही है, लेकिन दिनभर में यह आंकड़े कभी भी बदल सकते हैं.
पिछले दिनों की कीमत
बीते सप्ताह चांदी के भाव में 10,000 रुपये की जबरदस्त गिरावट दर्ज हुई थी. वहीं इस सप्ताह की शुरुआत भी गिरावट के साथ हुई है. सोमवार को चांदी के भाव स्थिर रहे. वहीं कल मंगलवार को कीमत में 5000 रुपये की बड़ी गिरावट देखने को मिली.
विभिन्न शहरों में चांदी के भाव
विभिन्न शहरों में चांदी के भाव देखें तो राजधानी दिल्ली में आज 24 जून को चांदी की कीमत ₹2,449 प्रति 10 ग्राम है. वहीं मुंबई, कोलकाता, पटना और लखनऊ समेत कई मुख्य शहरों में भी आज कीमत सामान्य ही है. उल्लेखनीय है कि अलग-अलग शहरों में टैक्स और अन्य शुल्कों के कारण कई बार कीमत में अंतर देखने को मिलता है.
डिस्क्लेमर: राष्ट्र भारत पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को राष्ट्र भारत की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

